होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘NDTV’ ने वेंकट पोचिराजू को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

‘NDTV’ ने वेंकट पोचिराजू को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

वेंकट पोचिराजू इससे पहले ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) में जनरल मैनेजर और रीजन हेड (साउथ) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने वेंकट पोचिराजू (Venkat Pochiraju) को रीजनल हेड-साउथ (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर नियुक्त किया है। वेंकट पोचिराजू इससे पहले ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) में जनरल मैनेजर और रीजन हेड (साउथ) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।

अपनी नियुक्ति के बारे में वेंकट पोचिराजू ने लिंक्डइन पर जानकारी शेयर की है। अपने लिंक्डइन पेज पर वेंकट पोचिराजू ने लिखा है, ‘मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मैं एनडीटीवी में रीजनल हेड साउथ (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर नई पारी शुरू कर रहा हूं।’

बता दें कि ‘टाइम्स नेटवर्क’ से पहले वेंकट पोचिराजू वर्ष 2018 से 2022 तक ‘रेड एफएम’ (RED FM) में डिप्टी जनरल मैनेजर और क्लस्टर सेल्स हेड (साउथ) के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वर्ष 2014 से 2018 तक वह ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ (Sony Pictures Network India) में ‘सोनी मिक्स’ (Sony Mix) और ‘सोनी रॉक्स एचडी’ (ROX HD) के लिए सीनियर मैनेजर-सेल्स व रीजन हेड (साउथ) के पद पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

वह वर्ष 2013 से 2014 तक ‘9X Media Pvt. Ltd’ में मैनेजर (सेल्स) के पद पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2012 से 2013 तक वह ‘ग्रुपएम’ (GroupM) में बिजनेस मैनेजर की भूमिका भी निभा चुके हैं।


टैग्स एनडीटीवी टाइम्स नेटवर्क रीजनल हेड वेंकट पोचिराजू
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

20 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

22 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

14 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

22 hours ago