होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Star India को बाय बोलकर Zee में इस बड़े पद से जुड़े ओमकार कोरे
Star India को बाय बोलकर Zee में इस बड़े पद से जुड़े ओमकार कोरे
‘स्टार इंडिया’ में करीब आठ साल की अपनी पारी के दौरान ओमकार कोरे ने विभिन्न भूमिकाओं में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘स्टार इंडिया’ (Star India) के पूर्व सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (ऐड-सेल्स) ओमकार कोरे (Omkar Kore) ने ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES LTD) के साथ नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां पर बतौर नेशनल हेड-Key Accounts (TV + Digital) जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में वह टीवी और डिजिटल वर्टिकल्स में ZEEL के टॉप क्लाइंट्स के साथ डील करेंगे।
‘स्टार इंडिया’ में करीब आठ साल की अपनी पारी के दौरान ओमकार ने विभिन्न भूमिकाओं में अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने सितंबर 2013 में ‘स्टार‘ में बतौर वाइस प्रेजिडेंट (सेल्स) जॉइन किया था। इसके बाद उन्हें प्रमोट कर वाइस प्रेजिडेंट (Customer & Network Revenue Strategy) बना दिया गया था। बाद में उन्हें सीनियर वाइस प्रेजिडेंट- नेटवर्क ऐड सेल्स (पश्चिम बंगाल) और सीनियर वाइस प्रेजिडेंट- ऐड सेल्स (Operations, Commercial, Capability and Efficiency) की जिम्मेदारी दी गई।
ओमकार को मीडिया, एफएमसीजी और बीटूबी सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने का करीब 21 साल का अनुभव है। ‘स्टार’ से पहले ओमकार ने करीब नौ साल तक ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर’ (Hindustan Unilever) में काम किया है। इसके अलावा वह ‘मैरिको‘ (Marico) और ‘कोन‘ (Kone) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
टैग्स स्टार जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड हिंदुस्तान यूनिलीवर ओंकार कोरे मैरिको