होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / The Hindu ग्रुप में वरिष्ठ पत्रकार मालिनी पार्थसारथी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

The Hindu ग्रुप में वरिष्ठ पत्रकार मालिनी पार्थसारथी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

15 जुलाई को द हिंदू ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में सर्वसम्मति से लिया गया ये अहम फैसला

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

वरिष्ठ पत्रकार मालिनी पार्थसारथी को ‘द हिन्‍दू ग्रुप पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड’ (The Hindu Group Publishing Private Limited) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। वह एन. राम की जगह लेंगी। 15 जुलाई को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में सर्वसम्मति से पार्थसारथी के नाम की घोषणा की गई। इससे पहले पार्थसारथी इस ग्रुप में को-चेयरपर्सन के रूप में काम कर चुकी हैं।

‘द हिंदू’ की पूर्व एडिटर पार्थसारथी ने संकट के इस समय में 142 साल पुराने इस अखबार को आगे बढ़ाने के लिए एन. राम की सराहना की। इस मौके पर पार्थसारथी ने विशेष रूप से अखबार के संपादकीय और व्यावसायिक पहलुओं के बीच तालमेल बिठाने के लिए समूह में एन. राम के योगदान पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा स्थापित समूह के उच्च मापदंडों को बनाए रखने की शपथ ली।

बोर्ड मीटिंग के दौरान ए. राम ने पार्थसारथी में अपना विश्वास जताते हुए कहा कि उन्होंने न सिर्फ ‘द हिंदू’ की संपादकीय क्षमता में अपना योगदान दिया है बल्कि कंपनी के बिजनेस पक्ष में भी सक्रिय रूप से रुचि ली है।


टैग्स अखबार एन. राम द हिंदू ग्रुप न्यूजपेपर्स मालिनी पार्थसारथी
सम्बंधित खबरें

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 hour ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

3 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

16 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

16 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

17 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

14 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

1 day ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

1 day ago