होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बदलेगा PTI का स्वरूप, इन योजनाओं पर चल रहा काम
बदलेगा PTI का स्वरूप, इन योजनाओं पर चल रहा काम
न्यूज एजेंसी की 71वीं वार्षिक आम बैठक में निवर्तमान चेयरमैन एन रवि ने की घोषणा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) विडियो और मल्टीमीडिया सर्विसेज लॉन्च करने के बारे में विचार कर रही है। पीटीआई के निवर्तमान चेयरमैन एन रवि ने यह घोषणा की है।
पीटीआई के शेयरहोल्डर्स की 71वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) को संबोधित करते हुए एन रवि ने कहा कि इस योजानाओं पर तेजी से काम हो रहा है और अगले साल से एजेंसी के कस्टमर्स को विडियो और मल्टीमीडिया सर्विसेज का लाभ मिलने लगेगा।
‘द हिंदू’ (The Hindu) के पब्लिशर और पूर्व एडिटर-इन-चीफ एन रवि ने बताया कि पीटीआई की सेवाओं में विस्तार के लिए इस तरह की योजना बनाई गई है और इसे चौतरफा सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अब कंप्लीट न्यूज एजेंसी बनने की दहलीज पर खड़ी है, जहां से आप टेक्स्ट, विडियो और मल्टीमीडिया सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विडियो और मल्टीमीडिया सर्विस शुरू होने के साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों की तर्ज पर सभी फॉर्मेट्स में समाचार उपलब्ध कराने लगेगी। इस दिशा में उल्लेखनीय प्रयासों के लिए उन्होंने पूर्व चेयरमैन विवेक गोयनका समेत कई लोगों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि आज के चुनौती भरे समय में जब मीडिया फेक न्यूज जैसे तमाम खतरों से जूझ रही है,पीटीआई की सबसे बड़ी उपलब्धि अपनी क्रेडिबिलिटी को बनाए रखना है।
टैग्स पीटीआई प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया एन रवि मल्टीमीडिया सर्विसेज