होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'द हिंदू' ग्रुप के बोर्ड से मालिनी पार्थसारथी ने दिया इस्तीफा, बताई यह वजह
'द हिंदू' ग्रुप के बोर्ड से मालिनी पार्थसारथी ने दिया इस्तीफा, बताई यह वजह
इस बारे में मालिनी पार्थसारथी ने एक ट्वीट भी किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
जानी-मानी पत्रकार मालिनी पार्थसारथी ने ‘द हिंदू ग्रुप पब्लिशिंग प्रा. लि.’ (THGPPL) के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में मालिनी पार्थसारथी ने एक ट्वीट भी किया है।
अपने ट्वीट में पार्थसारथी ने लिखा है, ‘हिंदू ग्रुप में चेयरपर्सन के रूप में मेरा कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसके साथ ही मैंने इसके बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि मुझे लगता है कि मेरे संपादकीय विचारों को समूह में उचित स्थान नहीं मिल रहा था। चेयरपर्सन और डायरेक्टर (एडिटोरियल स्ट्रैटेजी) के रूप में मेरा पूरा प्रयास यह सुनिश्चित करना था कि हिंदू समूह स्वतंत्र और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की अपनी विरासत को पुनर्जीवित करे।'
पार्थसारथी ने यह भी लिखा है 'इसके अलावा मेरा प्रयास इसे वैचारिक पूर्वाग्रह से मुक्त करने का था। इसलिए मैंने यहां से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। मैं अपने सभी शुभचिंतकों और दोस्तों को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने इस चुनौतीपूर्ण सफर में मेरा सपोर्ट किया है।’
बता दें कि मालिनी पार्थसारथी ‘द हिंदू’ की दो बार एग्जिक्यूटिव एडिटर रह चुकी हैं। मालिनी पार्थसारथी द्वारा किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
My term as Chairperson of The Hindu Group Publishing ends. However, I have also resigned from the Board of the THGPPL as I find the space and scope for my editorial views shrinking. My entire endeavour as Chairperson and Director, Editorial Strategy was to ensure that The Hindu…
— Malini Parthasarathy (@MaliniP) June 5, 2023
टैग्स पत्रकार मालिनी पार्थसारथी चेयरपर्सन द हिंदू ग्रुप THE HINDU GROUP