होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NFDC के साथ फिल्म मीडिया इकाइयों का विलय, सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने दिया आदेश

NFDC के साथ फिल्म मीडिया इकाइयों का विलय, सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने दिया आदेश

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को डॉक्यूमेंट्री व लघु फिल्मों के निर्माण, फिल्म समारोहों के आयोजन और फिल्मों के संरक्षण का कार्य राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) को हस्तांतरित कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को डॉक्यूमेंट्री व लघु फिल्मों के निर्माण, फिल्म समारोहों के आयोजन और फिल्मों के संरक्षण का कार्य राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) को हस्तांतरित कर दिया है। हालांकि इन इकाइयों के पास उपलब्ध परिसंपत्तियों का स्वामित्व केंद्र सरकार के पास ही रहेगा।

आदेशों के अनुसार, डॉक्यूमेंट्री के निर्माण का काम जो पहले फिल्म प्रभाग द्वारा किया जाता था, उसे पूरी तरह से एनएफडीसी को हस्तांतरित कर दिया गया है। फिल्म डिवीजन की विरासत और ब्रैंड के नाम को आगे बढ़ाया जाएगा और एनएफडीसी में डॉक्यूमेंट्री के निर्माण के लिए प्रॉडक्शन इकाई को फिल्म डिवीजन नाम दिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी तरह, फिल्म महोत्सव का आयोजन जो फिल्म महोत्सव निदेशालय का अधिकार था, उसे एनएफडीसी को स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन एक संगठन के तहत आ जाएगा, जिससे आयोजन में और अधिक तालमेल दिखेगा और अंतरराष्ट्रीय पहुंच बनाने पर ध्यान केंद्रित होगा।

एनएफडीसी द्वारा आयोजित होने वाले कुछ प्रमुख आगामी फिल्म महोत्सव में मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, गोवा में भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और बाल फिल्म महोत्सव शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार द्वारा की जाने वाली संरक्षण संबंधी गतिविधियों को भी एनएफडीसी को हस्तांतरित कर दिया गया है। फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के डिजिटलीकरण और नवीनीकरण के उद्देश्य वाले राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन को अब एनएफडीसी पूरा करेगा।

ऑडियो-विजुअल सेवा उन 12 सर्वोत्तम सेवा क्षेत्रों में से एक है, जिसे वाणिज्य विभाग ने चिन्हित किया था और सूचना-प्रसारण मंत्रालय इस क्षेत्र के लिए नोडल मंत्रालय है। अर्थव्यवस्था के ऑडियो-विजुअल सेवा क्षेत्र को और प्रोत्साहित करने और रचनात्मक एवं तकनीकी सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए बाहरी देशों के साथ ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण और भारत में विदेशी फिल्मों की शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन को भी सरकार ने अनुमोदित कर दिया है।

केंद्र सरकार ने इन सभी गतिविधियों के लिए 2026 तक की अवधि के लिए 1304.52 करोड़ रुपये का बजटीय आवंटन किया है। इन गतिविधियों को एनएफडीसी के माध्यम से लागू किया जाएगा। एनएफडीसी को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि इन गतिविधियों से प्राप्त होने वाले राजस्व को भी एनएफडीसी को दिया जाएगा।

इस निगम के अंतर्गत आने वाली फिल्म मीडिया इकाइयों का विलय भारतीय सिनेमा की सभी विधाओं- फीचर फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री, बच्चों के लिए कंटेंट, एनीमेशन और लघु फिल्मों- का संतुलित और समन्वित विकास सुनिश्चित करेगा और मौजूदा बुनियादी ढांचे एवं श्रम शक्ति के बेहतर एवं कुशल उपयोग को बढ़ावा देगा।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2020 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एनएफडीसी के मेमोरेंडम ऑफ आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन का विस्तार करके अपनी चार फिल्म मीडिया इकाइयों (फिल्म प्रभाग, फिल्म महोत्सव निदेशालय, भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार और बाल फिल्म सोसायटी भारत) का विलय राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम लिमिटेड (एनएफडीसी) में करने का निर्णय लिया था।
इसके बाद एनएफडीसी ही इन सभी इकाइयों द्वारा अब तक किए जा रहे समस्‍त कार्यकलापों को पूरा करेगा। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य इन सभी इकाइयों के विभिन्‍न कार्यकलापों में उचित तालमेल बैठाना एवं इनके बीच सामंजस्‍य स्‍थापित करना, और इसके साथ ही संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है।

मंत्रालय ने इसी महीने की शुरुआत में चेन्नई और मुंबई में फिल्म उद्योग के साथ आयोजित अपने संवाद के दौरान इन प्रमुख नीतिगत फैसलों को साझा किया था।


टैग्स एनएफडीसी फिल्म इकाई
सम्बंधित खबरें

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 hour ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

22 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago