e4m Confluence में कार्तिक शर्मा बताएंगे मीडिया इंडस्ट्री के अगले 10 साल का रोडमैप

e4m Confluence का पांचवां संस्करण 23 नवंबर को मुंबई में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल होंगे।

Last Modified:
Wednesday, 11 November, 2026
KartikSharma42


मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आने वाले 10 साल कैसे होंगे और इस दौरान कारोबार की दिशा किस तरह बदलेगी? इन सवालों पर चर्चा के लिए e4m Confluence का पांचवां संस्करण 23 नवंबर को मुंबई में आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन में इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में ओम्निकॉम मीडिया इंडिया (Omnicom Media India) के सीईओ कार्तिक शर्मा भी हिस्सा लेंगे। वह BW बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और एक्सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा के साथ एक खास फायरसाइड चैट में मीडिया इंडस्ट्री के बदलते स्वरूप पर अपने विचार साझा करेंगे।

'The Next Decade of Media Starts Now' पर होगी चर्चा

इस बातचीत का विषय 'The Next Decade of Media Starts Now' रखा गया है। इसमें चर्चा होगी कि आने वाले वर्षों में भारत की मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री को कौन-से नए ट्रेंड, अवसर और चुनौतियां प्रभावित करेंगे।

इस चर्चा का एक अहम सवाल यह भी होगा कि विज्ञापन के क्षेत्र में अगला 1,000 करोड़ रुपये का निवेश कहां से आएगा? किन सेक्टर्स और मीडिया प्लेटफॉर्म्स की इसमें बड़ी भूमिका हो सकती है?

इसके साथ ही इस बात पर भी चर्चा होगी कि आने वाले समय में मीडिया इंडस्ट्री का फोकस सिर्फ ऑडियंस तक पहुंचने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ब्रांड्स के लिए टिकाऊ बिजनेस ग्रोथ तैयार करना भी अहम होगा।

AI, CTV और छोटे शहरों के बाजार पर भी रहेगी नजर

फायरसाइड चैट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कॉमर्स, कनेक्टेड टीवी (CTV) और क्षेत्रीय व टियर-2 बाजारों की बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा यह समझने की कोशिश की जाएगी कि किन मीडिया चैनलों की ओर विज्ञापन बजट का रुझान बढ़ रहा है और ग्राहकों की बदलती पसंद और व्यवहार का कंपनियों के मीडिया निवेश पर क्या असर पड़ रहा है।

इन बदलावों से आने वाले समय में ब्रांड्स के लिए अपने ग्राहकों तक पहुंचने के तरीके भी बदल सकते हैं।

मीडिया एजेंसियों के सामने क्या होंगी नई चुनौतियां?

इस चर्चा में मीडिया एजेंसियों की बदलती भूमिका भी अहम मुद्दा होगी। कार्तिक शर्मा और डॉ. अनुराग बत्रा इस बात पर अपने विचार रखेंगे कि अगले दशक में प्रासंगिक बने रहने के लिए मीडिया एजेंसियों को किन नई क्षमताओं, तकनीकों और स्किल्स पर काम करना होगा।

इसके साथ ही उन तरीकों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा होगी, जो बदलते मीडिया इकोसिस्टम में धीरे-धीरे अपनी उपयोगिता खो सकती हैं।

कुल मिलाकर, इस सत्र का मकसद मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री के सामने आने वाले नए अवसरों को समझना और यह जानना होगा कि कंपनियां अगले दशक के बदलावों के लिए खुद को किस तरह तैयार कर सकती हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

रवि कुमार शिंगारी बने अपोलो टायर्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर

अपोलो टायर्स ने रवि कुमार शिंगारी को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया है। वह 2018 से कंपनी के साथ जुड़े हैं और इससे पहले केपीएमजी इंडिया में काम कर चुके हैं।

Last Modified:
Wednesday, 04 November, 2026
apollo

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने रवि कुमार शिंगारी (Ravi Kumar Shingari) को चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। कंपनी के बोर्ड ने बुधवार को हुई बैठक में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी।

