होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘MiQ’ ने विकास खनचंदानी को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

‘MiQ’ ने विकास खनचंदानी को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

विकास खानचंदानी को मीडिया, विज्ञापन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में काम करने का ढाई दशक से अधिक का अनुभव है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

ग्लोबल प्रोग्रामेटिक मीडिया पार्टनर ‘MiQ’ ने विकास खनचंदानी को स्ट्रैटेजिक एडवाइजर (India Commercial) नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वे ‘MiQ’ इंडिया के लिए पार्टनरशिप्स रिलेशंस को और मजबूत बनाने, एडवांस्ड टीवी क्षमताओं को बढ़ाने और रणनीतिक सलाह देने का काम करेंगे ताकि कंपनी भारत में विकास के अगले चरण में प्रवेश कर सके।

विकास खानचंदानी को मीडिया, विज्ञापन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में काम करने का ढाई दशक से अधिक का अनुभव है। उन्हें क्लाइंट्स की जरूरतों, एजेंसी ईकोसिस्टम और अत्याधुनिक तकनीकों की गहरी समझ है।

इस नियुक्ति के बारे में ‘MiQ’ इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर वरुण मोहन ने कहा, ‘हमें खुशी है कि विकास हमारे नेतृत्व यात्रा का हिस्सा बने हैं। उनका अनुभव, समझ और इंडस्ट्री में प्रभाव हमारी उस सोच के अनुरूप है जिसमें हम अपने क्लाइंट्स को सबसे बेहतरीन इनोवेशन और वैल्यू देना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि विकास हमारी रणनीतिक साझेदारियों को और मजबूत करेंगे और हमारी एडवांस्ड टीवी और डेटा-ड्रिवन मीडिया सॉल्यूशंस को नई दिशा देंगे।’

वहीं, विकास खनचंदानी का कहना है, ’MiQ से जुड़ना मेरे लिए एक रोमांचक अवसर है, खासकर ऐसे समय में जब कंपनी तेजी से आगे बढ़ रही है। MiQ की इनोवेशन, ग्राहक-केंद्रित सोच और भविष्य के लिए तैयार मीडिया सॉल्यूशंस इसे आज के प्रतिस्पर्धी दौर में अलग बनाते हैं। मैं इस गति को और बढ़ाने, मजबूत साझेदारी बनाने और भारत में डेटा-ड्रिवन विज्ञापन के विकास को आकार देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

4 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

8 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

19 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago