होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba के जूरी पैनल में चारु प्रज्ञा की भी हुई एंट्री

enba के जूरी पैनल में चारु प्रज्ञा की भी हुई एंट्री

‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) के 15वें एडिशन के तहत अवॉर्ड्स पाने वालों के नाम तय किए जाने के लिए जल्द ही जूरी मीट का आयोजन किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) की जूरी के पैनल में अधिवक्ता, राजनेता और बीजेपी की यूथ विंग के नेशनल लीगल सेल की हेड चारु प्रज्ञा भी शामिल हो गई हैं। चारु प्रज्ञा बीजेपी की नेशनल टीवी पैनलिस्ट भी हैं और शासन व नीति-निर्माण से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं।

बता दें कि प्रज्ञा बीजेपी के नेशनल लीगल सेल की हेड और उत्तर प्रदेश में राज्य की सह-प्रभारी बनने वाली पहली महिला हैं। वह कोनराड एडेनॉयर स्कूल फॉर यंग पॉलिटिशियन की फेलो हैं, भारत-इज़राइल यंग लीडर्स फोरम की संस्थापक सदस्य हैं और महिलाओं के लिए देशभर में मुफ्त कानूनी सहायता केंद्र चलाती हैं।

चारु प्रज्ञा ने मुंबई यूनिवर्सिटी के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से BLS-LLB (Bachelor of Legal Science & Bachelor of Legislative Law) की डिग्री ली है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड इनोवेशन लीडरशिप इन पब्लिक पॉलिसी कोर्स भी किया है। उन्होंने मैड्रिड फोरम ऑन डेमोक्रेसी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां 35 देशों ने भागीदारी की। इसके अलावा उन्होंने म्यांमार (एशिया-प्रशांत) में इलेक्शन ब्रिज कॉन्फ्रेंस में एक लेक्चर भी दिया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप द्वारा enba को शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य टीवी न्यूज में सर्वश्रेष्ठ शख्सियतों को पहचानना और भारत में टीवी ब्रॉडकास्ट के भविष्य को आकार देने के लिए इंडस्ट्री के जिम्मेदार व्यक्तियों को पुरस्कृत करना है। इस वर्ष enba अपने 15वें संस्करण में है और जूरी का नेतृत्व सीनियर ब्यूरोक्रेट और भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा करेंगे।

आपको यह भी बता दें कि पिछले साल इनबा के 14वें एडिशन में चेयरपर्सन की भूमिका राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह के निभाई थी। वहीं,  डॉ. किरण कार्णिक- पूर्व प्रेजिडेंट, नैसकॉम; डॉ. नसीम जैदी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त; एस.वाई. कुरैशी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, एन. राम- चेयरमैन, कस्तूरी एंड संस लिमिटेड, पूर्व एडिटर-इन-चीफ द हिंदू एंड ग्रुप न्यूजपेपर्स; संजय गुप्ता- मैनेजिंग डायरेक्टर, स्टार इंडिया बतौर जूरी मेंबर शामिल रहे थे।


टैग्स इनबा टीवी न्यूज इनबा अवॉर्ड्स एक्सचेंज4मीडिया न्यू्ज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स जूरी जूरी पैनल सुनील कुमार अरोड़ा इनबा जूरी चारु प्रज्ञा
सम्बंधित खबरें

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी : नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

44 minutes ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

11 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

14 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

22 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

14 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

21 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

11 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

21 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

22 hours ago