होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PIB कार्ड के नवीनीकरण में हो रही देरी पर पत्रकार संगठनों ने यूं जताई चिंता

PIB कार्ड के नवीनीकरण में हो रही देरी पर पत्रकार संगठनों ने यूं जताई चिंता

प्रेस क्लब और कई अन्य पत्रकार संगठनों ने सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से आग्रह किया है कि वह पीआईबी से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के कार्ड का अविलंब नवीनीकरण करने का निर्देश दें।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

भारतीय प्रेस क्लब और कई अन्य पत्रकार संगठनों ने सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से आग्रह किया है कि वह पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के कार्ड का अविलंब नवीनीकरण करने का निर्देश दें।

प्रेस क्लब और कई अन्य पत्रकार संगठनों ने मंत्री को लिखे एक संयुक्त पत्र में कहा कि पीआईबी कार्ड के नवीनीकरण की वार्षिक प्रक्रिया में अत्यधिक विलंब होने से उन मीडियाकर्मियों में आशंकाएं पैदा हो रही हैं जो केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों को कवर करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कहा कि हम आपसे आग्रह करते हैं कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जाए और आगे बिना विलंब किए पीबीआई कार्ड का नवीनीकरण किया जाए। यह प्रेस क्लीपिंग जैसी औपचारिकताओं के बिना किया जाए। 

प्रेस क्लब की ओर से भेजे गए इस पत्र पर ‘प्रेस एसोसिएशन’, ‘भारतीय महिला प्रेस कोर’ ‘वर्किंग न्यूज कैमरामैन एसोशिएसन’ और ‘डेल्ही यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट’ के पदाधिकारियों ने भी हस्ताक्षर किए हैं।

पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि मंत्रालय ने ‘पात्र’ मीडियाकर्मियों को उनके पीआईबी कार्ड की वैधता की अवधि 31 जनवरी, 2022 तक बढ़ाए जाने के बारे में संदेश भेजा है।

पत्रकार संगठनों ने कहा, ‘यह हैरान करने वाली बात है क्योंकि हमें पीआईबी कार्ड के नवीनीकरण में विलंब या अवरोध के किसी स्पष्ट कारण के बारे में आधिकारिक रूप से सूचित नहीं किया गया है।’

उन्होंने कहा, ‘हम सरकार के इस कदम को ऐसे देखने के लिए बाध्य हैं कि वह मीडियाकर्मियों को मंत्रालयों की खबरों पर सरकार के नजरिये के बारे में सूचित होने से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से रोकने का प्रयास कर रही है।’

उनके मुताबिक, ऐसा महसूस होता है कि सरकार के इस कदम का मकसद किसी न किसी तरह से खबरों की कवरेज को दबाना, प्रेस की स्वतंत्रता पर नियंत्रण करना और संवाददाताओं एवं छायाकारों पर अनुचित दबाव डालना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्र में कहा गया है कि पीबीआई कार्ड में विलंब होने से पत्रकारों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मसलन, बड़ी संख्या में ऐसे पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा (सीजीएचएस) पर निर्भर हैं, लेकिन वैध पीआईबी कार्ड के बिना सीजीएचएस कार्ड का नवीनीकरण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यही बात संसद के कार्ड (पास) के संदर्भ में भी लागू होती है।

पत्रकार संगठनों ने कहा कि अगर पीआईबी पत्रकारों के कार्ड का नवीनीकरण समय पर नहीं करता है तो फिर पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर करने के लिए जाने वाले पत्रकारों को मुश्किल होगी क्योंकि निर्वाचन आयोग पीआईबी कार्ड के आधार पर ही कवरेज के लिए पास जारी करता है।


टैग्स पत्रकार संगठन PIB कार्ड भारतीय प्रेस क्लब
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

6 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

10 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

21 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

7 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

8 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

8 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

4 hours ago