होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Hope India Conclave में जुटीं शख्सियतें, देश की तस्वीर बदलने के लिए इन बातों पर दिया जोर
Hope India Conclave में जुटीं शख्सियतें, देश की तस्वीर बदलने के लिए इन बातों पर दिया जोर
सीसीएलए व टीबीआई-9 की ओर से आयोजित ‘होप इंडिया कॉन्क्लेव’ में मीडिया एवं उद्योग से जुड़े दिग्गजों ने रखे अपने विचार।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
ताजनगरी आगरा से पिछले साल शुरू हुए नेशनल हिंदी न्यूज चैनल ‘टीबीआई9’ (tbi9) ने सात अगस्त को अपनी पहली वर्षगांठ मनाई। चैनल के अनुसार, इस एक साल में उसके व्युअर्स की संख्या 16 मिलियन हो गई है। इस सफलता का जश्न मनाने के लिए आगरा के होटल भावना क्लार्क्स इन होटल में ‘होप इंडिया कॉन्क्लेव’ (Hope India Conclave) 2020 का आयोजन किया गया।
‘कॉरपोरेट काउंसिल फॉर लीडरशिप एंड अवेयरनेस’ (सीसीएलए) की ओर से रावी इवेंट्स के सहयोग द्वारा वर्चुअल रूप से होने वाले इस कार्यक्रम को ‘टीबीआई9’ मीडिया नेटवर्क की ओर से पेश किया गया। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कॉन्क्लेव में मीडिया एवं उद्योग से जुड़े दिग्गजों ने वर्तमान परिदृश्य में भारत की आशा विषय पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री डॉ. जी.एस धर्मेश, एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर, अप्सा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कोविड-19 महामारी के चलते कॉन्क्लेव को बेहद सादगी और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया गया। कॉन्क्लेव में निर्धारित संख्या में लोग शामिल थे, वहीं वर्चुअल रूप में सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही। कॉन्क्लेव में उद्योग जगत में अपनी विशिष्ट कार्यशैली से देश में खास मुकाम बनाने वाली शख्सियतों को ‘द लीजेंड 2020 अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. जीएस धर्मेश ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। कॉन्क्लेव में दो पैनल में चर्चा हुई, जिसमें पहले पैनल का संचालन ‘द कैपिटल पोस्ट’ की एडिटर गरिमा सिंह ने किया। वहीं दूसरे पैनल का संचालन ‘इंडिया न्यूज’ के सीनियर एडिटर यतेंद्र शर्मा ने किया।
कॉन्क्लेव में वक्ताओं ने कुछ यूं रखे अपने विचार
-डॉ. अनुराग बत्रा, चेयरमैन, बिजनेस वर्ल्ड
-पूरन डावर, रीजनल चेयरमैन, सीएलई-नार्थ
-राजेश बादल, पूर्व कार्यकारी निदेशक, राज्यसभा टेलीविजन
-अजय शुक्ला, चीफ एडिटर, आईटीवी नेटवर्क
-विनीता यादव, फाउंडर, न्यूज नशा
-प्रमिला दीक्षित, मीडिया विश्लेषक
-गरिमा सिंह, एडिटर, द कैपिटल पोस्ट
-यतेंद्र शर्मा, सीनियर एडिटर, इंडिया न्यूज़
देशवासियों को सर्वप्रथम अपने इतिहास व गौरव को जानना होगा। सोच बदलो तो सितारे बदल जायेंगे, नजर बदलो तो नजारे बदल जाएंगे। अब कश्तियां बदलने की जरूरत नहीं, इरादे बदलो किनारे बदल जायेंगे। देश ने 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बनाने का लक्ष्य लिया जिसे पूरा भी किया है। कोरोना की मार के बावजूद देश दोगुनी रफ्तार से तरक्की करेगा।
-संदीप मारवाह, फाउंडर, नोएडा फिल्म सिटी
कोरोना काल में आज चुनौतियों के साथ नए अवसर भी आये हैं, जिनको हमें नकारात्मकता से निकलकर अपनी क्षमताओं को निखारते हुए काम करना होगा। सिर्फ मेडिकल के क्षेत्र में ही नहीं हमें कई क्षेत्रों में आगे बढ़कर देश को विश्व के मानचित्र पर चमकाना है।
-किशोर खन्ना, एमडी, रोमसंस ग्रुप
हमने कहानी सुनी है चींटी की, जो बार-बार गिरती है और चढ़ती है, बाद में उसे सफलता मिल ही जाती है। हमें उससे सबक लेना चाहिए। हमारे देश व उसके उद्योग की अन्य देशों जैसी हालत नहीं हुई है। हमारे यहां की स्थिति अन्य देशों से आज भी बेहतर है। इसलिए निराश नहीं होना चाहिए।
-गुरु स्वरूप श्रीवास्तव, चेयरमैन, स्वरुप ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज
कोरोना वायरस के बारे में सभी लोग जान चुके हैं, उससे जूझने में भी सभी की भलाई है। भयभीत होने से कुछ नहीं होगा। जीवन को खुशियों से संवारोगे तो हर ओर खुशियां ही खुशियां छा जाएंगी।
-सुशील गुप्ता, चेयरमैन, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल
कोरोनावायरस से कम से कम जन और आर्थिक हानि हो इसके प्रयास के लिए सरकार ने सराहनीय प्रयास किए हैं। आज विश्व भारत के उत्पादन पर विश्वास जता रहा है, एक उम्मीद से देश की ओर देख रहा है। देश आने वाले समय में उत्पादन के मामले में विश्व की एक बड़ी क्षमता बनेगा।
-डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर, एमडी, यशवंत हॉस्पिटल
भारत विश्व गुरु बनेगा, इस बात में कोई संदेह नहीं। आज देश कोरोना काल के प्रभाव के बावजूद प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जहां समूचा विश्व केवल जिंदगी की जंग लड़ रहा है वहीं भारत विकास की इबादत लिखने को तैयार हो रहा है।
-शत्रुघ्न सिंह चौहान, पूर्व सैन्य अधिकारी
हमें उन देशों से सबक लेना चाहिए, जो कोरोना से बहुत खराब हालत में आ गए थे और अब वे तेजी से विकास कर रहे हैं। उद्योगों के साथ कभी न कभी विषम परिस्थिति आ ही जाती है। गिर-गिर कर उठना ही तो व्यक्ति की महानता है।
-जितेन्द्र त्रिलोकानी, एमडी, डर्बी फुटवियर एक्सपोर्ट्स
उद्योगपति को तो कभी निराश नहीं होना चाहिए, उससे विकास की गति रुक जाती है, इसलिए लगातार काम करते रहना चाहिए। समाज में वही व्यक्ति उत्थान करता है, जिसमें हर हालत में काम करने का जज्बा होता है, उसी की आज आवश्यकता है।
-मुरारी प्रसाद अग्रवाल, चेयरमैन, एकता बिल्डर
होप इंडिया कॉन्क्लेव ने वर्तमान परिदृश्य में देश के उद्योग, मीडिया और सामाजिक चिंतन से जुड़े पहलुंओं को उजागर किया। देश की नब्ज को टटोलने की कोशिश की है। परिचर्चा में जो सामने आया वह निश्चित रूप से हमें यह समझने के लिए काफी है कि भारत विषम परिस्थितियों में भी गिरकर उठना जानता है यह देश के स्वर्णिम भविष्य का संदेश है।
-ब्रजेश शर्मा, निदेशक, टीबीआई9
होप इंडिया कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों के बीच जो चर्चा हुई वह निश्चित रूप उद्योग जगत को नई दिशा देने में कामयाब साबित होगी, लगातार जिस तरह से सकारात्मक विचार वक्ताओं के सामने आए, वह प्रोत्साहित करते हैं और वर्तमान परिदृश्य में भारत की नई आशा को सकारात्मक नजरिया देश को आगे ले जाने को आतुर है।