शिंगारी 2018 में अपोलो टायर्स से जुड़े थे। फिलहाल वह वाइस प्रेसिडेंट-अकाउंट्स, टैक्स, बजटिंग, फाइनेंस, लीगल एंड इन्वेस्टर रिलेशंस के पद पर कार्यरत हैं। इस भूमिका में उन्होंने फाइनेंस और उससे जुड़े कॉरपोरेट कार्यों की जिम्मेदारियां संभाली हैं।

अपोलो टायर्स से पहले शिंगारी ने केपीएमजी इंडिया (KPMG India) के साथ 16 साल से अधिक समय तक काम किया। वहां वह टैक्स एंड रेगुलेटरी में पार्टनर थे। उन्हें इंटरनेशनल टैक्सेशन और मर्जर एंड एक्विजिशन के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है।

शिंगारी को कॉरपोरेट फाइनेंस, टैक्सेशन और रेगुलेटरी एडवाइजरी में दो दशक से अधिक का अनुभव है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

डाबर ग्रुप की बादशाह मसाला से जुड़ीं तुलिका मेहरोत्रा

तलिका मेहरोत्रा ने डाबर ग्रुप की बादशाह मसाला में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह पेप्सिको इंडिया और साउथ एशिया में फाइनेंशियल रिपोर्टिंग से जुड़ी थीं।

Last Modified:
Tuesday, 03 November, 2026
dabur

तुलिका मेहरोत्रा (Tulika Mehrotra) डाबर ग्रुप (Dabur Group) की कंपनी बादशाह मसाला (Badshah Masala) से चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के रूप में जुड़ी हैं।

इस नियुक्ति से पहले वह पेप्सिको इंडिया और साउथ एशिया (PepsiCo India and South Asia) में एसोसिएट डायरेक्टर-फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, शेयर्ड सर्विसेज एंड पेरोल लीड के पद पर कार्यरत थीं।

मेहरोत्रा का पेप्सिको इंडिया के साथ पहले भी करीब एक दशक का कार्यकाल रहा है। उन्होंने 2010 में इंडस्ट्रियल ट्रेनी-ट्रेजरी एंड एक्सपोर्ट्स के तौर पर कंपनी के साथ करियर शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने कई सीनियर भूमिकाएं संभालीं और उनकी आखिरी जिम्मेदारी सीनियर मैनेजर-कंट्रोल्स, बेवरेजेज की थी। यह कार्यकाल 2019 में समाप्त हुआ था।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

तेजस अटोले बने 'Pernod Ricard' के सीनियर मैनेजर

पर्नोड रिकार्ड ने तेजस अटोले को सीनियर मैनेजर-ब्रांड एक्सटेंशन एंड एनपीडी नियुक्त किया है। अटोले ने लिंक्डइन पर नई भूमिका की जानकारी साझा की। उन्होंने अक्टूबर में यह पद संभाला है अब।

Last Modified:
Saturday, 31 October, 2026
tejas

पर्नोड रिकार्ड (Pernod Ricard) ने तेजस अटोले (Tejas Atole) को सीनियर मैनेजर-ब्रांड एक्सटेंशन एंड एनपीडी (Senior Manager-Brand Extension & NPD) नियुक्त किया है। अटोले ने लिंक्डइन (LinkedIn) अपडेट के जरिए नई भूमिका की जानकारी साझा की।

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि वह पर्नोड रिकार्ड में सीनियर मैनेजर-ब्रांड एक्सटेंशन एंड एनपीडी के तौर पर नई जिम्मेदारी शुरू करने को लेकर खुश हैं। उन्होंने अक्टूबर में यह पद संभाला है।

पर्नोड रिकार्ड से जुड़ने से पहले अटोले हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (Hindustan Coca-Cola Beverages) में क्वालिटी एश्योरेंस मैनेजर (Quality Assurance Manager) के पद पर कार्यरत थे।

इससे पहले वह निल्सन एंटरप्राइजेज (Nilson Enterprises) के साथ भी काम कर चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

गोपा कुमार को नियुक्त किया गया रिलायंस ज्वेल्स का नया हेड

गोपा कुमार को रिलायंस ज्वेल्स का नया हेड नियुक्त किया गया है। उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए नई भूमिका की जानकारी साझा की। इससे पहले वह भीमा ज्वेल्स में सीओओ थे।

Last Modified:
Saturday, 31 October, 2026
gopakumar

गोपा कुमार (Gopa Kumar) को रिलायंस ज्वेल्स (Reliance Jewels) का हेड (Head) नियुक्त किया गया है। कुमार ने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा की।

कुमार ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह अपने प्रोफेशनल सफर के नए अध्याय की शुरुआत रिलायंस ज्वेल्स से कर रहे हैं और कारोबार का नेतृत्व करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह ब्रांड की मजबूत विरासत को आगे बढ़ाने, विकास के नए अवसर तलाशने और इसके भविष्य को आकार देने पर काम करेंगे।

रिलायंस ज्वेल्स से पहले कुमार भीमा ज्वेल्स (Bhima Jewels) में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (Chief Operating Officer) के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले कुमार फ्यूचर ग्रुप इंडिया (Future Group India) के साथ भी काम कर चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

इंडिया टुडे @50: अरुण पुरी की दूरदर्शी सोच ने यूं गढ़ी पत्रकारिता की नई पहचान

इस खास मौके पर exchange4Media (e4m) की ओर से प्रस्तुत एक विशेष शॉर्ट फिल्म के जरिए इस मीडिया समूह की शुरुआत, इसके विस्तार और संस्थापक अरुण पुरी के योगदान को सामने लाया गया है।

Last Modified:
Friday, 30 October, 2026
Aroon Purie

देश के मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले इंडिया टुडे ने 50 साल का सफर पूरा कर लिया है। इस खास मौके पर exchange4Media (e4m) की ओर से प्रस्तुत एक विशेष शॉर्ट फिल्म के जरिए इस मीडिया समूह की शुरुआत, इसके विस्तार और संस्थापक अरुण पुरी के योगदान को सामने लाया गया है। यह फिल्म बताती है कि कैसे एक छोटी सी मैगजीन से शुरू हुआ सफर टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंचा और एक बड़े मीडिया समूह के रूप में विकसित हुआ।

इंडिया टुडे की शुरुआत साल 1975 में इमरजेंसी के दौर में हुई थी। उस समय देश में प्रेस पर सेंसरशिप लागू थी। ऐसे माहौल में इस मैगजीन ने समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने और उन्हें पाठकों के सामने समझाने का काम शुरू किया। फिल्म के मुताबिक, शुरुआती वर्षों में ही ऐसी न्यूजरूम संस्कृति की नींव रखी गई, जिसमें खबरों की सटीकता, संपादन और मुश्किल सवाल पूछने को महत्व दिया गया। अरुण पुरी फिल्म में कहते हैं, ‘मेरे लिए अच्छी पत्रकारिता का मतलब है सच को अच्छी तरह से पेश करना।’

फिल्म में इंडिया टुडे समूह के प्रिंट से आगे बढ़ने की कहानी भी दिखाई गई है। साल 1995 में आज तक की शुरुआत दूरदर्शन पर 10 मिनट के न्यूज बुलेटिन के रूप में हुई थी। इसके बाद साल 2000 में आज तक 24 घंटे के न्यूज चैनल में बदल गया। यह इंडिया टुडे समूह के टेलीविजन की दुनिया में विस्तार की दिशा में एक अहम पड़ाव था।

इसके बाद साल 2002 में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव की शुरुआत हुई। इस मंच पर देश और दुनिया के मुद्दों पर चर्चा के लिए विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को एक साथ लाया गया। फिल्म में अरुण पुरी बताते हैं कि अपने चरम पर इंडिया टुडे मैगजीन की पाठक संख्या 50 लाख तक पहुंच गई थी। वहीं, फिल्म के अनुसार, समूह की दर्शकों, पाठकों, फॉलोअर्स, प्रशंसकों और सब्सक्राइबर्स को मिलाकर मौजूदा संयुक्त पहुंच 750 मिलियन तक है।

इस फिल्म में अरुण पुरी के काम करने के तरीके, छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने और पत्रकारों को मार्गदर्शन देने पर भी रोशनी डाली गई है। इसमें 'प्यूरिफिकेशन' शब्द का भी जिक्र है, जो अरुण पुरी के उपनाम से निकला है और समूह की संपादकीय प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया है। पांच दशक के सफर को याद करते हुए अरुण पुरी कहते हैं कि इस दौरान उन्होंने असफलताओं, शुरुआती नाकामियों और कभी-कभार मिली सफलताओं को करीब से देखा है।

फिल्म का समापन समूह की उस प्रतिबद्धता को दोहराते हुए होता है, जिसके तहत मुश्किल सवाल पूछने, सत्ता को जवाबदेह बनाने और देश के लोगों की सेवा करने की बात कही गई है। इस तरह इंडिया टुडे के 50 साल का यह सफर केवल एक मीडिया संस्थान के विस्तार की कहानी नहीं, बल्कि उन संपादकीय मूल्यों और कार्यशैली को भी सामने रखता है, जिन्हें अरुण पुरी की विरासत से जोड़कर देखा गया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

विवेक कन्नन संभालेंगे हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस की कमान

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस ने विवेक कन्नन को नया CEO नियुक्त किया है। वह 30 अक्टूबर 2026 से जिम्मेदारी संभालेंगे। कन्नन इससे पहले कंपनी में COO पद पर कार्यरत थे।

Last Modified:
Friday, 30 October, 2026
vivekkanna

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (Hinduja Housing Finance Ltd.) ने विवेक कन्नन (Vivek Kannan) को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 30 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी।

विवेक कन्नन इससे पहले हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में मुख्य परिचालन अधिकारी (Chief Operating Officer) के पद पर कार्यरत थे। वह 2020 में कंपनी से जुड़े थे।

विवेक कन्नन की नियुक्ति के बाद सचिन पिल्लई (Sachin Pillai) 29 अक्टूबर 2026 को हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक पद से हट गए हैं। हालांकि, वह कंपनी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। सचिन पिल्लई हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भी हैं।

विवेक कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal), डीएचएफएल (DHFL), सिटीबैंक (Citibank), बार्कलेज (Barclays) और जीई कैपिटल (GE Capital) जैसी कंपनियों में नेतृत्वकारी भूमिकाओं में काम किया है।

सीईओ के रूप में विवेक कन्नन कंपनी के कारोबार प्रदर्शन, क्रेडिट, कलेक्शन, परिचालन, जोखिम प्रबंधन, अनुपालन और मानव संसाधन से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका फोकस कंपनी की बाजार में मौजूदगी मजबूत करने, परिचालन क्षमता बढ़ाने, टिकाऊ विकास को गति देने और आवास वित्त की पहुंच का विस्तार करने पर रहेगा।

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के चेयरमैन धीरज जी. हिंदुजा (Dheeraj G. Hinduja) ने कहा कि विवेक 2020 में कंपनी से जुड़ने के बाद से उसकी विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उनके उद्योग अनुभव, कारोबार की समझ और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए वह कंपनी के अगले विकास चरण का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि विवेक कन्नन के नेतृत्व में हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस अपनी क्षमताओं को और मजबूत करेगी और ग्राहकों व हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य तैयार करेगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सोडेक्सो इंडिया में आरती यादव बनीं लीड कम्युनिकेशंस

आरती यादव ने सोडेक्सो इंडिया में लीड कम्युनिकेशंस की जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वह टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में ब्रांड पब्लिक रिलेशंस संभाल रही थीं और सात साल से अधिक समय तक कंपनी से जुड़ी रहीं।

Last Modified:
Wednesday, 28 October, 2026
aartiyadav

आरती यादव (Aarti Yadav) ने सोडेक्सो इंडिया (Sodexo India) में लीड कम्युनिकेशंस (Lead Communications) की नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपने नए पद की जानकारी साझा करते हुए इसे अपने करियर का नया अध्याय बताया।

यादव ने लिखा, “सोडेक्सो इंडिया में लीड कम्युनिकेशंस के रूप में नए अध्याय की शुरुआत को लेकर उत्साहित हूं।” टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) से सोडेक्सो इंडिया में उनका बदलाव अलग-अलग इंडस्ट्री के बीच कदम रखने जैसा है, लेकिन दोनों कंपनियों का फूड से जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि एक कंपनी ने भरोसेमंद ब्रांड्स को घरों तक पहुंचाया, जबकि दूसरी कार्यस्थलों, स्वास्थ्य संस्थानों, स्कूलों और अन्य जगहों पर प्रभावशाली फूड एक्सपीरियंस तैयार करती है।

नई भूमिका में यादव स्ट्रैटेजिक और प्रभावी नैरेटिव तैयार करने, भारत में ग्रुप के कम्युनिकेशंस को मजबूत करने और फूड सर्विसेज एवं फैसिलिटीज मैनेजमेंट क्षेत्र की वैश्विक कंपनी की विरासत में योगदान देने पर काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि उद्देश्य, लोगों और प्रभाव को जोड़ने वाली कहानियां बताने का अवसर कम्युनिकेशंस को खास बनाता है और वह इस नई चुनौती को लेकर उत्साहित हैं। सोडेक्सो इंडिया से जुड़ने से पहले यादव टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में ब्रांड पब्लिक रिलेशंस की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने कंपनी के साथ सात साल से अधिक समय तक काम किया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Shoonya by Finvasia ने बसंत धवन को बनाया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर

कंपनी का लक्ष्य देशभर में अधिक से अधिक निवेशकों तक पहुंच बनाना है, खासकर उन लोगों तक जो पहली बार निवेश की शुरुआत कर रहे हैं।

Last Modified:
Tuesday, 27 October, 2026
Basant Dhawan

जानी-मानी ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी ‘Shoonya by Finvasia’ ने बसंत धवन को अपना चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (सीएमओ) नियुक्त किया है। इस भूमिका में वह कंपनी के ब्रैंड, डिजिटल मार्केटिंग और ग्राहक वृद्धि से जुड़े कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी का लक्ष्य देशभर में अधिक से अधिक निवेशकों तक पहुंच बनाना है, खासकर उन लोगों तक जो पहली बार निवेश की शुरुआत कर रहे हैं।

बसंत धवन को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई), न्यूज, स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग, ओटीटी और टेलीकम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में करीब 30 साल का अनुभव है। उनके करियर का बड़ा हिस्सा ऐसे कारोबारों से जुड़ा रहा है, जहां उपभोक्ता पारंपरिक माध्यमों से डिजिटल और मोबाइल प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ रहे थे।

इससे पहले बसंत धवन पॉलीमैक्स एडहेसिव्स में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वह कैप्री ग्लोबल कैपिटल (कैप्री लोन्स) में ग्रुप चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में काम कर चुके हैं। वहां उन्होंने समूह के लेंडिंग और स्पोर्ट्स कारोबार के लिए ब्रैंड मार्केटिंग, रणनीतिक संचार, डिजिटल और सोशल मीडिया से जुड़े काम संभाले। उन्होंने एमएसएमई और गोल्ड लोन उत्पादों के प्रचार के लिए अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ चलाए गए अभियान का नेतृत्व किया। इसके अलावा, आईपीएल के दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल को शामिल करते हुए डिजिटल माध्यमों पर केंद्रित ब्रैंड फिल्मों की एक श्रृंखला का भी नेतृत्व किया।

कैप्री ग्लोबल कैपिटल से पहले बसंत धवन नेटवर्क18 में इंग्लिश और बिजनेस न्यूज के सीईओ थे। इस भूमिका में उन्होंने सीएनएन-न्यूज18, सीएनबीसी-टीवी18, सीएनबीसी आवाज और सीएनबीसी बाजार का नेतृत्व किया। डिज्नी स्टार में वह सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और इमर्जिंग स्पोर्ट्स के प्रमुख रहे। इस दौरान वह प्रो कबड्डी लीग, इंडियन सुपर लीग और प्रीमियर बैडमिंटन लीग जैसी खेल लीग शुरू करने और उन्हें आगे बढ़ाने वाली टीम का हिस्सा थे। वोडाफोन इंडिया में उन्होंने मीडिया और डिजिटल के जनरल मैनेजर के रूप में काम किया और कंपनी के आईपीएल प्रायोजन से जुड़े अभियानों में भी भूमिका निभाई। इनमें जूजू कैंपेन और वोडाफोन सुपरफैन एक्टिवेशन शामिल थे।

कंपनी के मुताबिक, शून्य की अब तक की वृद्धि में सक्रिय ट्रेडर्स की अहम भूमिका रही है। अब कंपनी की योजना पहली बार निवेश करने वाले लोगों तक पहुंच बढ़ाने की है। इसके लिए डिजिटल माध्यमों, सोशल मीडिया, वीडियो और खेल से जुड़े कंटेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। बसंत धवन शून्य की बाजार संबंधी शिक्षा पहल ‘अपसाइड’ से जुड़े कामकाज को भी आगे बढ़ाएंगे।

फिनवेसिया ग्रुप के सह-संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर सरवजीत सिंह विर्क ने कहा कि बसंत धवन को वित्त, मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में काम करने का व्यापक अनुभव है। उन्होंने लेंडिंग ब्रैंड को आगे बढ़ाने, नई खेल लीग शुरू करने और प्रमुख बिजनेस न्यूज चैनलों का नेतृत्व करने जैसे काम किए हैं। वहीं, बसंत धवन ने कहा कि भारत में निवेश का क्षेत्र तेजी से डिजिटल माध्यमों की ओर बढ़ रहा है। उनका ध्यान अनुभवी ट्रेडर्स के लिए प्लेटफॉर्म की उपयोगिता मजबूत करने और पहली बार निवेश करने वाले लोगों की जरूरतों के अनुरूप उत्पाद पेश करने पर रहेगा, ताकि निवेश की शुरुआत से ही लोगों का शून्य पर भरोसा बन सके।

बसंत धवन ने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है और वह आईआईएम कोलकाता के पूर्व छात्र हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

e4m Screenage 2026: एक दिसंबर को होगी मोबाइल मार्केटिंग के नए रुझानों पर चर्चा

मोबाइल मार्केटिंग, मीडिया और टेक्नोलॉजी से जुड़े कार्यक्रम e4m Screenage का नौवां संस्करण इस साल 1 दिसंबर को मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

Last Modified:
Tuesday, 27 October, 2026
e4mMarketing

मोबाइल मार्केटिंग, मीडिया और टेक्नोलॉजी से जुड़े कार्यक्रम e4m Screenage का नौवां संस्करण इस साल 1 दिसंबर को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस कॉन्फ्रेंस में मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी, कंटेंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम में चर्चा होगी कि मोबाइल फोन और डिजिटल तकनीक किस तरह लोगों के कंटेंट देखने, जानकारी हासिल करने और ब्रैंड्स से जुड़ने के तरीके बदल रहे हैं।

आज मोबाइल फोन लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में ब्रैंड्स भी ग्राहकों तक पहुंचने के लिए केवल पारंपरिक विज्ञापनों और ऐप्स पर निर्भर नहीं रहना चाहते। वे मोबाइल के जरिए ऐसे अनुभव देने की कोशिश कर रहे हैं, जो लोगों की जरूरतों और पसंद के मुताबिक हों। e4m Screenage 2026 में इसी बदलाव और मोबाइल आधारित मार्केटिंग की नई संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

मोबाइल मार्केटिंग के बदलते तरीके पर रहेगा जोर

भारत में एक अरब से ज्यादा मोबाइल यूजर्स होने के कारण ब्रैंड्स के पास ग्राहकों तक पहुंचने का बड़ा अवसर है। हालांकि, स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ लोगों की उम्मीदें भी बदली हैं। अब ग्राहक केवल विज्ञापन देखने के बजाय अपनी पसंद के मुताबिक कंटेंट, बेहतर अनुभव और दिलचस्प फॉर्मेट चाहते हैं।

इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए मार्केटर्स नए तरीकों से ग्राहकों तक पहुंचने, ब्रैंड के साथ उनका जुड़ाव बढ़ाने और मोबाइल कैंपेन को अधिक प्रभावी बनाने पर काम कर रहे हैं। कॉन्फ्रेंस में इन रणनीतियों और नए प्रयोगों पर विचार किया जाएगा।

