दयाशंकर मिश्र की इस पोस्ट पर 'न्यूज18 इंडिया' का ‘पलटवार’, स्टेटमेंट जारी कर कही ये बात  

नेटवर्क18 मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंपे जाने के बाद से वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर मिश्र इन दिनों चर्चाओं में है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो by
Published - Thursday, 23 November, 2023
Last Modified:
Thursday, 23 November, 2023
news18india8985


नेटवर्क18 मैनेजमेंट को अपना इस्तीफा सौंपे जाने के बाद से वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर मिश्र चर्चाओं में हैं। इसकी वजह है उनकी राहुल गांधी पर लिखी गई अपनी किताब, जिसका विमोचन दिसंबर में होना है। 

दरअसल, वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर मिश्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर  एक पोस्ट लिखी और साफ किया कि उनके इस्तीफा देने के पीछे की वजह यही किताब है। 

अपने इस्तीफे के लिए अप्रत्यक्ष रूप से इस किताब को बड़ी वजह बताते हुए इस पोस्ट में दयाशंकर मिश्र का कहना है कि किताब को लेकर कंपनी खुश नहीं थी। दयाशंकर मिश्र के अनुसार, मेरे पास विकल्प था कि मैं किताब वापस ले लूं। नौकरी करता रहूं। चुप रहूं। लेकिन, मैंने किताब को चुना। जो हमारा बुनियादी काम है, उसको चुना। सच कहने को चुना। इसलिए, पहले इस्तीफा, फिर किताब।

दयाशंकर मिश्र के इस पोस्ट के बाद अब ‘न्यूज18 इंडिया’ ने भी एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने दयाशंकर मिश्र की पोस्ट को भ्रामक और बेबुनियाद बताया है। अपने ट्वीट में न्यूज18 इंडिया का कहना है कि कंपनी के नियम के अनुसार, कोई भी किताब लिखने से पहले अथवा संस्थान से बाहर किसी भी तरह के योगदान को लेकर एंप्लॉयीज को अनुमति लेनी होती है। तमाम प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इसी तरह होता है। लेकिन हमारी हिंदी वेबसाइट के एडिटर के रूप में दयाशंकर मिश्र ने इस किताब को लिखने के लिए संस्थान से अनुमति नहीं ली।

न्यूज18 इंडिया के अनुसार, ‘जब नौ नवंबर 2023 को दयाशंकर मिश्र ने बताया कि वह किताब लिख रहे हैं, जो दिसंबर में पब्लिश होगी तो उन्हें स्पष्ट रूप से कंपनी की पॉलिसी के बारे में बताते हुए इसका पालन करने के लिए कहा गया। लेकिन उन्होंने किताब लिखना जारी रखा और 22 नवंबर को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि उन्हें इस किताब के लिए निशाना बनाया गया, जबकि वह इस किताब के लिए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे थे।’

न्यूज18 इंडिया का कहना है कि दयाशंकर मिश्र ने कंपनी के नियमों की अवहेलना की है। कंपनी के पास अधिकार है कि वह उनके खिलाफ और इस तरह के झूठ फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन ले सकती है।

बता दें कि दयाशंकर मिश्र साढ़े चार साल से भी ज्यादा समय से 'नेटवर्क18' के साथ थे। वह यहां एग्जिक्यूटिव एडिटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत थे, जहां से उन्होंने 22 नवंबर को इस्तीफा दे दिया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

डॉ. आशीष श्रीवास्तव बने 'Radico Khaitan' के नए चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर

रैडिको खेतान ने डॉ. आशीष श्रीवास्तव को चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर नियुक्त किया है। वह कंपनी की आईटी स्ट्रैटेजी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और टेक्नोलॉजी कैपेबिलिटी को मजबूत करेंगे।

Samachar4media Bureau by
Published - Saturday, 12 September, 2026
Last Modified:
Saturday, 12 September, 2026
radico

रैडिको खेतान (Radico Khaitan) ने डॉ. आशीष श्रीवास्तव (Dr Ashish Shrivastava) को चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर (Chief Information Officer) नियुक्त किया है। नई भूमिका में वह कंपनी के इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी फंक्शन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