-अजय शर्मा, आयोजक, होप इंडिया कॉन्क्लेव
आशा से ही जीवन में नया संचार आता है, निराश लोगों से दूरी बना कर रखें तभी जीवन को अच्छी गति मिल सकेगी। उद्योग हो, सरकारी या गैरसरकारी नौकरी, उतार-चढाव आते ही हैं। हर परिस्थिति में समान भाव से रहना ही जीवन है। कॉन्क्लेव में जो संदेश निकलकर सामने आया है वह प्रभावित करने वाला है।
-मनीष अग्रवाल, निदेशक, रावी इवेंट्स
जीवन को खुशियों से संवारोगे तो हर ओर खुशियां ही खुशियां छा जाएंगी, दुख तो मुंह फाड़े हर समय खड़ा ही है। हताशा से व्यक्ति में अवसाद पैदा होता है और उससे जीवन में खतरा भी रहता है। इसलिए निराशा को त्याग कर हमेशा खुश रहने की आदत डालनी चाहिए।
-डॉ. रामनरेश शर्मा, उपाध्यक्ष, सीसीएलए
इस कॉन्क्लेव में जिन शख्सियतों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, उनमें एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर, डॉक्टर सोप के एके जैन, कलाप्रेमी गुरु स्वरूप श्रीवास्तव, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुशील गुप्ता, पूर्व सैन्य अधिकारी शत्रुघ्न सिंह चौहान, रैनबो हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, रोमसंस ग्रुप के प्रबंध निदेशक किशोर खन्ना, ग्लोबल इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. प्रशांत शर्मा, मुंशी पन्ना मसाला उद्योग के चेयरमैन विष्णु कुमार गोयल, प्रकाश जनरेटर के निदेशक राजेश गर्ग, गोयल सिटी हॉस्पिटल के एमडी डॉ. मुकेश गोयल, साइंटिफिक पैथोलॉजी के चेयरमैन डॉ. अशोक शर्मा, यशवंत हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के एमडी डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर, करम उद्योग के एमडी कंवलजीत सिंह कोहली और डर्बी फुटवियर एक्सपोर्ट्स के एमडी जितेन्द्र त्रिलोकानी शामिल रहे।
कॉन्क्लेव में राज्य मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी हैं तो देश मे सब कुछ संभव है। राम मंदिर का निर्माण और अनुच्छेद 370 का खात्मा मोदी सरकार के विराट स्वरूप और उच्च आदर्शों के कारण ही संभव हुआ है। साथ ही होप इंडिया कॉन्क्लेव में आज की चर्चा का स्वरूप देश में सरकार की जन हितैषी नीतियों का परिणाम है।
इस मौके पर आयोजित पैनल डिस्कशन में उद्योग और मीडिया जगत के दिग्गजों ने शिरकत की। दोनों सत्रों में वर्तमान परिदृश्य में भारत की आशा विषय पर मीडिया विश्लेषक प्रमिला दीक्षित, विनय पतसरिया, पूर्व एमएलसी अनुराग शुक्ला, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, महेश धाकड़ सहित आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन रावी इवेंट्स के निदेशक मनीष अग्रवाल व अतिथियों का स्वागत सीसीएलए के महासचिव अजय शर्मा एवं टीबीआई9 के निदेशक ब्रजेश शर्मा और डॉ. आरएन शर्मा ने किया। इस दौरान सीएफटीआई के निदेशक सनातन साहू, मोशन एकेडमी के निदेशक डॉ. अरुण शर्मा, रामकुमार शर्मा, राजकुमार उप्पल, हरीबाबू, धीरज शर्मा, निशांत शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
टैग्स डॉ. अनुराग बत्रा टीबीआई9 होप इंडिया कॉन्क्लेव