होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय मीडिया मान्यता समिति का किया पुनर्गठन, देखिए सूची
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय मीडिया मान्यता समिति का किया पुनर्गठन, देखिए सूची
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय मीडिया मान्यता समिति (central media accreditation committee) का पुनर्गठन कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय मीडिया मान्यता समिति (central media accreditation committee) का पुनर्गठन कर दिया है। यह समिति मुख्य रूप से पत्रकारों और अन्य संबंधित व्यक्तियों को मान्यता देने के लिए काम करती है। यह पुनर्गठन 2025-27 की अवधि के लिए किया गया है।
समिति की संरचना
इस पुनर्गठित समिति में प्रमुख डीजी (प्रेस सूचना ब्यूरो) को अध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है। समिति में कुल 25 सदस्य होंगे, जिनमें विभिन्न मीडिया संस्थानों और पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
केंद्रीय मीडिया मान्यता समिति (CMAC) 2025-27 के सदस्यों की सूची
अध्यक्ष
- प्रमुख महानिदेशक (प्रेस सूचना ब्यूरो)
- पदेन सदस्य (Ex-Officio)
प्रतिनिधि सदस्य :
- श्री महादेव राव
- वर्किंग न्यूज कैमरामेन एसोसिएशन
- श्री रास बिहारी
- नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया)
- श्री अरविंद कुमार सिंह
- हिन्दुस्तान (प्रेस एसोसिएशन)
नामांकित सदस्य:
- श्री अमिताभ सिन्हा
- टीवी18 ग्रुप
- श्री नवीन कपूर
- एएनआई
- श्री रविंद्र कुमार
- ज़ी न्यूज
- श्री अखिलेश
- एनडीटीवी
- श्री संदीप
- जन्मभूमि (मलयालम)
- श्री श्रीराम जोशी
- पुढारी (मराठी)
- श्री सचिन बुदौलिया
- यूनिवार्ता
- श्री सुनील पांडेय
- फ्रीलांस पत्रकार
- श्री सुमित पांडे
- डेक्कन हेराल्ड
- श्रीमती स्मृति काक
- हिन्दुस्तान टाइम्स
- श्री देवेंद्र पराशर
- इंडिया टीवी
- श्री हिमांशु मिश्रा
- आजतक
- श्री अंजनी कुमार
- प्रभात खबर
- श्री राजेश ठाकुर
- न्यू इंडियन एक्सप्रेस
- श्री अरविंद सिंह
- हिन्दुस्तान
- श्री नवनीत मिश्रा
- राजस्थान पत्रिका
- श्री नीलू रंजन
- जागरण
- श्री अनिलेश महाजन
- इंडिया टुडे मैगजीन
- श्री शामकांत जागिरदार
- तरुण भारत, नागपुर
- श्रीमती पायल
- न्यूज18
- श्री सुधीर कुमार पांडा
- प्रतीदिन ओड़िया डेली
- श्री शोवन सेन
- रिपब्लिक
समिति की भूमिका और कार्यकाल
यह समिति पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को प्रेस मान्यता प्रदान करने में मदद करेगी। समिति का कार्यकाल पहले बैठक की तारीख से दो साल तक रहेगा।
प्रथम बैठक का आह्वान
प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) को निर्देश दिया गया है कि वह जल्द से जल्द समिति की पहली बैठक आयोजित करे।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यह सूचना सभी मीडिया इकाइयों, प्रेस परिषद और संबंधित विभागों को भेज दी है। यह कदम मीडिया मान्यता प्रक्रिया को और पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है।
टैग्स