होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ से जुड़े प्रभात पांडेय, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ से जुड़े प्रभात पांडेय, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह ‘रिपब्लिक भारत’ में सीनियर जनरल मैनेजर (आईटी/ब्रॉडकास्ट) और स्टेशन हेड के पद पर नोएडा, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के टेक्निकल हेड के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘न्यूज नेशन नेटवर्क’ (News Nation Network) ने प्रभात पांडेय को असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट (टेक्नोलॉजी) के पद पर नियुक्त किया है। यहां उन्हें न्यूज नेशन के सभी चैनल्स का टेक्निकल कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रभात पांडेय इससे पहले करीब डेढ़ साल से ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) में सीनियर जनरल मैनेजर (आईटी/ब्रॉडकास्ट) और स्टेशन हेड के पद पर नोएडा, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के टेक्निकल हेड के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अपनी इस पारी में बतौर स्टेशन हेड वह तकनीकी रूप से जुड़े सभी कामों का जिम्मा देखते थे।

‘रिपब्लिक भारत’ से पहले प्रभात पांडेय करीब तीन साल तक ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) की टीम का हिस्सा रहे हैं। वह 2019 में इस चैनल की शुरुआत से ही इसके साथ जुड़े हुए थे और डिप्टी मैनेजर के तौर पर टेक्निकल डिपार्टमेंट में अपनी भूमिका निभा रहे थे। इससे पहले प्रभात पांडेय करीब साढ़े आठ साल मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल ‘आईबीसी24’ (IBC24) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

मूल रूप से आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले प्रभात पांडेय को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘रेड एफएम’ (Red FM) कानपुर से की थी।

‘रेड एफएम’ 93.5 में उन्होंने लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के स्टेशंस की लॉन्चिंग टीम का भी प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद ‘आईबीसी24’, ‘टीवी9 भारतवर्ष’ और फिर ‘रिपब्लिक भारत’ होते हुए अब वह ‘न्यूज नेशन’ पहुंचे हैं।

लिखने के शौकीन प्रभात पांडेय टेक्निकल लाइन में होते हुए भी कई बार ऑन एयर हुए हैं और इंटरनल प्राइज भी जीत चुके हैं। प्रभात पांडेय ने आजमगढ़ से ग्रेजुएशन करने के बाद टेक्निकल पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से की है।

उन्होंने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) में पीजी डिप्लोमा, सीसीएनए के साथ ही कई टेक्निकल कोर्स किए हैं। समाचार4मीडिया की ओर से प्रभात पांडेय को उनकी इस नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स न्यूज नेशन रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट प्रभात पांडेय असिस्टेंट वाइस प्रेजिडेंट एवीपी REPUBLIC BHARAT रिपब्लिक भारत
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

7 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

11 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

22 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago