होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देश के न्याय वितरण सिस्टम को लेकर BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कही ये बात

देश के न्याय वितरण सिस्टम को लेकर BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कही ये बात

‘गवर्नेंस नाउ’ के एमडी कैलाशनाथ अधिकारी के साथ बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने तमाम पहलुओं पर रखी अपनी राय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश में अदालती मामलों के लंबे ट्रायल पर चिंता जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया का कहना है कि हमारे देश में न्याय वितरण व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन की जरूरत है।

‘गवर्नेंस नाउ’ (Governance Now) के एमडी कैलाशनाथ अधिकारी के साथ एक बातचीत में गौरव भाटिया का कहना था, ‘अगर हम अपने नागरिकों को समयबद्ध न्याय की गारंटी नहीं दे सकते हैं तो क्या हम खुद को एक जीवंत राष्ट्र कह सकते हैं। अगर देश में एक क्रांति की जरूरत है तो वह न्याय क्रांति की है।’

पब्लिक पॉलिसी प्लेटफॉर्म पर ‘विजिनरी टॉक सीरीज’ (Visionary Talk series) के तहत होने वाले इस वेबिनार के दौरान गौरव भाटिया का कहना था कि देश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों पर भरोसा जताया है और उन्हें न्यायिक क्रांति की उम्मीद दिखाई देती है। गौरव भाटिया के अनुसार, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि कानून मंत्री रवि शंकर जो खुद एक वकील हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निश्चित रूप से उन सुधारों की शुरुआत करेंगे, जिससे न्यायिक प्रणाली और मजबूत होगी और लोगों को समयबद्ध न्याय मिल सकेगा।’

इस बातचीत के दौरान गौरव भाटिया जो सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता भी हैं, ने कहा कि कोविड-19 महामारी में सुप्रीम कोर्ट से लेकर ट्रायल कोर्ट तक ने ई-सुनवाई शुरू की है, जबकि न्यायपालिका में पहले इस तरह की खास अवधारणा नहीं थी। हजारों केस ऑनलाइन सुने गए। यहां तक कि जब सुप्रीम कोर्ट के अधिकांश न्यायाधीश 60 साल की उम्र के हैं और संक्रमण के प्रति संवेदनशील हैं, इसके बाद भी विभिन्न अदालतों में काम हो रहा है, ताकि जरूरी मामलों पर सुनवाई हो सके।   

वर्तमान में चल रहे किसानों के आंदोलन के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में गौरव भाटिया का कहना था, ‘भले ही एमएस स्वामीनाथन आयोग की 2006 की रिपोर्ट में किसानों के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को बढ़ाकर 1.5 गुना करने की सिफारिश की गई थी, लेकिन इसे आठ साल तक लागू नहीं किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे डेढ़ गुना बढ़ाकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया।’

तीन कृषि कानूनों के पारित होने के बारे में उन्होंने कहा कि ये मंडी व्यवस्था जारी रहने के बावजूद किसानों को वैकल्पिक बाजार उपलब्ध कराते हैं। राजनीतिक दलों के कड़े विरोध पर उन्होंने कहा, सार्थक संवाद जीवंत लोकतंत्र की निशानी है लेकिन आप, एनसीपी, अकाली दल और सपा जैसे दलों ने यू टर्न ले लिया।

गौरव भाटिया का कहना था, ‘अन्य राजनीतिक दल भी दशकों से इसकी वकालत कर रहे थे, लेकिन लंबे समय से चली आ रही मांग के बावजूद इस बारे में कभी कुछ नहीं किया। जब आप एक ऐतिहासिक सुधार पारित करते हैं, तो कुछ वर्गों में विरोध होना तय है। ऐसे लोगों को अधिनियम के प्रावधानों से समस्या नहीं है, लेकिन उन्हें डर है कि इससे नरेंद्र मोदी की स्थिति मजबूत होगी और वह किसानों का दिल जीत लेंगे, इसलिए ऐसे लोग विरोध कर रहे हैं। इस तरह की राजनीति को बंद करना होगा।’


टैग्स बीजेपी गौरव भाटिया भारतीय जनता पार्टी गवर्नेंस नाउ कैलाशनाथ अधिकारी विजिनरी टॉक सीरीज विजिनरी टॉक कैलाश अधिकारी
सम्बंधित खबरें

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

3 minutes ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

8 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

10 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

6 hours ago