होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फर्जी TRP मामले में रिपब्लिक टीवी के इन अधिकारियों से हुई पूछताछ
फर्जी TRP मामले में रिपब्लिक टीवी के इन अधिकारियों से हुई पूछताछ
फर्जी टीआरपी मामले में मुंबई पुलिस ने ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के सीईओ विकास खनचंदानी और दो सीओओ को समन जारी किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
फर्जी टीआरपी मामले में मुंबई पुलिस ने ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) के सीईओ विकास खनचंदानी और दो सीओओ को समन जारी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीओओ हर्ष भंडारी और खनचंदानी से रविवार को क्रमश: पांच और नौ घंटे तक पूछताछ की गई।
मुंबई पुलिस ने शनिवार को ‘मैडिसन वर्ल्ड’ (Madison World) के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सैम बलसारा और ‘आईपीजी मीडियाब्रैंड्स’ (IPG Mediabrands) के सीईओ शशि सिन्हा से भी पूछताछ की थी।
बताया जाता है कि आने वाले दिनों में अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि दोनों वरिष्ठ अधिकारियों से ज्यादातर उस प्रक्रिया के बारे में पूछा गया जिसके माध्यम से टीआरपी तय करने के आरोपित कथित चैनलों को विज्ञापन जारी किए गए हैं। दोनों से कथित तौर पर पिछले दो महीनों में उन्हें प्राप्त विज्ञापनों का विवरण प्रस्तुत करने और ये विज्ञापन किन चैनलों को दिए गए हैं, यह बताने के लिए कहा गया है।
टैग्स बार्क इंडिया रिपब्लिक टीवी मुंबई शशि सिन्हा सैम बलसारा टीआरपी रेटिंग्स टीआरपी छेड़छाड़