होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘इंडिया टुडे’ समूह में कमलेश सिंह को मिली ये अतिरिक्त जिम्मेदारी
‘इंडिया टुडे’ समूह में कमलेश सिंह को मिली ये अतिरिक्त जिम्मेदारी
कंपनी की ओर से इस बारे में एम्प्लॉयीज के लिए एक इंटरनल मेल भी जारी की गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में कमलेश सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमलेश सिंह इस समूह के साथ सात साल से ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं। इस बारे में कंपनी की ओर से एम्प्लॉयीज के लिए एक इंटरनल मेल भी जारी की गई है।
इस मेल में कहा गया है, ‘कमलेश सिंह इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD) के वास्तुकार हैं, जिनमें Indiatoday.in, AT.in, TheLallanTop, Mobile Tak channels, Daily O और Aaj Tak Radio जैसी प्रॉपर्टीज शामिल हैं। अब वह अपनी वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ ही नई परियोजनाओं पर ज्यादा समय बिताएंगे।’
टैग्स इंडिया टुडे कमलेश सिंह