होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इन वरिष्ठ पत्रकार को मिली PTI की कमान

अब इन वरिष्ठ पत्रकार को मिली PTI की कमान

न्यूज एजेंसी पीटीआई के शेयरधारकों की 71वीं वार्षिक आम बैठक के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में हुआ चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

‘पंजाब केसरी’ अखबार समूह के चेयरमैन और प्रधान संपादक विजय कुमार चोपड़ा को देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई)  का नया चेयरमैन चुना गया है। इसके साथ ही ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ अखबार की प्रकाशक कंपनी ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन को वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को पीटीआई शेयरधारकों की 71वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में यह चुनाव हुआ।

बता दें कि 87 वर्षीय चोपड़ा ‘द हिन्दू’ अखबार के प्रकाशक और पूर्व एडिटर-इन-चीफ एन. रवि की जगह लेंगे। इससे पहले चोपड़ा 2001-02 और 2009-10 में भी पीटीआई के चेयरमैन रह चुके हैं। वह ‘इंडियन न्यूजपेपर्स सोसायटी’ (आईएनएस) के प्रेजिडेंट भी रहे हैं। वहीं, विनीत जैन भी वर्ष 2010 में पीटीआई के चेयरमैन रह चुके हैं।

‘पद्मश्री’ पुरस्कार से सम्मानित विजय कुमार चोपड़ा को 1991 में निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए ‘मुंशी प्रेम चंद सम्मान’ भी मिल चुका है। सबसे लंबा यात्रा वृतांत लिखने के लिए उनका नाम 1997 में ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है।

विजय कुमार चोपड़ा और विनीत जैन के अलावा पीटीआई के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में विवेक गोयनका (एक्सप्रेस समूह), महेन्द्र मोहन गुप्ता (दैनिक जागरण), के. एन. संत कुमार (डेक्कन हेराल्ड), रियाद मैथ्यू (मलयाला मनोरमा), अवीक कुमार सरकार (आनंद बाजार पत्रिका), एम. पी. वीरेन्द्र कुमार (मातृभूमि), आर. लक्ष्मीपति (दिनामलार), होरमुस्जी एन. कामा (बांबे समाचार), प्रवीण सोमेश्वर (हिन्दुस्तान टाइम्स), न्यायमूर्ति आरसी लाहोटी, दीपक नैय्यर, श्याम सरण और जे. एफ. पोचखानवाला शामिल हैं।


टैग्स पीटीआई प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया विजय कुमार चोपड़ा पंजाब केसरी एन रवि पीटीआई चेयरमैन
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

12 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago