होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / #MeToo की शुरुआत करने वाली महिला पत्रकार पर आई ये नई 'मुसीबत'

#MeToo की शुरुआत करने वाली महिला पत्रकार पर आई ये नई 'मुसीबत'

आरोपी ने पहले स्वीकार कर ली थी अनुचित टिप्पणी करने की बात

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

यूरोपियन देशों में #MeToo अभियान शुरू करने वालीं पत्रकार सैंड्रा मुलर इन दिनों मुश्किल में हैं। उन पर उसी व्यक्ति ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिसके खिलाफ उन्होंने मी-टू के तहत आरोप लगाये थे। न्यूयॉर्क में रहने वालीं फ्रेंच पत्रकार सैंड्रा ने 13 अक्टूबर, 2017 को हैशटैग #BalanceTonPorc के साथ फ्रेंच टेलीविज़न के कार्यकारी एरिक ब्रायन के खिलाफ यौन टिप्पणी का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी।

सैंड्रा के मुताबिक, ब्रायन ने उन पर बहुत ही अश्लील टिप्पणी की थी। इसके साथ ही सैंड्रा ने कार्यस्थल पर यौन शोषण का शिकार बनने वालीं अन्य महिलाओं से भी सामने आकर आरोपी का नाम उजागर करने का आग्रह किया था।

मामले के तूल पकड़ने के बाद ब्रायन ने फ्रांस के ‘ली मोंडे’ समाचार पत्र में लिखे ओपिनियन एडिटोरियल में मुलर पर ‘अनुचित टिप्पणी’ करने की बात स्वीकार की थी, लेकिन अब अचानक ही वह मुलर के खिलाफ अदालत चले गए हैं। टेलीविज़न एग्जिक्यूटिव ब्रायन ने मुलर से €50,000 (लगभग 38 लाख रुपये) बतौर क्षतिपूर्ति और €15,000 (लगभग 11 लाख रुपये) कानूनी फीस के रूप में मांगे हैं, साथ ही उनसे मी-टू अभियान के तहत किये गए ट्वीट भी हटाने को कहा है।

वहीं, मुलर के वकील फ्रांसिस स्पिनर ने इन मांगों पर ऐतराज जताया है। उनका कहना है कि वह व्यक्ति जिसने पहले अपने गलत आचरण की बात स्वीकार की, माफ़ी मांगी, वह अब मानहानि का दावा कर रहा है, यह बेहद चौंकाने वाली बात है। गौरतलब है कि पत्रकार सैंड्रा मुलर के ट्वीट के बाद कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन शोषण का दर्द बयां किया था।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए

 


टैग्स मीटू कैंपेन मानहानि सैंड्रा मुलर एरिक ब्रायन
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

8 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

12 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

23 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

8 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

9 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

10 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

5 hours ago