होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले नारा लोकेश, हिंदी थोपी नहीं जा सकती
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले नारा लोकेश, हिंदी थोपी नहीं जा सकती
नारा लोकेश ने नई शिक्षा नीति के तहत भारत के सभी राज्यों में हिंदी को बढ़ावा देने को लेकर कहा कि भारत में भाषाई विविधता है और हिंदी को थोपा नहीं जा सकता।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में आंध्र प्रदेश के आईटी और मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश ने दक्षिण भारत में हिंदी पर छिड़ी बहस पर प्रतिक्रिया दी है। नई शिक्षा नीति के तहत भारत के सभी राज्यों में हिंदी को बढ़ावा देने को लेकर उन्होंने कहा कि भारत में भाषाई विविधता है और हिंदी को थोपा नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि हर राज्य अलग है और उसे अपनी स्थानीय भाषा को बढ़ावा देने की आजादी होनी चाहिए। नारा लोकेश ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और अपने पिता चंद्रबाबू नायडू का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई है।
नारा लोकेश ने कहा, जब मैं देश के शिक्षा मंत्री से मिला, तो मैंने पाया कि ऐसा कुछ नहीं है, उनका ध्यान राज्य में शिक्षा के मीडियम के रूप में तेलुगु को बढ़ावा देने पर अधिक था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने मातृभाषाओं को मजबूत करने में भरोसा दिखाया है।
टैग्स