होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / LEADING FROM THE FRONT: इन तीन शख्सियतों के नेतृत्व में नई बुलंदियां छू रहा जागरण प्रकाशन

LEADING FROM THE FRONT: इन तीन शख्सियतों के नेतृत्व में नई बुलंदियां छू रहा जागरण प्रकाशन

‘एक्सचेंज4मीडिया’ द्वारा शुरू किए गए ‘Leading From The Front’ कॉलम की सीरीज के तहत आज हम उन तीन शख्सियतों पर प्रकाश डालेंगे, जिन्होंने आगे बढ़कर दैनिक जागरण का नेतृत्व किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

'समाचार4मीडिया' की सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) द्वारा शुरू किए गए ‘Leading From The Front’ कॉलम की सीरीज के तहत आज हम उन तीन शख्सियतों पर प्रकाश डालेंगे, जिन्होंने आगे बढ़कर दैनिक जागरण का नेतृत्व किया है। महात्मा गांधी ने 1942 में जब ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ आंदोलन की शुरुआत की थी, उसी वक्त झांसी से पूर्णचंद्र गुप्त (अब दिवंगत) ने राष्ट्रीयता बोध और भारतीय चेतना को मजबूती देने के लिए जागरण समूह का शुभारंभ किया। हिंदुत्व की विचारधारा के साथ करीब 80 साल पहले जो अखबार शुरू किया गया, आज वह देश में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले क्षेत्रीय समाचार पत्रों में से एक है, जिसका श्रेय मुख्य रूप से तीन लोगों महेंद्र मोहन गुप्त, संजय गुप्त और शैलेष गुप्त को जाता है, जो इस ब्रैंड को लगातार नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। 

वर्तमान में नौ भाषाओं में कंटेंट के साथ प्रिंट, डिजिटल, रेडियो, आउट ऑफ होम (OOH) और एक्टिवेशन में लीडरशिप के साथ ‘जागरण प्रकाशन’ देश के अग्रणी मीडिया और कम्युनिकेशंस ग्रुप्स में से एक है। 80 मिलियन से ज्यादा पाठकों के साथ जागरण देश के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूहों में से एक है और 15 राज्यों में पांच से अधिक भाषाओं में लगभग 12 प्रिंट प्रॉडक्ट्स के इसके लगभग 100 एडिशंस हैं।

कंपनी के प्रिंट मीडिया ब्रैंड्स की बात करें तो इनमें दैनिक जागरण, आईनेक्स्ट, मिड-डे, नई दुनिया, मिड-डे गुजराती, इंकलाब और पंजाबी जागरण शामिल हैं। वहीं, कंपनी के डिजिटल मीडिया ब्रैंड्स् में Jagran New Media, Jagran.com, Jagranjosh.com, Jagran Post, Jagran Junction और Jeetle शामिल हैं। ‘जागरण पहल’ कंपनी की सामाजिक पहल है। 

वर्ष 2005 में लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा ‘Ambassador of Goodwill’ से सम्मानित डॉ. महेंद्र मोहन गुप्त जागरण प्रकाशन लिमिटेड के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटोरियल डायरेक्टर हैं।  शुरुआती दिनों में जागरण में वित्तीय कार्य संभालने और अखबार की छपाई की देखरेख करने तक, आपातकाल के दौरान जेल जाने से लेकर जागरण के लिए ऐतिहासिक एफडीआई समझौते पर हस्ताक्षर करने, जागरण समूह को जनता के बीच ले जाने और इसे भविष्य के लिए तैयार करने तक महेंद्र का नेतृत्व प्रेरणादायक रहा है और उन्होंने समूह के कामकाज के हर पहलू पर अपनी छाप छोड़ी है। 

वर्ष 2006 में राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने जा चुके महेंद्र मोहन गुप्त ने वर्षों तक मीडिया इंडस्ट्री की प्रमुख नीति-निर्धारण परिषदों (key policy-making councils) में अपनी जिम्मेदारी निभाई है। वह ‘ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस’ के मेंबर रह चुके हैं, ‘इंडियन लैंग्वेज न्यूजपेपर एसोसिएशन’ और ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी’ के प्रेजिडेंट रह चुके हैं। इसके अलावा वह ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ के चेयरमैन और ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ के चेयरमैन व डायरेक्टर रह चुके हैं। यही नहीं, वह ‘फिल्म सेंसर बोर्ड’ के मेंबर भी रह चुके हैं। 

इसके साथ ही वह मर्चेंट्स चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर, रीजनल डायरेक्ट टैक्स एडवाइजरी कमेटी, कानपुर (वित्तीय मंत्रालय) के मेंबर, मल्टीपल काउंसिल लॉयन्स क्लब्स इंटरनेशनल के चेयरमैन, इंडियन एकैडमी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज मिर्जापुर के संरक्षक, यूपी वेटर्न्स क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक और कानपुर रोटरी किड्नी फाउंंडेशन के संंरक्षक समेत तमाम प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं।  हिंदी पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय एकता सम्मेलन द्वारा ‘इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार’ से सम्मानित महेंद्र मोहन गुप्त विभिन्न जिलों में लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह समूह के धर्मार्थ ट्रस्ट, ‘श्री पूर्णचंद्र गुप्त स्मारक ट्रस्ट’ के तहत संचालित तमाम सामाजिक गतिविधियों के पीछे प्रेरक शक्ति रहे हैं।

वहीं, 59 वर्षीय संजय गुप्त ने दैनिक जागरण ब्रैंड को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। वह दैनिक जागरण के एडिटर-इन-चीफ हैं। संजय गुप्त के नेतृत्व में दैनिक जागरण अपनी विश्वसनीयता, ईमानदारी और राष्ट्र निर्माण की विचारधारा के साथ वर्ष 2003 से देश का सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अखबार बना हुआ है। इस मीडिया कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, 75 से अधिक वर्षों से स्वतंत्रता और स्वतंत्र अभिव्यक्ति की यह प्रतिष्ठित आवाज उत्कृष्टता के मानकों को स्थापित कर रही है, जिसने पाठकों और इंडस्ट्री को समान रूप से प्रेरित किया है। उनके नेतृत्व में इस अखबार ने ‘इंडियन रीडरशिप सर्वे’ (IRS) में लगातार तीन बार शीर्ष स्थान हासिल किया है। संजय गुप्त क्षेत्रीय भाषा के उपयोग के साथ-साथ अखबार में राज्य की भाषा को शामिल करने में विश्वास रखते हैं।  

एक बार उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अखबार ‘हिंदुत्व/भारतीयता’ के सिद्धांत पर कायम है। उनका कहना था, ‘भारतीयता का हिंदी शब्द हिंदुत्व है और हम इसके लिए खड़े हैं और हमेशा इसके लिए लिखेंगे। इससे समाज की बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं और हम इसका सम्मान करते हैं। हम उन पार्टियों के खिलाफ हैं जो धर्म के आधार पर मतदाताओं को खुश करती हैं और जाति और पंथ के आधार पर समाज को विभाजित करती हैं। जागरण में हम इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि हम इन चीजों के समर्थन में नहीं लिखेंगे।’

इसके साथ ही उनका यह भी कहना था, ‘तमाम अखबारों के विपरीत हम ऑब्जेक्टिव होने में विश्वास करते हैं और भारतीयता के पक्ष में खड़े हैं। हिंदुत्व में कुछ भी गलत नहीं है। मीडिया अक्सर हिंदुत्व की सही भावना को समझे बिना इसकी आलोचना करता नजर आता है। हिंदुत्व से समाज की बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। हम उस भावना का सम्मान करते हैं। यह हमारा विक्रय बिंदु (selling point) बना रहेगा।’

