होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आपके पसंदीदा अखबार का कैसा रहा प्रदर्शन, देखें लिस्ट

आपके पसंदीदा अखबार का कैसा रहा प्रदर्शन, देखें लिस्ट

'मीडिया रिसर्च यूजर्स कांउंसिल' ने इंडियन रीडरशिप सर्वे 2019 की पहली तिमाही के डाटा जारी कर दिए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

दो साल के लंबे इंतजार के बाद आखिर 'मीडिया रिसर्च यूजर्स कांउंसिल' (MRUC) ने शुक्रवार को इंडियन रीडरशिप सर्वे 2019 की पहली तिमाही (IRS Q1 2019) के डाटा जारी कर दिए हैं। 'मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल' के साथ कुछ मुद्दों के कारण ‘एचटी मीडिया’ के अंग्रेजी अखबार ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ और हिंदी अखबार ‘हिन्दुस्तान’ के डाटा को इस सर्वे रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, 'मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल' का कहना है कि एक हफ्ते में ‘एचटी मीडिया पब्लिकेशंस’ की पाठक संख्या भी इसमें शामिल कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि इसके बाद इस लिस्ट में अखबारों के क्रम पर असर पड़ेगा। फिलहाल, शुक्रवार को जारी हुई आईआरएस 2019 की पहली तिमाही के डाटा पर नजर डालें तो 7,36,73,000 पाठक संख्या (कुल रीडरशिप) के साथ ‘दैनिक जागरण’ इस लिस्ट में टॉप पर है। ‘आईआरएस 2017’ में इस अखबार की कुल रीडरशिप 7,03,77,000 थी।

सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबारों की लिस्ट में ‘अमर उजाला’ को पछाड़ते हुए ‘दैनिक भास्कर’ इस बार दूसरे नंबर पर आ गया है। ‘आईआरएस 2017’ में जहां इसकी कुल रीडरशिप 4,51,05,000 थी, वह बढ़कर ‘आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में 5,14,05,000 हो गई है। वहीं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे ‘अमर उजाला’ की रीडरशिप भी ‘आईआरएस 2017’ में 4,60,94,000  से बढ़कर ‘आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में 4,76,45,000 हो गई है। ‘आईआरएस 2017’ में 2,31,49,000 की रीडरशिप वाले दैनिक अखबार ‘थांती’ (Thanthi) की पाठक संख्या में भी इजाफा हुआ है और ‘आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में यह बढ़कर 2,40,54,000 हो गई है और यह चौथे नंबर पर है। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर ‘लोकमत’ अखबार है और ‘आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में इसकी पाठक संख्या 1,96,91,000 हो गई है, जबकि ‘आईआरएस 2017’ में यह 1,80,66,000 थी। छठे नंबर पर मौजूद ‘राजस्थान पत्रिका’ की रीडरशिप में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। ‘आईआरएस 2017’ में जहां इस अखबार की पाठक संख्या 1,63,26,000 थी, वह बढ़कर ‘आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में 1,80,36,000 हो गई है।

इस लिस्ट में सातवें नंबर पर मलयालम अखबार ‘मलयाला मनोरमा’ है और ‘आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में इसकी पाठक संख्या 1,74,77,000 हो गई है, जबकि ‘आईआरएस 2017’ में इसकी पाठक संख्या 1,59,99,000 थी। तेलुगु अखबार ‘इनाडु’ पिछली बार की तुलना में अपनी पाठक संख्या में कमी के बावजूद इस लिस्ट में आठवें नंबर पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा। ‘आईआरएस 2017’ मे इसकी पाठक संख्या 1,58,48,000 थी, जो घटकर ‘आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में 1,56,73,000 रह गई है। वहीं, अंग्रेजी अखबार ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ इस लिस्ट में नौंवे नंबर पर है। ‘आईआरएस 2017’ में 1,30,45,000 पाठक संख्या वाले अखबार की रीडरशिप में भी इजाफा हुआ है और ‘आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में यह 1,52,36,000  हो गई है। हालांकि, अंग्रेजी अखबारों की लिस्ट में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ नंबर वन की पोजीशन पर बना हुआ है। ‘आईआरएस 2017’ में 1,34,92,000 की पाठक संख्या वाला अखबार ‘प्रभात खबर’ ‘आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में 1,41,02,000 पाठक संख्या के साथ इस लिस्ट में 10वें नंबर पर आ गया है।

आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में पाठक संख्या के आधार पर टॉप टेन अखबारों की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं-

1-दैनिक जागरण-7,36,73,000 
2-दैनिक भास्कर-5,14,05,000 
3-अमर उजाला-4,76,45,000 
4-डेली थांती-2,40,54,000 
5-लोकमत- 1,96,91,000 
6-राजस्थान पत्रिका-1,80,36,000 
7-मलयाला मनोरमा-1,74,77,000 
8-इनाडु-1,56,73,000 
9-टाइम्स ऑफ इंडिया-1,52,36,000 
10-प्रभात खबर-1,41,02,000


टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया दैनिक जागरण अमर उजाला दैनिक भास्कर इंडियन री‍डरशिप सर्वे मीडिया रिसर्च यूजर्स कांउंसिल
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

12 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

16 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

14 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago