होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV Profit Digital में संपादकीय नेतृत्व की नई शुरुआत, नाजिम खान बने एडिटर

NDTV Profit Digital में संपादकीय नेतृत्व की नई शुरुआत, नाजिम खान बने एडिटर

NDTV Profit Digital ने अपने संपादकीय और डिजिटल विकास के नए दौर की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ पत्रकार नाजिम खान को एडिटर नियुक्त किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

NDTV Profit Digital ने अपने संपादकीय और डिजिटल विकास के नए दौर की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ पत्रकार नाजिम खान को एडिटर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति NDTV की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत चैनल एक ऐसा बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म तैयार करना चाहता है जो ज्यादा स्पष्ट, विश्वसनीय और गहरी पत्रकारिता से लैस हो।

नाजिम खान को देश के सबसे प्रतिष्ठित वित्तीय न्यूज प्लेटफॉर्म्स- मनीकंट्रोल, CNBCTV18.com, और Morningstar में काम करने का 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने न्यूजरूम लीडरशिप, कंटेंट इनोवेशन और डिजिटल रणनीति जैसे क्षेत्रों में काम किया है और ऐसी कवरेज विकसित की है जो बाजार की समझ को दर्शकों की जरूरतों से जोड़ती है।

NDTV में शामिल होने से पहले नाजिम Quantent में बिजनेस एंड कंटेंट के वाइस प्रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने भारत की अग्रणी वित्तीय संस्थाओं और फिनटेक कंपनियों के लिए डिजिटल पहलों का नेतृत्व किया। चाहे वह निवेशक शिक्षा प्लेटफॉर्म हो या उच्च प्रदर्शन वाले कंटेंट फॉर्मेट्स, नाजिम ने हमेशा ऐसी रणनीतियां तैयार की हैं जो पत्रकारिता की गुणवत्ता और डिजिटल दक्षता- दोनों को साधती हैं।

NDTV के CEO और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने इस नियुक्ति पर कहा, “NDTV Profit Digital एक ऐसे नए किस्म के बिजनेस दर्शक वर्ग के लिए खुद को तैयार कर रहा है जो तेज है और सूझबूझ वाला है। नाजिम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संपादकीय उद्देश्य और क्रियान्वयन के मिलन को बखूबी समझते हैं। उनमें न्यूजरूम की सहजता भी है और रणनीतिक स्पष्टता भी।”

NDTV Profit Digital में नाजिम खान की भूमिका संपादकीय दिशा और कंटेंट रणनीति को आकार देने की होगी। वे मार्केट कवरेज को और गहरा करने, ओरिजिनल कंटेंट IPs लॉन्च करने और मल्टी-प्लेटफॉर्म पर निवेशकों से जुड़ाव बढ़ाने पर फोकस करेंगे।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए नाजिम खान ने कहा, “NDTV ने हमेशा गहन और भरोसेमंद पत्रकारिता का प्रतिनिधित्व किया है। मुझे इस विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है, और मैं एक ऐसा मंच गढ़ने के लिए उत्साहित हूं जो बौद्धिक रूप से समृद्ध, सरल और आधुनिक भारत की बिजनेस न्यूज की खपत के अनुरूप हो।”

उनकी यह नियुक्ति NDTV Profit Digital की संपादकीय दृष्टि में एक नए युग की शुरुआत का संकेत है- एक ऐसा दृष्टिकोण जो आज के दर्शकों की मांगों को पूरा करने के साथ-साथ भविष्य की दिशा को भी भांप सके।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

13 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

15 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

17 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

13 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

7 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

15 hours ago