होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Havas India में नितिन वर्मा बने ग्रुप हेड
Havas India में नितिन वर्मा बने ग्रुप हेड
मीडिया व ब्रैंड रणनीति के क्षेत्र में अनुभवी प्रोफेशनल नितिन वर्मा ने Havas India में ग्रुप हेड के रूप में नई पारी की शुरुआत की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
मीडिया व ब्रैंड रणनीति के क्षेत्र में अनुभवी प्रोफेशनल नितिन वर्मा ने Havas India में ग्रुप हेड के रूप में नई पारी की शुरुआत की है। इस बात की जानकारी खुद नितिन ने एक लिंक्डइन पोस्ट के जरिए दी।
उन्होंने लिखा, "मैं यह बताते हुए उत्साहित हूं कि मैंने Havas India में ग्रुप हेड के तौर पर नई भूमिका संभाली है। इस नई शुरुआत को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।"
नितिन इससे पहले GroupM में मीडिया प्लानिंग मैनेजर की भूमिका में लगभग तीन साल तक कार्यरत रहे। उनके पास मीडिया रणनीति, विज्ञापन और ब्रांड मैनेजमेंट का गहन अनुभव है और वे The Walt Disney Studios और Sony Pictures Entertainment जैसे बड़े संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं।
उनकी यह नई नियुक्ति Havas India की क्रिएटिव और स्ट्रैटजिक क्षमताओं को और मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
टैग्स