होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba: एक अप्रैल को इन दिग्गजों की जूरी करेगी विजेताओं का चुनाव
enba: एक अप्रैल को इन दिग्गजों की जूरी करेगी विजेताओं का चुनाव
‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह ने बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 की जूरी मीट की तारीख तय कर दी है। इनबा का यह 15वां एडिशन होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘एक्सचेंज4मीडिया’ समूह ने बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 की जूरी मीट की तारीख तय कर दी है। इस बार जूरी मीट दिल्ली के ताज होटल में एक अप्रैल 2023 को आयोजित की जाएगी। इस जूरी में देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा चेयरपर्सन की भूमिका निभाएंगे। जूरी के अन्य सदस्यों में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं।
बता दें कि देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को नई दिशा देने और इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए हर साल यह आयोजन किया जाता है। इनबा का यह 15वां एडिशन होगा।
इनबा के 14वें एडिशन में चेयरपर्सन की भूमिका राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह के निभाई थी। वहीं, डॉ. किरण कार्णिक- पूर्व प्रेजिडेंट, नैसकॉम; डॉ. नसीम जैदी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त; एस.वाई. कुरैशी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, एन. राम- चेयरमैन, कस्तूरी एंड संस लिमिटेड, पूर्व एडिटर-इन-चीफ द हिंदू एंड ग्रुप न्यूजपेपर्स; संजय गुप्ता- मैनेजिंग डायरेक्टर, स्टार इंडिया बतौर जूरी मेंबर शामिल रहे थे।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्होंने देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
इनबा के विजेताओ का चयन करने के लिए गठित जूरी में शामिल सम्मानित सदस्यों की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स इनबा जूरी मीट हरिवंश नारायण सिंह एक्सचेंज4मीडिया न्यू्ज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स जूरी सुनील कुमार अरोड़ा पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त