होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / SAB ग्रुप में अगले पांच साल तक इस पद पर बने रहेंगे मार्कंड अधिकारी
SAB ग्रुप में अगले पांच साल तक इस पद पर बने रहेंगे मार्कंड अधिकारी
श्री अधिकारी ब्रदर्स ग्रुप (SAB ग्रुप) ने 8 जुलाई को आयोजित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक बैठक में यह फैसला लिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
श्री अधिकारी ब्रदर्स ग्रुप (SAB ग्रुप) के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर मार्कंड अधिकारी और पांच सालों तक अपने इस पद पर बने रहेंगे। उनका कार्यकाल 17 अगस्त, 2024 को खत्म हो रहा है। श्री अधिकारी ब्रदर्स ग्रुप (SAB ग्रुप) ने 8 जुलाई को आयोजित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक बैठक में यह फैसला लिया। कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दे दी है।
श्री अधिकारी ब्रदर्स ग्रुप ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि नॉमिनेशन व रिक्रूटमेंट कमेटी की सिफारिशों के आधार पर व शेयरधारकों के अनुमोदन के अधीन मार्कंड अधिकारी को कंपनी के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में पांच वर्ष की अवधि के लिए 18 अगस्त 2024 से 17 अगस्त 2029 तक पुनः नियुक्त किया गया है, जो रोटेशन द्वारा सेवानिवृत्त होंगे।
बता दें कि मार्कंड अधिकारी देश के मीडिया व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है और वह ‘सब ग्रुप’ के को-फाउंडर हैं, जिसे उन्होंने वर्ष 1981 में अपने भाई गौतम अधिकारी के साथ मिलकर शुरू किया था। उन्हें मीडिया व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 37 वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव है।
उन्हें 1980 के दशक की शुरुआत में स्पॉन्सर आधारित मॉडल को प्रॉडक्शन हाउस के रूप में पेश करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कॉमेडी केंद्रित चैनल बनाकर ‘सब टीवी’ को दूसरों से अलग पहचान दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई है। मार्कंड अधिकारी तमाम लोकप्रिय हिंदी टीवी कार्यक्रमों के निर्माता हैं।
टैग्स मार्कंड अधिकारी श्री अधिकारी ब्रदर्स ग्रुप SAB ग्रुप