पर्सनलाइज्ड अनुभव और नई तकनीक पर चर्चा

e4m Screenage 2026 का मकसद उद्योग से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर मोबाइल मार्केटिंग के उभरते रुझानों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना है। कार्यक्रम में इस बात पर खास ध्यान दिया जाएगा कि ब्रैंड्स ग्राहकों की जरूरत और उनकी रुचि को समझते हुए मोबाइल पर उनके सफर को कैसे बेहतर बना सकते हैं।

इसमें ग्राहकों की पसंद को समझने, बेहतर तकनीक का इस्तेमाल करने, आसान और बिना रुकावट वाले अनुभव देने तथा ग्राहकों के साथ लंबे समय तक संबंध बनाए रखने जैसे विषय शामिल होंगे।

इंडस्ट्री के विशेषज्ञ साझा करेंगे अपने विचार

कॉन्फ्रेंस में मुख्य भाषण, पैनल चर्चा और विशेषज्ञों के साथ बातचीत के सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें मार्केटिंग लीडर्स, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ और इंडस्ट्री से जुड़े पेशेवर मोबाइल मार्केटिंग के भविष्य को आकार देने वाले बदलावों पर अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम में मीडिया इस्तेमाल करने के बदलते तरीकों, नई तकनीकों और कंटेंट के नए फॉर्मेट पर भी चर्चा होगी। इसका उद्देश्य मार्केटर्स को ऐसे विचारों और रणनीतियों से परिचित कराना है, जिनसे वे मोबाइल पर ग्राहकों के साथ ज्यादा प्रभावी तरीके से जुड़ सकें।

जैसे-जैसे भारत में मोबाइल आधारित डिजिटल अनुभवों का महत्व बढ़ रहा है, ब्रैंड्स के लिए ग्राहकों की जरूरतों को समझना और उनके मुताबिक अपनी मार्केटिंग रणनीति बनाना जरूरी होता जा रहा है। e4m Screenage 2026 इसी बदलाव को समझने और मोबाइल मार्केटिंग के अगले दौर की संभावनाओं पर चर्चा करने का मंच बनेगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

इंडसइंड सिक्योरिटीज ने राजीव श्रीवास्तव को बनाया एमडी और सीईओ

इंडसइंड सिक्योरिटीज ने राजीव आर. श्रीवास्तव को एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। वह कारोबार विस्तार, डिजिटल निवेश सेवाओं, व्यक्तिगत सलाह, शोध और नए बाजारों तक कंपनी की पहुंच बढ़ाएंगे।

Last Modified:
Friday, 23 October, 2026
rajeev

इंडसइंड सिक्योरिटीज लिमिटेड (IndusInd Securities Limited), जिसे पहले रिलायंस सिक्योरिटीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, ने पूंजी बाजार के अनुभवी नेता राजीव आर. श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ (CEO) नियुक्त किया है।

कंपनी इंडसइंड कैपिटल लिमिटेड (IndusInd Capital Limited) की सहायक कंपनी और इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (IndusInd International Holdings Limited) का हिस्सा है।

नई भूमिका में राजीव कंपनी के कारोबार को गति देने और बदलते निवेश बाजार में उसकी स्थिति मजबूत करने पर काम करेंगे। उनका फोकस डेटा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से ग्राहकों की जरूरत के अनुसार शोध और निवेश सलाह उपलब्ध कराने के साथ अलग-अलग मंचों पर ग्राहक अनुभव बेहतर करने पर भी रहेगा। कंपनी की पहुंच नए भौगोलिक क्षेत्रों तक बढ़ाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा।

राजीव के पास बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और पूंजी बाजार में करीब 25 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने बाजार के अलग-अलग दौर में ब्रोकिंग कारोबार का नेतृत्व किया है।

इंडसइंड सिक्योरिटीज से पहले वह स्टैंडर्ड चार्टर्ड सिक्योरिटीज (Standard Chartered Securities) में प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। इससे पहले उन्होंने एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities), रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में वरिष्ठ नेतृत्व की जिम्मेदारियां संभाली हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए