होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 23 मई को किस न्यूज चैनल को मिले कितने दर्शक, जानें यहां

23 मई को किस न्यूज चैनल को मिले कितने दर्शक, जानें यहां

17वीं लोकसभा के गठन के लिए हुए चुनाव में 23 मई को हुई थी मतगणना

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

जैसी उम्मीद जताई जा रही थी, आखिर वैसा ही हुआ। देश में 17वीं लोकसभा के गठन के लिए सात चरणों में हुए चुनावों में हिंदी न्यूज चैनल्स की बल्ले-बल्ले रही। हालांकि व्युअरशिप के मामले में सातों चरण न्यूज चैनल्स के लिए काफी फायदे का सौदा रहे, लेकिन मतगणना वाले दिन इनकी व्युअरशिप बहुत ज्यादा बढ़ गई।

देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था 'ब्रॉडकास्ट् ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया की ओर से जारी डाटा के अनुसार, 23 मई को मतगणना वाले दिन हिंदी न्यूज चैनल्स की व्युअरशिप 62 करोड़ इंप्रेशंस के साथ चुनाव में सबसे ज्यादा रही।

 21वें हफ्ते में हिंदी न्यूज चैनल्स देखने वालों की संख्या 27.9 करोड़ रही, जो उससे पहले के चार हफ्तों के औसत से 30 प्रतिशत ज्यादा थी। वहीं, अंग्रेजी न्यूज चैनल्स की बात करें तो 21वें हफ्ते में इन्हें 1.4 करोड़ लोगों ने देखा और इसमें पहले के चार हफ्तों के औसत के मुकाबले 60 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई।

आंकड़ों पर नजर डालें तो हिंदी भाषी क्षेत्रों में ‘15+category’ में मतगणना वाले दिन आजतक की व्युअरशिप 14.61 करोड़ इंप्रेशंस रही, जबकि एबीपी न्यूज ने 11.48 करोड़ इंप्रेशंस हासिल किए। इंडिया टीवी ने 6.4 करोड़ इंप्रेशंस और रिपब्लिक भारत ने 6.04 करोड़ इंप्रेशंस पर कब्जा जमाया। न्यूज18 इंडिया को जहां 6.01 करोड़ इंप्रेशंस मिले, वहीं Zee News को 4.89 करोड़ इंप्रेशंस मिले। दूसरी तरफ ‘ABM22+’ कैटेगरी में रिपब्लिक टीवी को 5.51 लाख इंप्रेशंस और टाइम्स नाउ को  3.7 लाख इंप्रेशंस मिले। इसके अलावा सीएनएन न्यूज18 को 3.24 लाख इंप्रेशंस , इंडिया टुडे टेलिविजन को 3.18 लाख इंप्रेशंस मिले।

इस बारे में ‘रिपब्लिक टीवी’ के सीईओ विकास खनचंदानी का कहना है, ‘मतगणना के कारण इस हफ्ते में हिंदी और अंग्रेजी दोनों न्यूज जॉनर में व्युअरशिप 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई। अंग्रेजी जॉनर में ब्रॉडकास्ट के साथ ही ओवर द टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म पर रिपब्लिक टीवी की व्युअरशिप सबसे ज्यादा रही, वहीं हिंदी जॉनर में ‘रिपब्लिक भारत’ टॉप फाइव चैनल्स में शामिल रहा।’

इस बारे में ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडे का कहना है, ‘हम अपने सभी दर्शकों को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने मतगणना वाले दिन सभी चैनल्स को छोड़कर हमें पसंद किया। इससे भरोसा बढ़ा है कि हम राष्ट्रीय स्तर के बड़े आयोजनों की विश्वसनीय और गुणवत्ता पूर्ण कवरेज की दिशा में काम कर रहे हैं।’

वहीं हिंदी न्यूज क्लस्टर ‘न्यूज18 नेटवर्क’ के सीईओ मयंक जैन का कहना है, ‘जैसी उम्मीद थी, वही हुआ। न्यूज18 इंडिया की व्युअरशिप मतगणना वाले दिन काफी बढ़ गई। चुनावी रुझानों के साथ ही परिणाम को दिखाने में भी चैनल काफी आगे था। दरअसल, उस दिन देश भर के प्रत्येक मतगणना केंद्र से लगातार डाटा मिल रहा था और इससे पूरे दिन हमारा चैनल प्रतियोगिता में सबसे आगे रहा। मतगणना वाले दिन प्राइम टाइम के दौरान 12.4 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ यह चैनल हिंदी न्यूज चैनल में दो नंबर पर पहुंच गया था।’

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स आजतक न्यूज चैनल्स अविनाश पांडे रिपब्लिक भारत मतगणना बार्क चुनाव 2019 ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल काउंटिग डे
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

3 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

16 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

16 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

17 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago