होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Leading From The Front: यही खूबियां बनाती हैं पुनीत गोयनका को खास

Leading From The Front: यही खूबियां बनाती हैं पुनीत गोयनका को खास

‘जी एंटरटेनमेंट' के एमडी व सीईओ पुनीत गोयनका के पास देश के सबसे बड़े मीडिया साम्राज्यों में से एक का नियंत्रण है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश के टॉप बिजनेस लीडर्स के बारे में हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने एक मासिक कॉलम शुरू किया है। ‘Leading From The Front’ नाम से शुरू किए गए इस कॉलम की पहली कड़ी में ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ पुनीत गोयनका को स्थान दिया गया है।

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों ‘जी एंटरटेनमेंट’ और ‘सोनी’ ग्रुप के विलय से संबंधित तमाम चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि इस विलय के तहत सोनी और जी मिलकर 10 बिलियन डॉलर का मीडिया समूह तैयार करेंगे, जिसके बुके (bouquet) में 100 से अधिक एंटरटेनमेंट चैनल्स होंगे।

इस बारे में सोनी कॉर्प (Sony Corp) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर केनिचिरो योशिदा (Kenichiro Yoshida) ने पिछले हफ्ते कहा था कि कंपनी को इस वित्तीय वर्ष की पहली छमाही यानी सितंबर तक जी-सोनी का विलय पूरा होने की उम्मीद है।

पुनीत गोयनका की इस प्रस्तावित डील में अहम भूमिका है। आखिरकार, वह इस प्रस्तावित डील के प्रमुख रचनाकारों में से एक हैं। हालांकि, गोयनका ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी बनाए रखी है।

इस विलय को लेकर तमाम उतार-चढ़ाव आ रहे हैं। ‘नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल’ (NCLT) की मुंबई बेंच ने सोमवार को ‘नेशनल स्टॉक एक्सचेंज’ (NSE) और ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) से सोनी-जी विलय के लिए दी गई अपनी शुरुआती मंजूरियों पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है।

गोयनका शायद इस मुद्दे पर बोलने के लिए उपयुक्त समय का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारी वैसे भी चुप्पी लगाए हुए हैं, क्योंकि गुरुवार को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के तिमाही और वित्तीय वर्ष 2023 (FY23) के नतीजे आने हैं।

व्यावसायिक कौशल (Business acumen)

पुनीत गोयनका के नेतृत्व में ‘जी’ और ‘सोनी’ के विलय के रूप में देश की मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे बड़ा सौदा होने जा रहा है। यह महज एक संयोग नहीं बल्कि गोयनका की व्यावसायिक कुशलता है कि उन्हें वर्ष 2022 में ‘इंटरनेशनल एडवर्टाइजिंग एसोसिएशन’ (IAA) लीडरशिप अवॉर्ड्स में गेम-चेंजर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यही नहीं, उन्हें वर्ष 2014 में एक्सचेंज4मीडिया समूह द्वारा ‘इम्पैक्ट पर्सन ऑफ द ईयर’ (IPOY) अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। मीडिया क्षेत्र में उनके विजन और कौशल ने ‘जी’ को देश की बढ़ते एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अग्रणी बनने में सक्षम बनाया है, जिससे कंपनी आज वैश्विक स्तर पर यह बड़ा कद हासिल कर पाई है।

गोयनका ने स्विट्जरलैंड के रोले (Rolle) में बोर्डिंग स्कूल ‘इंस्टीट्यूट ले रोजी’ (Institut Le Rosey) भेजे जाने से पहले कई भारतीय कस्बों और शहरों में पढ़ाई की है। यहीं पर वह नेतृत्व कौशल के साथ बड़े हुए। देश के सबसे प्रमुख इंडस्ट्री लीडर्स में से एक बनने की उनकी यात्रा काफी रोचक है।

सबसे बड़े शेयरधारक के साथ कानूनी विवादों और चुनौतीपूर्ण आर्थिक स्थितियों के दौर में जी एंटरटेनमेंट को चलाने की उनकी उल्लेखनीय क्षमता की तमाम इंडस्ट्री लीडर्स द्वारा सराहना की जाती है।

उनके आलोचकों का कहना है, ‘अशांति के बीच शांत रहने की गोयनका की क्षमता ने ही शायद ‘जी’ को मध्यम आकार के ब्रॉडकास्टर से देश में सबसे बड़ी और स्थिर मीडिया कंपनियों में से एक बनने में मदद की। तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी गोयनका के असाधारण नेतृत्व कौशल ने ‘जी’ की स्थिरता और शक्ति को बनाए रखना सुनिश्चित किया है।’

कंपनी में 15 से अधिक वर्षों के व्यापक कार्यकाल के साथ गोयनका ने खुद को पूरे एशिया में इंडस्ट्री की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक के रूप में स्थापित किया है।

वह वैल्यूएशन (मूल्यांकन) से ज्यादा वैल्यू (मूल्यों) को प्राथमिकता देते हैं। गोयनका ने अतीत में निवेशकों के साथ एक त्रैमासिक कॉल में कहा था, ‘अपने लचीलेपन और विकास पर तीव्र ध्यान के साथ ‘जी’ ने बिजनेस के नए क्षेत्रों में सफलतापूर्वक विस्तार किया है और अपने सभी हितधारकों को लगातार अत्यधिक मूल्य प्रदान किया है।’

लंबी अवधि के मूल्य निर्माण (long-term value) की अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए उन्होंने पूर्व में निवेशकों की एक कॉल में कहा था, ‘हम वर्तमान में ऐसे चरण से गुजर रहे हैं, जहां हम लंबी अवधि में मूल्य निर्माण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और अपनी मजबूत स्थिति और आकर्षक बाजार अवसर को देखते हुए अपनी निवेश थीम पर कायम हैं।  इसके अलावा उनका कहना था, ‘अपनी मौजूदा पेशकशों को मजबूत करने के अलावा हम मूल्य निर्माण के लिए विकास के नए अवसरों की भी लगातार पहचान कर रहे हैं।’

आमजन के व्यक्ति (People’s man)

विशेषज्ञों का मानना है कि गोयनका के नेतृत्व में ‘जी’ के भीतर इनोवेशन और उत्कृष्टता को चलाने में मानव पूंजी (human capital) पर ध्यान केंद्रित किया गया है। गोयनका के एक सहयोगी का कहना है, ‘गोयनका में इंडस्ट्री से सर्वश्रेष्ठ लोगों का चयन करने और उन्हें आगे बढ़ाने की क्षमता है। इसके अलावा वह आमजन से जुड़े व्यक्ति हैं। वह अपनी वरिष्ठ टीम का उस समय भी समर्थन करते हैं, जब कुछ निर्णय अल्पावधि में काम नहीं करते हैं।’ 

बेहतर बदलाव (Ahead of the curve) 

गोयनका ने ‘जी’ को एक क्राउन में बदल दिया है। एस्सेल ग्रुप के प्रमोटरों के कर्ज के बोझ को काफी कम कर दिया है। रणनीतिक पहलों और विवेकपूर्ण प्रबंधन के माध्यम से उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपने पदचिह्नों का विस्तार करते हुए ‘जी’ की नींव को मजबूत किया है।

इंडस्ट्री में उनके साथियों का मानना है कि ‘जी’ का ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के साथ विलय का प्रस्ताव गोयनका की इंडस्ट्री के रुझानों का अनुमान लगाने और विस्तार के अवसरों की पहचान करने की क्षमता के लिए प्रमुख रूप में कार्य करता है।

कंटेंट किंग (Content King)

गोयनका को विविध पोर्टफोलियो के साथ ‘जी’ को धीरे-धीरे मजबूत करने, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर अपनी उपस्थिति का विस्तार करने का श्रेय दिया जाता है जो सभी पॉइंट्स पर उपभोक्ताओं के दिलों में अपनी जगह बना लेता है। कंपनी के भीतर उन्होंने जो मजबूत कंटेंट क्रिएशन की क्षमता बनाई हैं, उसने ‘जी’ की स्टोरीज और कैरेक्टर्स को दशकों तक बाजारों और घरों में अपनी गूंज बनाए रखने में सक्षम बनाया है।


टैग्स पुनीत गोयनका जी एंटरटेनमेंट जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड जी सोनी मर्जर जी सोनी विलय
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

3 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

7 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

18 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

4 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

54 minutes ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago