होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लोकसभा अध्यक्ष ने संसद कवर करने वाले पत्रकारों से मुलाकात कर दिया ये आश्वासन

लोकसभा अध्यक्ष ने संसद कवर करने वाले पत्रकारों से मुलाकात कर दिया ये आश्वासन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद कवर करने वाले मीडियाकर्मियों से मुलाकात की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

नए संसद भवन में अब मीडियाकर्मियों के लिए लक्ष्मणरेखा खींच दी गई है। संसद परिसर में पत्रकार अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदों से बयान नहीं ले सकेंगे। उन्हें एक सीमित दायरे में रहने की हिदायत दी गई है। पत्रकारों को अब एक शीशे के कमरे में रहना होगा और वहीं से सिर्फ आते जाते समय सांसदों की फोटो वीडियो से ही तसल्ली करनी होगी।

पुराने संसद भवन में मुख्य द्वार तक मीडियाकर्मियों की पहुंच थी और पत्रकार संसद में भाग लेने वाले सांसदों से सीधे सवाल कर सकते थे। लेकिन, अब जिन सांसदों को अपना बयान देना होता है, उन्हें पत्रकारों के बनाए गए स्थान पर पहुंचना होता है। हालांकि, इसका न केवल पत्रकारों ने बल्कि विपक्ष के नेताओं ने भी भारी विरोध किया है।

इसके बाद सोमवार शाम को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद कवर करने वाले मीडियाकर्मियों से मुलाकात की। पत्रकारों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने के बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि पत्रकारों के मूवमेंट पर रोक और कवरेज से जुड़े सभी मुद्दों को हल किया जाएगा।   

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने संसद के इस फैसले को लेकर आपत्ति जताई है। पीसीआई ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा है, पत्रकारों ने परिसर में अपने आंदोलन पर प्रतिबंध के खिलाफ संसद में विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें मकर द्वार के सामने भी खड़े होने से हटा दिया। इस द्वार पर वे सभी पक्षों के सांसदों से बातचीत करते थे। पीसीआई ने कहा कि हम पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की मांग करते हैं।’ 

इस मामले को सोमवार को संसद सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों को आजादी के साथ काम करने का अधिकार मिलना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होगा तो लाेकतंत्र की खूबसूरती खत्म हो जाएगी।

वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया पर पाबंदी मामले को जोरदार तरीके से उठाया है। उन्होंने संसद भवन में पत्रकारों के लिए अलग से बनाए गए स्थान पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।  

इस मामले में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट किया है कि संसद कवर करने वाले पत्रकार सांसदों से सवाल पूछते थे पर अब वह इस पिंजड़ानुमा जगह में कैद रहेंगे। दूर से आवागमन देखो- सवाल पूछने का कोई बवाल ही नहीं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का गुमान भी क्यों रहे। पत्रकार इसका विरोध कर रहे हैं, स्टूडियो वाले समझाएंगे पिंजड़े में रखना अच्छी पहल है।

test


टैग्स पत्रकार संसद ओम बिरला
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

10 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

12 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago