होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज ब्रॉडकास्टर्स ने ‘आजतक’ के खिलाफ बुलंद की आवाज, लगाए ये गंभीर आरोप

न्यूज ब्रॉडकास्टर्स ने ‘आजतक’ के खिलाफ बुलंद की आवाज, लगाए ये गंभीर आरोप

प्रमुख न्यूज ब्रॉडकास्टर्स ने टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लिखा पत्र

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

न्यूज ब्रॉडकास्टर्स ने हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ पर ‘भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण’ (TRAI) के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। ट्राई को लिखे एक लेटर में कुछ प्रमुख न्यूज ब्रॉडकास्टर्स ने आरोप लगाया है कि ‘आजतक’ दो लॉजिकल चैनल नंबर्स (LCNs) पर प्रसारित हो रहा है। आरोप है कि एक तरफ यह अपनी फ्रीक्वेंसी पर और दूसरी तरफ ‘तेज न्यूज’ को आवंटित फ्रीक्वेंसी पर प्रसारित किया जा रहा है।

बताया जाता है कि ये ट्राई के टेलिकम्युनिकेशन (ब्रॉडकास्टिंग एंड केबल सर्विसेज) इंटरकनेक्शन (डिजिटल एड्रेसेबल केबल टेलिविजन सिस्टम्स) रेगुलेशंस 2012 का उल्लंघन है। इसके साथ ही यह ‘Listing of TV channels on Electronic Programme Guide’ के बारे में 31 मई 2017 को जारी ट्राई के दिशा निर्देशों का भी उल्लंघन है। इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाइड (EPG) के तहत टीवी सर्विस प्रोवाइडर्स को अपने चैनल्स को जॉनरवाइज डिस्प्ले करने की अनुमति दी गई है।

ट्राई के वर्तमान नियमों के अनुसार, प्रत्येक ब्रॉडकास्टर को अपने चैनल का जॉनर डिस्प्ले करना आवश्यक है। इसके साथ ही मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) को चैनल को अपने नेटवर्क पर उसी जॉनर में रखना होगा, जो ब्रॉडकास्टर ने चैनल के लिए घोषित किया है।

दरअसल, 31 मई 2017 को ट्राई की ओर से कहा गया था, ‘यह देखा गया है कि कई मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स अपने कुछ चैनल्स को विभिन्न जॉनर के तहत कई लॉजिकल चैनल नंबर्स पर रख रहे हैं।’ इसके बाद ट्राई ने मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स को नियमों का पालन करने और ऐसा न होने पर ट्राई एक्ट-1997 के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स आजतक ट्राई भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण लॉजिकल चैनल नंबर्स
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

21 minutes ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

2 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

16 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

16 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

16 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

13 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

23 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago