होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Asianet News Network के चेयरमैन बने नीरज कोहली, CEO पद पर भी रहेंगे कायम
Asianet News Network के चेयरमैन बने नीरज कोहली, CEO पद पर भी रहेंगे कायम
एशियानेट न्यूज नेटवर्क (Asianet News Network Pvt. Ltd.) ने नीरज कोहली को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
एशियानेट न्यूज नेटवर्क (Asianet News Network Pvt. Ltd.) ने नीरज कोहली को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। कोहली इस नई भूमिका को संभालने के साथ-साथ Asianxt Digital Technologies Pvt. Ltd. में अपने मौजूदा CEO के पद पर भी बने रहेंगे।
कोहली की नेतृत्व क्षमता Asianet News Network की मार्केट में स्थिति को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वह नेटवर्क के विभिन्न ब्रैंड्स – Asianet News (Malayalam), Asianet Suvarna News (Kannada) और Kannada Prabha Daily – के सतत विकास और सफलता को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
इससे पहले, कोहली Asianet News Network के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने अपनी वित्तीय और संचालन संबंधी विशेषज्ञता से संगठन को मजबूती प्रदान की। उन्होंने Discovery Communications India, Bharti Airtel Limited और LG Electronics जैसी दिग्गज कंपनियों में भी नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं।
कोहली को स्ट्रैटजिक फाइनेंशियल प्लानिंग, फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, MIS, M&A, कॉर्पोरेट फाइनेंस, टैक्स प्लानिंग, इंटर्नल कंट्रोल्स व कम्प्लॉयंस का 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
टैग्स