डॉ. श्रीवास्तव का फोकस कंपनी की टेक्नोलॉजी कैपेबिलिटी मजबूत करने, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन (Digital Transformation) को आगे बढ़ाने और ऑपरेशनल एफिशिएंसी (Operational Efficiency) बेहतर करने पर रहेगा। इसके साथ ही वह बिजनेस ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे और कंपनी के व्यापक लक्ष्यों के साथ टेक्नोलॉजी प्रायोरिटीज को जोड़ने का काम करेंगे।

डॉ. श्रीवास्तव को इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आईटी स्ट्रैटेजी (IT Strategy), टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट और ऑर्गनाइजेशनल लीडरशिप (Organisational Leadership) के क्षेत्र में अनुभव है। उनके प्रोफेशनल अनुभव में आईटी मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी स्ट्रैटेजी, बिजनेस ऑपरेशंस और स्ट्रैटेजिक प्लानिंग भी शामिल हैं।

रैडिको खेतान से जुड़ने से पहले उन्होंने फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (Financial Software & Systems Pvt. Ltd.) और एफएसएस (FSS), सीएमएस इंफो सिस्टम्स (CMS Info Systems) तथा एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (Allied Blenders & Distillers) में अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

PVR INOX AGM में 8 प्रस्ताव मंजूर, अजय कुमार व रेणुका रामनाथ की पुनर्नियुक्ति तय

PVR INOX Limited की 31वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों ने बैठक के एजेंडे में रखे गए सभी 8 प्रस्तावों को जरूरी बहुमत के साथ मंजूरी दे दी है।

Vikas Saxena by
Published - Saturday, 12 September, 2026
Last Modified:
Saturday, 12 September, 2026
PVRInox54210

PVR INOX Limited की 31वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों ने बैठक के एजेंडे में रखे गए सभी 8 प्रस्तावों को जरूरी बहुमत के साथ मंजूरी दे दी है। कंपनी ने 11 सितंबर 2026 को स्टॉक एक्सचेंजों को दी जानकारी में AGM के मतदान परिणाम और स्क्रूटिनाइजर (Scrutinizer) की रिपोर्ट साझा की है। कंपनी की 31वीं AGM 11 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग/अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यम से आयोजित हुई।

कंपनी के मुताबिक, 4 सितंबर 2026 की रिकॉर्ड डेट पर कुल 2,52,376 शेयरधारक थे। AGM में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कुल 159 शेयरधारकों ने हिस्सा लिया। इनमें 7 प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप से, जबकि 152 सार्वजनिक शेयरधारक थे।

पहले प्रस्ताव में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के ऑडिट किए गए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय विवरणों के साथ बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और ऑडिटर्स की रिपोर्ट को मंजूरी देने की बात थी। इस प्रस्ताव के पक्ष में 99.9989 प्रतिशत वोट पड़े। कुल 6,96,38,118 वोट प्रस्ताव के पक्ष में और 780 वोट इसके खिलाफ पड़े।

दूसरे प्रस्ताव के तहत रेणुका रामनाथ की रोटेशन के आधार पर निदेशक के रूप में पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी गई। उन्हें 99.0308 प्रतिशत वोट मिले। उनके पक्ष में 6,89,95,913 वोट पड़े, जबकि 6,75,263 वोट विरोध में रहे।

तीसरे प्रस्ताव में अजय कुमार बिजली की रोटेशन के आधार पर निदेशक के रूप में पुनर्नियुक्ति को मंजूरी मिली। इस प्रस्ताव के पक्ष में 99.3074 प्रतिशत वोट पड़े। कुल 6,91,88,603 वोट पक्ष में और 4,82,573 वोट विरोध में पड़े।

इसके अलावा, स्वतंत्र निदेशक विषेश चंदर चंडीओक, दिनेश कनाबार, शिशिर बैजल और दीप मिश्रा हैरिस को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पारिश्रमिक के भुगतान से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी मिल गई। विषेश चंदर चंडीओक के प्रस्ताव को 99.9945 प्रतिशत, दिनेश कनाबार के प्रस्ताव को 99.9947 प्रतिशत, शिशिर बैजल के प्रस्ताव को 99.6392 प्रतिशत और दीप मिश्रा हैरिस के प्रस्ताव को 99.6392 प्रतिशत वोट मिले।

आठवें और आखिरी प्रस्ताव में शुवा मंडल को कंपनी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दी गई। यह एक विशेष प्रस्ताव था और इसके पक्ष में 99.8453 प्रतिशत वोट पड़े। कुल 6,95,63,441 वोट पक्ष में और 1,07,774 वोट विरोध में पड़े।

कंपनी ने बताया कि मतदान के लिए रिमोट ई-वोटिंग की सुविधा 7 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे शुरू हुई थी और 10 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक चली। AGM में शामिल सदस्यों के लिए भी ई-वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। स्क्रूटिनाइजर की रिपोर्ट के मुताबिक किसी भी शेयरधारक ने रिमोट ई-वोटिंग और AGM के दौरान ई-वोटिंग, दोनों सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं किया।

मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए कंपनी के बोर्ड ने 11 मई 2026 को DPV & Associates LLP के मैनेजिंग पार्टनर देवेश कुमार वशिष्ठ को स्क्रूटिनाइजर (Scrutinizer) नियुक्त किया था। स्क्रूटिनाइजर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मतदान प्रक्रिया की जांच NSDL के ई-वोटिंग प्लेटफॉर्म से मिले आंकड़ों के आधार पर की गई।

इस तरह PVR INOX की 31वीं AGM में वित्तीय विवरणों की मंजूरी, दो मौजूदा निदेशकों की पुनर्नियुक्ति, चार स्वतंत्र निदेशकों के पारिश्रमिक और एक नए स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति से जुड़े सभी 8 प्रस्ताव शेयरधारकों के जरूरी बहुमत से मंजूर हो गए।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

अक्षिता नंदगोपाल बनीं इंडिया टुडे टीवी में एग्जिक्यूटिव एडिटर-आउटपुट

इंडिया टुडे टीवी ने अक्षिता नंदगोपाल को एग्जिक्यूटिव एडिटर-आउटपुट बनाया है। नई भूमिका में वह न्यूजरूम संचालन, संपादकीय फैसलों और प्रोडक्शन टीमों के बीच बेहतर समन्वय करेंगी।

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 11 September, 2026
Last Modified:
Friday, 11 September, 2026
akshita

इंडिया टुडे टीवी (India Today TV) ने अक्षिता नंदगोपाल को एग्जिक्यूटिव एडिटर-आउटपुट (Executive Editor, Output) के पद पर प्रमोट किया है। इस प्रमोशन के साथ चैनल की एडिटोरियल लीडरशिप टीम में उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं।

अक्षिता नंदगोपाल अप्रैल 2019 से अपनी मौजूदा पारी में इंडिया टुडे से जुड़ी हैं और इससे पहले सीनियर एडिटर के तौर पर काम कर रही थीं। उनकी जिम्मेदारियों में न्यूजरूम ऑपरेशन, एडिटोरियल प्लानिंग और ऑन-एयर जर्नलिज्म शामिल रहा है।

उन्होंने चैनल के न्यूज प्रोग्राम, एक्सप्लेनर और पॉलिटिकल डिस्कशन भी एंकर किए हैं। जनवरी 2026 में उन्होंने इंडिया टुडे की एक डिबेट होस्ट की थी, जिसमें दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हुई थी।

इंडिया टुडे के साथ यह अक्षिता नंदगोपाल की दूसरी पारी है। इससे पहले उन्होंने मार्च 2016 से जून 2017 तक सीनियर एसोसिएट प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया था। इसके बाद जुलाई 2017 से फरवरी 2019 तक मुंबई में रिपब्लिक वर्ल्ड (Republic World) के साथ प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट रहीं।

इंडिया टुडे की पहली पारी से पहले वह अप्रैल 2015 से मार्च 2016 तक आईएनएक्स न्यूज (INX News) में सीनियर एसोसिएट प्रोड्यूसर थीं। शुरुआती करियर में उन्होंने एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (Associated Broadcasting Company) के टीवी9 (TV9) और न्यूज9 (News9) में एसोसिएट प्रोड्यूसर और एंकर के तौर पर काम किया। बेंगलुरु में उन्होंने जून 2012 से दिसंबर 2014 तक यहां काम किया।

अक्षिता नंदगोपाल ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2011 में चेन्नई में प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (Press Trust of India) के साथ एक संक्षिप्त रिपोर्टिंग असाइनमेंट से की थी। एक दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने रिपोर्टिंग, एंकरिंग, एडिटोरियल प्रोडक्शन और न्यूजरूम मैनेजमेंट में काम किया है। नई भूमिका में वह एडिटोरियल फैसलों और चैनल के प्रोडक्शन ऑपरेशन के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन में अहम भूमिका निभाएंगी। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

इंडिया टुडे ने गीता मोहन को ग्रुप एडिटर-फॉरेन अफेयर्स पद पर किया प्रमोट

इंडिया टुडे ने गीता मोहन को ग्रुप एडिटर-फॉरेन अफेयर्स पद पर प्रमोट किया है। वह अंतरराष्ट्रीय संबंधों, कूटनीति और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज का नेतृत्व करेंगी।

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 11 September, 2026
Last Modified:
Friday, 11 September, 2026
geetamohna

इंडिया टुडे (India Today) ने गीता मोहन को ग्रुप एडिटर-फॉरेन अफेयर्स (Group Editor – Foreign Affairs) के पद पर प्रमोशन दिया है। नई भूमिका के साथ नेटवर्क में उनकी एडिटोरियल जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। वह अंतरराष्ट्रीय संबंधों, कूटनीति और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज का नेतृत्व करेंगी।

नई जिम्मेदारी के तहत गीता मोहन समूह की मल्टीप्लेटफॉर्म पहल इंडिया टुडे ग्लोबल (India Today Global) से भी जुड़ी रहेंगी। यह प्लेटफॉर्म ग्लोबल पॉलिटिक्स और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर केंद्रित है।

गीता मोहन कई वर्षों से इंडिया टुडे से जुड़ी हैं और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए उनकी अलग पहचान है। उन्होंने अफगानिस्तान, यूक्रेन और ईरान जैसे संघर्ष प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों से रिपोर्टिंग की है। इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची समेत कई प्रमुख वैश्विक नेताओं और नीति-निर्माताओं के इंटरव्यू किए हैं।

विदेश मामलों की एडिटोरियल जिम्मेदारी के साथ वह इंडिया टुडे के इंटरनेशनल न्यूज और जियोपॉलिटिकल एनालिसिस पर आधारित कार्यक्रम वर्ल्ड टुडे (World Today) को भी एंकर करती हैं। कार्यक्रम के जरिए उन्होंने प्रमुख संघर्षों, डिप्लोमैटिक बातचीत, चुनावों और ग्लोबल पावर बैलेंस में बदलावों को कवर किया है।

गीता मोहन ‘हामिद: द स्टोरी ऑफ माई कैप्टिविटी, सर्वाइवल एंड फ्रीडम’ (Hamid: The Story of My Captivity, Survival and Freedom) की सह-लेखिका भी हैं। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (Penguin Random House India) द्वारा प्रकाशित यह किताब हामिद अंसारी की पाकिस्तान में कैद और भारत वापसी की कहानी पर आधारित है।

उनकी नई भूमिका ऐसे समय में आई है, जब दुनियाभर के घटनाक्रम भारत की अर्थव्यवस्था, कारोबार और विदेश नीति पर सीधा असर डाल रहे हैं। ऐसे में टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इंडिया टुडे की विदेशी मामलों की कवरेज में गीता मोहन की भूमिका अहम होगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

इंडिया टुडे समूह में गीता मोहन और अक्षिता नंदगोपाल का 'कद' बढ़ा, अब मिली ये जिम्मेदारी

गीता मोहन को ग्रुप एडिटर-फॉरेन अफेयर्स और अक्षिता नंदगोपाल को एग्जिक्यूटिव एडिटर-आउटपुट, इंडिया टुडे टीवी के पद पर प्रमोट किया गया है।

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 11 September, 2026
Last Modified:
Friday, 11 September, 2026
geetamohna

इंडिया टुडे (India Today) ने अपने एडिटोरियल स्ट्रक्चर (Editorial Structure) में बदलाव करते हुए गीता मोहन (Geeta Mohan) को ग्रुप एडिटर-फॉरेन अफेयर्स (Group Editor – Foreign Affairs) के पद पर नियुक्त किया है। वहीं, एक अन्य संपादकीय बदलाव के तहत अक्षिता नंदगोपाल (Akshita Nandagopal) को एग्जिक्यूटिव एडिटर-आउटपुट, इंडिया टुडे टीवी (Executive Editor – Output, India Today TV) नियुक्त किया गया है।

गीता मोहन पिछले कई वर्षों से संगठन के साथ जुड़ी हैं। उन्होंने अफगानिस्तान, यूक्रेन और ईरान जैसे संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से रिपोर्टिंग (Reporting) की है। इसके अलावा उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin), ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा (Luiz Inácio Lula da Silva) और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) समेत कई वैश्विक नेताओं और नीति निर्माताओं के इंटरव्यू (Interviews) किए हैं।

मोहन इंडिया टुडे ग्लोबल (India Today Global) से जुड़े काम भी संभाल रही हैं। नई भूमिका में वह ग्रुप के फॉरेन अफेयर्स कवरेज (Foreign Affairs Coverage) को लीड करेंगी। 

वहीं, अक्षिता नंदगोपाल 2019 से इंडिया टुडे के साथ काम कर रही हैं। नई भूमिका में वह ग्रुप मैनेजिंग एडिटर-प्रोडक्शन (Group Managing Editor – Production) सांख्य एडमारुकु (Samkhya Edamaruku) के साथ मिलकर आउटपुट और प्रोडक्शन टीमों (Output and Production Teams) के बीच समन्वय करेंगी। अक्षिता नंदगोपाल एडिटोरियल डायरेक्टर (Editorial Director) सुप्रिया प्रसाद (Supriya Prasad) को रिपोर्ट करेंगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

बोधीट्री मल्टीमीडिया 18 सितंबर को फंड जुटाने पर करेगी विचार, बोर्ड बैठक में होगा फैसला

बोधीट्री मल्टीमीडिया (Bodhi Tree Multimedia) ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को होगी।

Samachar4media Bureau by
Published - Friday, 11 September, 2026
Last Modified:
Friday, 11 September, 2026
BodhiTree895

बोधीट्री मल्टीमीडिया (Bodhi Tree Multimedia) ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को होगी। इस बैठक में कंपनी के लिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा और उसे मंजूरी दी जा सकती है।

कंपनी ने यह जानकारी SEBI (Listing Obligations and Disclosure Requirements) Regulations, 2015 के Regulation 29 के तहत दी है। 

कई तरीकों से फंड जुटाने पर विचार

बोर्ड बैठक में कंपनी एक या एक से ज्यादा चरणों (tranches) में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी। इसके लिए इक्विटी शेयर और/या अन्य पात्र प्रतिभूतियां (eligible securities) जारी करने का विकल्प रखा गया है। इसमें परिवर्तनीय प्रतिभूतियां (convertible securities) भी शामिल हैं।

कंपनी फंड जुटाने के लिए कानून के तहत अनुमति प्राप्त कई तरीकों में से किसी एक या एक से ज्यादा तरीकों का इस्तेमाल कर सकती है। इनमें फरदर पब्लिक इश्यू, राइट्स इश्यू, अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (ADRs), ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीट्स (GDRs), फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड्स (FCCBs), डेट इंस्ट्रूमेंट्स, प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट, प्राइवेट प्लेसमेंट और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) शामिल हैं। हालांकि, फंड जुटाने का अंतिम तरीका बोर्ड के फैसले और जरूरी मंजूरियों पर निर्भर करेगा।

इसके अलावा, बोर्ड बैठक में फंड जुटाने से जुड़े अन्य जरूरी और सहायक मामलों पर भी विचार किया जा सकता है। इन मामलों पर चेयरपर्सन की अनुमति से फैसला लिया जाएगा।

10 सितंबर से ट्रेडिंग विंडो बंद

कंपनी ने यह भी बताया है कि SEBI (Prohibition of Insider Trading) Regulations, 2015 के Regulation 9 और कंपनी की इनसाइडर ट्रेडिंग रोकने से जुड़ी आचार संहिता के तहत कंपनी की प्रतिभूतियों में कारोबार के लिए ट्रेडिंग विंडो 10 सितंबर 2026 से बंद रहेगी। यह विंडो बोर्ड बैठक के नतीजे घोषित होने के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी।

ट्रेडिंग विंडो बंद रहने का नियम कंपनी से जुड़े सभी व्यक्तियों, अधिकारियों, नामित कर्मचारियों, इनसाइडर्स, निदेशकों और ऐसे व्यक्तियों के करीबी रिश्तेदारों पर लागू होगा। इसमें कंपनी की आचार संहिता में बताए गए अन्य संबंधित व्यक्ति भी शामिल हैं।

कंपनी ने यह जानकारी 10 सितंबर 2026 को शेयर बाजारों को दी है। यह पत्र बोधीट्री मल्टीमीडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मौटिक अजीत टोलिया (Mautik Ajit Tolia) की ओर से जारी किया गया है। 

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

डॉ. सुभाष चंद्रा की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी, कहा- हटाएं गलत जानकारी

ZEE के फाउंडर डॉ. सुभाष चंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी दी है कि गलत जानकारी नहीं हटाने पर एक हफ्ते में मानहानि की कार्रवाई की जाएगी।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 10 September, 2026
Last Modified:
Thursday, 10 September, 2026
SubhashChandr6565

ZEE के फाउंडर डॉ. सुभाष चंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी दी है कि अगर उनके व्यक्तिगत दिवालिया मामले से जुड़ी प्रकाशित की गई गलत जानकारी में एक हफ्ते के भीतर सुधार नहीं किया गया, तो उनके खिलाफ मानहानि की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

‘द हिंदू बिजनेसलाइन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. सुभाष चंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से कहा है कि 26 से 29 अगस्त के बीच अलग-अलग अकाउंट्स से उनके मामले को लेकर पोस्ट की गई “गलत जानकारी” को हटाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्लेटफॉर्म्स से अपनी ओर से जारी की गई “स्पष्टीकरण” को भी प्रकाशित करने की मांग की है।

व्यक्तिगत दिवालिया मामले पर पहले भी दी थी सफाई

डॉ. सुभाष चंद्रा इससे पहले अपने खिलाफ चल रही व्यक्तिगत दिवालिया कार्यवाही को लेकर विस्तृत स्पष्टीकरण जारी कर चुके हैं। यह मामला उनके द्वारा दी गई व्यक्तिगत गारंटी से जुड़ा है। उन्होंने कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर कोई पैसा उधार नहीं लिया था। उनके मुताबिक, जिन रकम को लेकर दावे किए जा रहे हैं, वे अलग-अलग उधार लेने वाली कंपनियों की ओर से जुटाई गई थीं।

30 अगस्त को उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान में सोशल मीडिया पर चल रहे #PaisaWapasKaro हैशटैग वाले पोस्ट का भी जिक्र किया गया था। डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा था कि इस मामले को लेकर “गलत धारणा और गलत समझ” बनाई गई है।

₹22,000 करोड़ की व्यक्तिगत गारंटी का मामला

जारी किए गए बयान के मुताबिक, डॉ. सुभाष चंद्रा ने कुल मिलाकर करीब ₹22,000 करोड़ की व्यक्तिगत गारंटी पर हस्ताक्षर किए थे। इनमें से करीब ₹4,800 करोड़ की गारंटी उस समय दी गई थी, जब संबंधित संस्थाओं ने फंड उधार लिया था। बयान के अनुसार, बाकी गारंटी डिफॉल्ट होने के बाद दी गई थीं।

डॉ.  सुभाष चंद्रा के कार्यालय की ओर से जारी स्पष्टीकरण में यह भी साफ किया गया कि उन्होंने व्यक्तिगत क्षमता में कोई कर्ज नहीं लिया था। बयान में इसे इस तरह बताया गया था- “Borrowing by me, Dr Subhash Chandra: ₹0”। इसका मतलब यह है कि जिन कर्जों को लेकर मामला सामने आया है, वे अलग-अलग कंपनियों ने लिए थे, न कि डॉ. सुभाष चंद्रा ने व्यक्तिगत तौर पर।

सोशल मीडिया पोस्ट पर जताई आपत्ति

डॉ. सुभाष चंद्रा ने 26 से 29 अगस्त के बीच सोशल मीडिया पर प्रकाशित हुई जानकारी को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इन पोस्ट्स में उनके व्यक्तिगत दिवालिया मामले को लेकर गलत जानकारी दी गई। इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से संबंधित पोस्ट्स को हटाने और उनका स्पष्टीकरण प्रकाशित करने की मांग की है।

साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर एक सप्ताह के भीतर इस कंटेंट में बदलाव नहीं किया गया, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही शुरू की जा सकती है।

यह मामला डॉ. सुभाष चंद्रा की ओर से दी गई व्यक्तिगत गारंटी और उससे जुड़ी दिवालिया कार्यवाही से संबंधित है। उन्होंने अपने पहले के स्पष्टीकरण में भी इस बात पर जोर दिया था कि संबंधित उधारी कंपनियों ने ली थी और उन्होंने खुद व्यक्तिगत तौर पर कोई पैसा उधार नहीं लिया था।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मयंक कुमार बने इंडिगो के हेड ऑफ कंटेंट एंड क्रिएटिव

मयंक कुमार ने इंडिगो में हेड ऑफ कंटेंट एंड क्रिएटिव-मार्केटिंग का पद संभाला है। इससे पहले वह मोबिक्विक में कंटेंट और ब्रांड से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 10 September, 2026
Last Modified:
Thursday, 10 September, 2026
indigo

मयंक कुमार (Mayank Kumar) ने देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) में हेड ऑफ कंटेंट एंड क्रिएटिव-मार्केटिंग (Head of Content and Creative - Marketing) के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पोस्ट के जरिए अपनी नई पारी की जानकारी साझा की।

अपनी पोस्ट में कुमार ने कहा कि अब वह भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन के साथ काम करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंडिगो ने दो दशकों में भारत के यात्रा करने के तरीके को बदलने में अहम भूमिका निभाई है और अब वह कंपनी की क्रिएटिव एक्सप्रेशन (Creative Expression) को आगे बढ़ाने पर काम करेंगे।

कुमार को ब्रांड और कंटेंट स्ट्रैटेजी (Brand and Content Strategy) का 14 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने कंज्यूमर इंटरनेट (Consumer Internet), फिनटेक (Fintech), ई-कॉमर्स (E-commerce) और मीडिया जैसे क्षेत्रों में काम किया है।

इंडिगो से पहले वह मोबिक्विक (MobiKwik) में हेड ऑफ कंटेंट-एसोसिएट डायरेक्टर (Head of Content - Associate Director) के पद पर थे। वहां उनकी जिम्मेदारियों में ब्रांड, सोशल मीडिया (Social Media), सीआरएम (CRM) और ऐप कंटेंट (App Content) शामिल थे।

इससे पहले कुमार ने मेकमायट्रिप (MakeMyTrip) के साथ करीब नौ साल काम किया। अपने करियर में वह टाइम्स इंटरनेट (Times Internet) और विजिलेंट कम्युनिकेशन (Vigilante Communication) से भी जुड़े रहे हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

हेमा वी.आर. बनीं जी एंटरटेनमेंट की चीफ चैनल ऑफिसर, चार चैनलों की संभालेंगी जिम्मेदारी

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने हेमा वी.आर. (Hema V.R.) को चीफ चैनल ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया है।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 10 September, 2026
Last Modified:
Thursday, 10 September, 2026
HemaVR984

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने हेमा वी.आर. (Hema V.R.) को चीफ चैनल ऑफिसर के पद पर प्रमोट किया है। नई जिम्मेदारी के तहत वह कंपनी के Zee Marathi, Marathi ZEE5, Zee Talkies और Zee Yuva की जिम्मेदारी संभालेंगी।

इससे पहले हेमा Zee Marathi और Marathi ZEE5 के लिए चीफ चैनल ऑफिसर के तौर पर काम कर रही थीं। अब उनकी जिम्मेदारी का दायरा बढ़ाते हुए उन्हें चार चैनलों और प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी दी गई है।

हेमा ने साल 2011 में जी एंटरटेनमेंट के साथ Zee Marathi की Brand Head के तौर पर अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी में अलग-अलग वरिष्ठ पदों पर काम किया और कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। अपने करियर के दौरान हेमा ने टेलीविजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, कंटेंट इकोसिस्टम और रीजनल मार्केट्स में काम किया है। इस दौरान उन्हें मीडिया और कंटेंट से जुड़े अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने का अनुभव मिला।

जी एंटरटेनमेंट में शामिल होने से पहले हेमा ने स्टार इंडिया के साथ एक साल से भी कम समय तक काम किया था। इससे पहले वह करीब तीन साल तक दैनिक भास्कर के साथ जुड़ी रही थीं।

 

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

e4m D2C Summit 5.0 आज, डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर सेक्टर के भविष्य पर होगी चर्चा

भारत के तेजी से बढ़ते डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) सेक्टर से जुड़े प्रमुख लोग आज गुरुग्राम में होने वाले e4m D2C Summit 5.0 में जुटेंगे।

Samachar4media Bureau by
Published - Thursday, 10 September, 2026
Last Modified:
Thursday, 10 September, 2026
e4mD2CSummit521

भारत के तेजी से बढ़ते डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) सेक्टर से जुड़े प्रमुख लोग आज गुरुग्राम में होने वाले e4m D2C Summit 5.0 में जुटेंगे। समिट के पांचवें संस्करण में इंडस्ट्री लीडर्स, ब्रैंड बिल्डर्स और मार्केटर्स एक साथ आकर इस सेक्टर से जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

समिट में D2C सेक्टर में लगातार हो रहे बदलावों पर खास फोकस रहेगा। इसमें यह समझने की कोशिश की जाएगी कि उपभोक्ताओं की बदलती उम्मीदों, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और खरीदारी की आदतों के बीच D2C का बाजार किस तरह बदल रहा है। अलग-अलग कैटेगरी में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच ब्रैंड्स के सामने अपनी अलग पहचान बनाने, ग्राहकों का भरोसा जीतने और उनके साथ मजबूत जुड़ाव कायम करने की चुनौती भी है।

समिट में यह भी चर्चा होगी कि D2C ब्रैंड्स मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाला बिजनेस तैयार करने के लिए किस तरह की रणनीतियां अपना रहे हैं। प्रोडक्ट इनोवेशन और कस्टमर एक्सपीरियंस से लेकर डिजिटल मार्केटिंग, टेक्नोलॉजी और कम्युनिटी बिल्डिंग तक, D2C ब्रैंड्स की ग्रोथ में मदद करने वाले अलग-अलग तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

e4m D2C Summit 5.0 इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अपने विचार और अनुभव साझा करने का मौका भी देगा। इसके साथ ही भारत में D2C सेक्टर के भविष्य को प्रभावित करने वाले ट्रेंड्स को समझने पर भी चर्चा होगी। D2C इकोसिस्टम से जुड़े कई विशेषज्ञ और प्रमुख लोग इस समिट में हिस्सा लेंगे, जिससे सेक्टर की अगली ग्रोथ फेज को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

समिट के बाद e4m D2C Awards के पांचवें संस्करण के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इंडस्ट्री के प्रमुख लीडर्स और दिग्गजों की मौजूदगी में होने वाले इस अवॉर्ड समारोह में D2C इकोसिस्टम में शानदार काम करने वाले ब्रैंड्स, मार्केटर्स और कैंपेन को सम्मान दिया जाएगा।

e4m D2C Awards के जरिए उन ब्रैंड्स, मार्केटर्स और कैंपेन की कोशिशों को पहचान दी जाएगी, जिन्होंने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर इकोसिस्टम में उल्लेखनीय काम किया है और नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं। 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए