होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ITV नेटवर्क ने सीनियर स्तर पर अपनी सेल्स टीम को कुछ यूं किया मजबूत
iTV नेटवर्क ने सीनियर स्तर पर अपनी सेल्स टीम को कुछ यूं किया मजबूत
अपने दो दशक से ज्यादा के करियर में मुकुंद तमाम प्रमुख मीडिया संस्थानों और एजेंसियों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश के बड़े न्यूज ब्रॉडकास्टर्स में शुमार ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, ‘Ad Rustle Media Services LLP’ के फाउंडर मुकुंद सेतलर (Mukund Setlur) ने ‘आईटीवी नेटवर्क‘ में बतौर एडवाइजर (सेल्स स्ट्रैटेजी और रेवेन्यू) जॉइन किया है।
अपनी नई भूमिका में मुकुंद पूरे आईटीवी नेटवर्क के लिए रेवेन्यू को और मजबूती देने के लिए जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा वह नए आइडियाज को विकसित करने, ईटीवी नेटवर्क पर सफल सॉल्यूशन प्रदान करने और विकास को गति देने के उद्देश्य से सेल्स स्ट्रैटेजी के निष्पादन के लिए भी जिम्मेदार होंगे। वह नेटवर्क के बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे।
मुकुंद एक अनुभवी प्रोफेशनल हैं। अपने दो दशक से ज्यादा के करियर में मुकुंद तमाम प्रमुख मीडिया संस्थानों और एजेंसियों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इनमें ‘नेटवर्क18’, ‘एनडीटीवी‘, ‘टीवी टुडे‘, ‘सन नेटवर्क‘,‘Rediffusion DY&R‘,‘Purnima Advertising‘ और ‘McCann Erickson Ltd‘ आदि शामिल हैं।
इस बारे में ‘आईटीवी नेटवर्क‘ के फाउंडर कार्तिकेय शर्मा का कहना है, ‘नेटवर्क में मुकुंद का स्वागत करने को लेकर हम काफी उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि बाजार तेजी से विकसित हो रहा है और तमाम नए अवसर प्रदान कर रहा है। वह आईटीवी नेटवर्क के दृष्टिकोण को गहराई से समझते हैं और अपने अनुभव और विशेषज्ञता से इसे और आगे ले जाने में मदद करेंगे। सेल्स के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता के साथ हम अपने ब्रैंड की मार्केट पोजीशन को मजबूत करने और भविष्य में विकास की नई इबारत लिखने के लिए उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।’
वहीं, अपनी भूमिका के बारे में मुकुंद सेतलर का कहना है, ’आईटीवी नेटवर्क से जुड़ना वाकई रोमांचक है, क्योंकि नेटवर्क नए जोश और बेहतर कंटेंट के साथ छा जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुझे यकीन है कि आने वाले दिनों में काफी उत्साह देखने को मिलेगा। मैं कंपनी के मुद्रीकरण (monetisation) के रोडमैप को बनाने और उसे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।’ बता दें कि मुकुंद ने मैसूर यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
टैग्स इस्तीफा आईटीवी नेटवर्क कार्तिकेय शर्मा सलाहकार बिजनेस हेड नेटवर्क18ग्रुप मुकुंद सेतलर कंसल्टेंट