होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों के लिए गोरखनाथ मंदिर में प्रवेश अब नहीं आसान, वजह कर देगी हैरान
पत्रकारों के लिए गोरखनाथ मंदिर में प्रवेश अब नहीं आसान, वजह कर देगी हैरान
यूपी के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में सतर्कता बढ़ा दी गई है, खासकर पत्रकारों को अब कड़ी जांच के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
यूपी के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में सतर्कता बढ़ा दी गई है, खासकर पत्रकारों को अब कड़ी जांच के बाद मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि खुफिया एंजेसी की रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि आतंकवादी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला करने की फिराक में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, आतंकी पत्रकार के वेश में गोरखनाथ मंदिर में योगी पर हमला कर सकते हैं, लिहाजा मंदिर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
आपको बता दें कि गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्रकार सहजता से मिल सकते हैं। खुफिया सूचना के मुताबिक आतंकी इसका फायदा उठा सकते हैं। वे पत्रकारों के बीच में शामिल होकर जानलेवा हमला कर सकते हैं। खुफिया एजेंसियों के अलर्ट को पुलिस, प्रशासन ने गंभीरता से लिया और इसे लेकर अब सतर्कता बरती जा रही है। आने वाले पत्रकारों की सघन चेकिंग की जाएगी। केवल उन्हीं पत्रकारों को अंदर जाने की इजाजत होगी जिनके पास पुलिस द्वारा जारी पहचान पत्र रहेगा। इसके लिए शहर के पत्रकारों की एलआईयू जांच कराने के बाद सबके फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं।
वहीं, एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता के बताया कि पत्रकारों को असुविधा न हो और उनकी पहचान भी हो सके इसके लिए पहचान पत्र बनवाया गया है। जल्द ही अधिकृत पत्रकारों को फोटोयुक्त पहचान पत्र मुहैया कराया जाएगा।
टैग्स पत्रकार योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर आतंकी खुफिया रिपोर्ट