होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नए जमाने के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में बड़ा निवेश करेगा NDTV: संजय पुगलिया

नए जमाने के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में बड़ा निवेश करेगा NDTV: संजय पुगलिया

एनडीटीवी (NDTV) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 28 जून को अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की। इस दौरान पूर्णकालिक निदेशक, संजय पुगलिया ने नेटवर्क के विस्तार की योजनाओं के बारे में बात की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

एनडीटीवी (NDTV) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 28 जून को अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की। इस दौरान पूर्णकालिक निदेशक, संजय पुगलिया ने नेटवर्क के विस्तार की योजनाओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कंपनी उभरते अवसरों को भुनाने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में है।

पुगलिया ने कहा कि कंपनी की निष्पक्ष रिपोर्टिंग ही बेजोड़ ब्रैंड है। उन्होंने कहा कि जब अधिकांश भारतीयों से पूछा जाता है कि उन्हें किस टेलीविजन या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भरोसा करना सबसे आसान लगता है, तो उनके लिए एनडीटीवी सूची में सबसे ऊपर आता है। एनडीटीवी को उस समय से संस्थागत विषय वस्तु विशेषज्ञता हासिल है जब भारत का उदारीकरण नहीं हुआ था। 

एनडीटीवी के पास जर्नलिस्ट, राइटर्स, प्रजेंटर्स, आईटी प्रोफेशनल्स और बैकएंड सपोर्ट टीम का एक इको-सिस्टम है। पुगलिया ने उल्लेख किया कि एनडीटीवी में, नेटवर्क विशिष्ट रणनीतिक माध्यम से मौजूदा मंच का लाभ उठाता है। उन्होंने कहा कि एनडीटीवी की संपादकीय अत्यधिक स्वतंत्रत रूप से आगे भी संचालित होती रहेगी।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी का संचालन एक स्वतंत्र निदेशक मंडल (independent Board of Directors) द्वारा किया जा रहा है, जहां प्रमोटर्स के पास न तो कोई सीट है और न ही नामित निदेशक (Nominee Director)  है। इसे देखते हुए, खबरों को वैसे ही आगे बढ़ाया जाएगा, जैसी वह है, यानी समृद्ध कंटेंट जो राय, मानसिकता और परिप्रेक्ष्य के संदर्भ में दर्शकों की यथास्थिति को बदलने में मदद कर सकती है। एनडीटीवी पत्रकारिता के स्थायी सिद्धांतों का पालन करती रहेगी और  अलग तरह की स्टोरीज को आगे बढ़ाएगी, निष्पक्ष नजरिए से विषयवस्तु का मूल्यांकन करेगी, बिना भेदभाव के मौजूदा सामाग्री देगा और सही राय के जरिए दर्शकों को सशक्त बनाएगी। 

पुगलिया ने यह भी साझा किया कि एनडीटीवी आधुनिक डिजिटल प्लेटफार्मों में सबसे बड़ा निवेश करेगी, जो विश्व स्तरीय ऑडियो-विज़ुअल अनुभव प्रदान करेगा। यह पारंपरिक टेलीविजन-केंद्रित कंटेंट की तुलना में डिजिटल प्लेटफॉर्म-संचालित कंटेंट को बढ़ाएगा, जो तेजी से बदलती दुनिया के प्रति इसकी प्रौद्योगिकी प्रतिक्रिया का संकेत देगा। ऐसा करने से आने वाले समय में एनडीटीवी, प्लेटफार्म की प्रकृति के अनुसार अपने कंटेंट को कस्टमाइज करेगा। यह कवायद न केवल सामान्य कंटेंट को  एक मंच से दूसरे मंच तक आगे बढ़ाएगा, बल्कि प्लेटफार्म की प्रकृति के अनुसार ही यह खुद को ढाल भी लेगा।

उन्होंने कहा कि एनडीटीवी आशा, समृद्धि और अवसर को बढ़ाते हुए नए भारत के उद्भव का जश्न मनाएगा। नेटवर्क ताजी, विविधता, समावेशन और महिलाओं के दृष्टिकोण के आसपास कंटेट पेश करेगा। एनडीटीवी सुदूर ग्रामीण भारत के लिए उतना ही प्रासंगिक होगा, जितना कि प्रीमियम शहरी हॉटस्पॉट के लिए। ऐसा करके, एनडीटीवी अलग तरह के ताजा कंटेंट का अनुभव प्रदान करेगा। हमें आशा है कि समय के साथ एनडीटीवी बदल जाएगा, जो वैश्विक दर्शकों को भारतीय खबरों को एक नए और ताजा तरीके से बताएगा और वह भी ऐसे समय में जब दुनिया भारत की ओर देख कर रही है। एनडीटीवी दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश का सबसे अच्छा और निष्पक्ष चेहरा सभी को दिखाने को लेकर आशावादी है।


टैग्स एनडीटीवी संजय पुगलिया
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

7 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

11 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

22 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

9 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago