होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘एबीपी नेटवर्क’ में इस बड़े पद से मोना जैन ने दिया इस्तीफा
‘एबीपी नेटवर्क’ में इस बड़े पद से मोना जैन ने दिया इस्तीफा
वह करीब सवा तीन साल से इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। इससे पहले मोना जैन ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इस खबर के अनुसार, नेटवर्क में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर मोना जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह करीब सवा तीन साल से इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
इससे पहले मोना जैन ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट के पद पर कार्यरत थीं। मोना जैन ने ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ में बतौर एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट (ऐड सेल्स) वर्ष 2014 में जॉइन किया था।
यहां अपने करीब पांच साल नौ महीने के कार्यकाल में नेटवर्क की दिल्ली ब्रांच की कमान उन्हीं के हाथों में थी। इसके अलावा वह ‘Zee Café’, ‘Zee Studio’, ‘Anmol, Zindagi’, ‘Salaam’ और ‘Jagran’ की नेशनल क्लस्टर हेड भी थीं।
मोना जैन को मीडिया इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘ZEEL’ में अपनी जिम्मेदारी निभाने से पहले वह ‘Vivaki Exchange’ की सीईओ और ‘Cheil Communications’ में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर भी रह चुकी हैं।
वर्ष 1996 से 2002 के बीच वह ‘Mudra Communications’ में मीडिया डायरेक्टर के तौर पर भी अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘GSK’, ‘Draftfcb+Ulka’, ‘Contract Advertising’ और ‘HTA’ (now JWT) जैसी बड़ी कंपनियों में भी काम कर चुकी हैं।
टैग्स एबीपी न्यूज इस्तीफा मोना जैन जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट चीफ रेवेन्यू ऑफिसर रिजाइन सीआरओ