संजय गुप्त ने साइंस में ग्रेजुएशन किया है। उन्हें प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री में करीब 40 साल का अनुभव है। वर्ष 2020 में उन्हें ‘प्रसार भारती’ के बोर्ड में पांच साल के लिए अंशकालिक सदस्य (part-time member) के रूप में नियुक्त किया गया था। वह ‘Midday Infomedia Limited’, ‘MMI Online Limited’ के डायरेक्टर और ‘The Indian Newspaper Society’ की एग्जिक्यूटिव कमेटी में मेंबर हैं। संजय गुप्त ‘भारतीय प्रबंधन संस्थान’ (IIM), अमृतसर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन भी हैं। इन सबके अलावा वह ‘जागरण मीडिया नेटवर्क इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ के डायरेक्टर हैं।

इंडस्ट्री में उल्लेखनीय योगदान के लिए संजय गुप्त को तमाम प्लेटफॉर्म्स पर सम्मानित किया जा चुका है। इनमें सबसे उल्लेखनीय केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा उन्हें प्रदान किया गया 'एडिटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड' है। मीडिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें एआईएमए मैनेजिंग इंडिया अवॉर्ड और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए केसरी-मराठा ट्रस्ट द्वारा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

वहीं, जागरण प्रकाशन लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक शैलेष गुप्त भारतीय मीडिया इंडस्ट्री में सबसे सम्मानित नामों में से एक हैं। पिछले 25 वर्षों में शैलेष गुप्त ने जागरण की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को एक नया आयाम प्रदान किया है और जागरण समूह में व्यापक बदलाव लाने के केंद्र में रहे हैं। वह ‘म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड’ और ‘मिडडे इंफोमीडिया लिमिटेड’ के डायरेक्टर के पद पर भी कार्यरत हैं।

अपने बेहतरीन करियर के दौरान वह कई इंडस्ट्री निकायों के शीर्ष पर रहे हैं और उनकी व्यावसायिकता व देश में मीडिया इंडस्ट्री की उनकी खास समझ के लिए उन्हें काफी सम्मानजनक श्रेणी में रखा जाता है। वह वर्ष 2019-20 में ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी’ (INS) के प्रेजिडेंट रह चुके हैं।

शैलेष को वर्ष 2004-05 के लिए ‘ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन’ (ABC) की मैनेजिंग कमेटी में सबसे कम उम्र के सदस्य के रूप में चुना गया था और वर्ष 2012-13 में वह इसके चेयरमैन रह चुके हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने ‘मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल’ (MRUC) के वाइस चेयरमैन का पदभार संभाला, जो देश में सबसे प्रमुख मीडिया अनुसंधान निकायों में से एक है, जिसका गठन देश में सटीक, समय पर और कुशल मीडिया अनुसंधान के एकमात्र उद्देश्य से किया गया है।

रोटरी क्लब, भारत द्वारा 'Youngest Entrepreneur Of The Year' के रूप में मान्यता प्राप्त शैलेष गुप्त को 'इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी' (INS) द्वारा वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूजपेपर्स, पेरिस के बोर्ड में भी नामांकित किया गया था। इन सबके अलावा शैलेष को मर्चेंट्स चैंबर ऑफ यूपी द्वारा 'एक्सीलेंस अवार्ड फॉर कम्युनिकेशन एंड मास एंटरटेनमेंट' और वर्ष 2014 में वर्ल्ड मार्केटिंग कांग्रेस द्वारा 'मोस्ट टैलेंटेड सीएमओ ऑफ इंडिया' से भी सम्मानित किया जा चुका है।


टैग्स दैनिक जागरण प्रिंट जागरण प्रकाशन इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन प्रिंट न्यूज संजय गुप्त इनमा लीडिंग फ्रॉम द फ्रंट पूर्णचंद्र गुप्त
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

21 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

21 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

13 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

21 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

22 hours ago