होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती के CEO शशि शेखर वेम्पति का कार्यकाल खत्म, अब इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
प्रसार भारती के CEO शशि शेखर वेम्पति का कार्यकाल खत्म, अब इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर वेम्पति का कार्यकाल 8 जून को खत्म हो गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शशि शेखर वेम्पति का कार्यकाल 8 जून को खत्म हो गया है। उनकी जगह मयंक कुमार अग्रवाल को प्रसार भारती के सीईओ के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि अग्रवाल का प्रभार तब तक प्रभावी रहेगा, जब तक कि कोई नियमित सीईओ पदभार ग्रहण नहीं कर लेता।
वेम्पति ने अपना कार्यकाल खत्म होने की जानकारी बुधवार देर रात ट्विटर के माध्यम से दी। उन्हें कई ट्वीट किए, जिनमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उन्हें मौका देने के लिए आभार प्रकट किया। वेम्पति ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘प्रसार भारती के सीईओ के रूप में पांच वर्षों तक राष्ट्र के लिए योगदान देने का अवसर देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार। यह सीखने का एक अच्छा अनुभव रहा और मुझे खुशी है कि मैं दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो में कुछ अंतर ला पाया।’
Thankful to Hon’ble Prime Minister @narendramodi for the incredible opportunity to contribute to the Nation over the past 5 years as the CEO of Prasar Bharati. It has been a great learning experience and I am happy to have made a difference to the Doordarshan and All India Radio.
— Shashi Shekhar Vempati शशि शेखर (@shashidigital) June 8, 2022
उन्होंने गुरुवार को किए अपने एक ट्वीट में मयंक कुमार अग्रवाल को प्रसार भारती के सीईओ के तौर पर अतिरिक्त प्रभार मिलने पर बधाई भी दी।
Congratulations to @Mayank23Agrawal on donning the mantle at @prasarbharati. A dear colleague of past several years, my best wishes to him.
— Shashi Shekhar Vempati शशि शेखर (@shashidigital) June 9, 2022
टैग्स प्रसार भारती शशि शेखर वेम्पति सीईओ मयंक कुमार अग्रवाल