होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, सूचना-प्रसारण मंत्रालय व प्रसार भारती के लिए कैसा रहा बजट

जानिए, सूचना-प्रसारण मंत्रालय व प्रसार भारती के लिए कैसा रहा बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय के लिए पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 4,182 करोड़ रुपए आवंटित किए थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सूचना-प्रसारण मंत्रालय के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 4,692 करोड़ रुपए के आवंटित किए, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष यह 4,182 करोड़ रुपए था।

वहीं, सिर्फ प्रसार भारती का आवंटन पिछले वित्तीय वर्ष में आवंटित 2,764.51 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2,808.36 करोड़ रुपए कर दिया गया है। वित्त मंत्री ने अलग से प्रसारण एवं अवसंरचना नेटवर्क विकास योजना (ब्रॉडकास्टिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम) के लिए 600 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से दूरदराज के इलाकों में प्रसाण आधारभूत ढांचे को बढ़ाना है।

मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय ‘भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान’ (FTII) को बजट में 64.75 करोड़ रुपए मिले हैं। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इस निकाय का बजट कुछ कम किया गया है। पिछले वित्त वर्ष में इस निकाय को 68.53 करोड़ रुपए मिले थे।

वहीं, कोलकाता में ‘सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान’ (SRFTI) को पिछले वित्त वर्ष में 60.1 करोड़ रुपए के मुकाबले इस बजट में 95.13 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) को पिछले वित्त वर्ष में 2,948.13 करोड़ रुपए के मुकाबले 3,051.5 करोड़ रुपए का आवंटन प्राप्त हुआ है।


टैग्स प्रसार भारती सूचना-प्रसारण मंत्रालय बजट 2023
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

21 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

21 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

8 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

21 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

21 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

22 hours ago