होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / #MeToo कैंपेन का चेहरा रहीं पत्रकार ने जीती अदालती लड़ाई
#MeToo कैंपेन का चेहरा रहीं पत्रकार ने जीती अदालती लड़ाई
करीब चार साल पुराना है मामला। अब अदालत के फैसले के अनुसार जुर्माने के रूप में पीड़िता को मिलेगी भारी भरकम राशि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
शियोरी इटो ने यह आरोप लगाकर जापानी मीडिया में हलचल मचा दी थी कि यामागुची ने 2015 में टोक्यो के एक होटल में उनके साथ बेहोशी की अवस्था में बलात्कार किया। इटो के मुताबिक, आरोपित ने उन्हें उनके करियर के बारे में चर्चा के लिए होटल बुलाया था, जहां बेहोश करने के बाद उनके साथ बलात्कार किया गया। अब अदालत के फैसले से शियोरी इटो बेहद खुश हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी कुछ झेलना पड़ा। पुलिस जांच के दौरान उनसे ऐसे-ऐसे सवाल पूछे गए जिनका जवाब देना किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होता। 2017 में उन्होंने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके सार्वजनिक रूप से अपने अनुभव बयां किये, इसके अलावा उन्होंने ‘ब्लैक बॉक्स’ नामक किताब में भी अपनी आपबीती का जिक्र किया।
इसी साल पीड़िता ने यामागुची के खिलाफ सिविल केस दायर करके क्षतिपूर्ति के तौर पर 11 मिलियन जापानी येन की मांग की। नोरियुकी यामागुची ने भी उनके खिलाफ काउंटर केस दायर किया, लेकिन अदालत ने फैसला पीड़िता के पक्ष में फैसला सुनाया।
अपनी सफाई में यामागुची ने 2017 में ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को बताया कि इटो ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वह उन्हें अपने होटल के कमरे में ले आये थे। अदालती दस्तावेजों में यामागुची की तरफ से कहा गया है कि इटो के कपड़ों पर शराब आदि गिर गई थी, जिसे साफ करने के लिए उन्होंने इटो के कपड़े उतारे। इस दौरान उन्होंने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, जिसका इटो की तरफ से कोई विरोध नहीं किया गया। इस दौरान वह पूरी तरह होश में थी। हालांकि अदालत में उनकी यह दलीलें काम नहीं आईं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स मीटू कैंपेन जापानी पत्रकार दुष्कर्म मामला शिंजो आबे शियोरी इटो नोरियुकी यामागुची