होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टुडे समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि
इंडिया टुडे समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि
27 सितंबर को ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित एक समारोह में दिया गया प्रतिष्ठित अवॉर्ड, दो सप्ताह पूर्व भी मिल चुका है एक अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी (Kalli Purie) को ‘इंडियाज मोस्ट पावरफुल वुमन इन मीडिया’ (India’s Most Powerful Women in Media) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कली पुरी को ये सम्मान 27 सितंबर को ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित ‘कंनफ्लुएंस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’ (Confluence Excellence Awards) समारोह में दिया गया। दो हफ्ते पहले ही कली पुरी को लंदन में ‘21st सेंचुरी आइकन अवॉर्ड्स’ में ‘आउटस्टैंडिंग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट अवॉर्ड’ (Outstanding Media & Entertainment Award) से सम्मानित किया गया था।
इस मौके पर कली पुरी का कहना था, ‘इंडिया टुडे में हमारे द्वारा किए गए कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना काफी अच्छी बात है। कई फील्ड्स जैसे मोबाइल और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने के मामले में हम दुनिया में सबसे आगे हैं। हम नई ऊर्जा, नए विचार और काम करने के नए तरीकों में भरोसा रखते हैं।'
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स, फिलॉसफी और इकनॉमिक्स में ग्रेजुएट कली पुरी ने कहा, ‘मैंने अपने चेयरमैन अरुण पुरी की एक बात को फॉलो किया है कि 'लोग पुराने होते हैं, पत्रिकाएं नहीं'। मेरा मानना है कि ये आज भी बेहद प्रासंगिक है। बल्कि हम इसे और अन्य सेक्टरों में आगे बढ़ाते हुए कह सकते हैं कि 'लोग पुराने होते हैं, ब्रैंड नहीं।’
टैग्स कली पुरी इंडिया टुडे समूह 21सेंचुरी आइकॉन अवॉर्ड्स कंफ्लुएंस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स