होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MIB ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक, टीवी चैनल्स से जुड़े इस मुद्दे पर होगी चर्चा
MIB ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक, टीवी चैनल्स से जुड़े इस मुद्दे पर होगी चर्चा
छह जून को मंत्रालय में आयोजित की जाएगी यह महत्वपूर्ण बैठक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने घोषणा की है कि वह टीवी चैनल्स के लिए बनीं अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग गाइडलाइंस की समीक्षा करने जा रहा है। इससे पहले इन गाइडलाइंस में पांच 2011 में यूपीए सरकार के कार्यकाल में संशोधन हुआ था। बताया जाता है कि ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री के बदलते परिदृश्य को देखते हुए इस तरह की समीक्षा की जरूरत महसूस की जा रही है। बैठक में इन गाइडलाइंस में संशोधन करने का मामला उठाया जाएगा।
इस समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए मंत्रालय ने न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (NBA), 'इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन' (IBF), सभी टेलिपोर्ट ऑपरेटर्स और न्यूज एजेसिंयों से अपने मेंबर्स और सहयोगी संगठनों से इस बारे में सुझाव और विचार मांगने को कहा है। इसके अलावा उन्हें इस मीटिंग में शामिल होने के लिए भी कहा गया है। यह बैठक छह जून 2019 को दोपहर तीन बजे मंत्रालय में होगी।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय टीवी चैनल्स अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग गाइडलाइंस