होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / माय एफएम में राहुल नामजोशी का कद बढ़ा, अब निभाएंगे ये जिम्मेदारी

माय एफएम में राहुल नामजोशी का कद बढ़ा, अब निभाएंगे ये जिम्मेदारी

दैनिक भास्कर ग्रुप की रेडियो डिविजन से वर्ष 2007 से जुड़े हुए हैं राहुल नामजोशी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

दैनिक भास्कर ग्रुप की रेडियो डिविजन ‘माय एफएम’ में राहुल नामजोशी का कद बढ़ गया है। उन्हें यहां पर अब चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नई भूमिका में नामजोशी रेडियो इंडस्ट्री के बदलते दौर में ब्रैंड को और मजबूती देने का काम संभालने के साथ-साथ इसे और लोकप्रिय बनाने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा इस ब्रैंड के लिए कंटेंट और कैंपेन लॉन्च करने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी।

नामजोशी ने ‘माय एफएम’ को वर्ष 2007 में अहमदाबाद सिटी में बतौर स्टेशन हेड जॉइन किया था। इसके बाद वर्ष 2011 में उन्हें नेशनल हेड (कॉरपोरेट सेल्स) की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। अपनी पदोन्नति के मौके पर नामजोशी ने कहा, ‘मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि कंपनी ने मेरे ऊपर इतना भरोसा जताया है। मैं चुनौतीपूर्ण माहौल में इस ब्रैंड को सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए इंडस्ट्री में अपने अनुभव का इस्तेमाल करने का प्रयास जारी ऱखूंगा।’

इस बारे में दैनिक भास्कर ग्रुप के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर पवन अग्रवाल का कहना है, ‘राहुल हमारे साथ वर्ष 2007 से जुड़े हुए हैं। उनके नेतृत्व में ‘माय एफएम’ ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। बिजनेस हेड के रूप में वह ‘माय एफएम’ की ग्रोथ में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह अपने नेतृत्व में इस संगठन को तरक्की के रास्ते पर आगे ले जाना जारी रखेंगे।’

राहुल नामजोशी ने मार्केटिंम में एमबीए किया हुआ है और वह रेडियो इंडस्ट्री की सेल्स स्ट्रैटेजी से भली भांति परिचित हैं। वह महाराष्ट्र में रेडियो विस्तार की दिशा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।


टैग्स रेडियो दैनिक भास्कर ग्रुप पवन अग्रवाल माय एफएम राहुल नामजोशी
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

22 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

22 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

22 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

23 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

16 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

13 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago