होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘एबीपी नेटवर्क’ में फिर शामिल हुए युवा पत्रकार विशाल पाण्डेय

‘एबीपी नेटवर्क’ में फिर शामिल हुए युवा पत्रकार विशाल पाण्डेय

विशाल पाण्डेय ने इसी साल अगस्त में ‘एबीपी’ (ABP) नेटवर्क से इस्तीफा देकर ‘UNI’ के साथ नई पारी शुरू की थी और उन्हें हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू में इसकी टेक्स्ट सर्विस की कमान सौंपी गई थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

देश की बड़ी बहुभाषी न्यूज एजेंसियों में शामिल ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ (UNI) में एडिटर के पद से इस्तीफा देकर युवा पत्रकार विशाल पाण्डेय एक बार फिर देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘एबीपी’ (ABP) नेटवर्क में शामिल हो गए हैं। अपनी इस पारी में वह इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) में बतौर एडिटर (फॉरेन अफेयर्स) और एंकर अपनी भूमिका निभाएंगे।  

बता दें कि विशाल पाण्डेय ने इसी साल अगस्त में ‘एबीपी’ (ABP) नेटवर्क से इस्तीफा देकर ‘UNI’ के साथ नई पारी शुरू की थी और उन्हें हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू में इसकी टेक्स्ट सर्विस की कमान सौंपी गई थी।

इससे पहले ‘एबीपी न्यूज’ में उन्होंने पिछले साल सितंबर में एसोसिएट एडिटर कम एंकर के पद पर जॉइन किया था।

‘एबीपी’ से पहले विशाल पाण्डेय ‘एनडीटीवी’ (NDTV) में न्यूज एडिटर कम एंकर के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) में अपनी पारी को विराम देकर 'एनडीटीवी' जॉइन किया था।

विशाल पाण्डेय ‘जी न्यूज’ के साथ करीब 11 साल से जुड़े हुए थे। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने इसी चैनल से की थी। इस संस्थान में रहते हुए कई बड़े असाइनमेंट कवर कर चुके विशाल ने कुछ समय पहले इजरायल युद्ध कवर किया था।

‘जी न्यूज’ में विशाल एंकर के तौर पर भी कार्यरत थे और वीकेंड पर ‘ताल ठोक के’ शो होस्ट करते थे। इसके अलावा वह श्रीलंका इकॉनॉमी संकट, टर्की का भूकंप, नेपाल भूकंप ग्राउंड जीरो से कवर कर चुके हैं।

मूल रूप से अयोध्या के रहने वाले विशाल पाण्डेय के बारे में कहा जाता है कि वह ग्राउंड रिपोर्टिंग में एक्सपर्ट हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति को बहुत अच्छे से कवर करते हैं। कई राज्यों के विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं।

उन्होंने 2014, 2019 और 2024 लोकसभा चुनाव कवर किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘जी न्यूज’ में रहते हुए उन्होंने पीएम के अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान ब्राजील, UAE, यूके और कनाडा दौरे भी कवर किए थे।

विशाल पाण्डेय ने ‘इजराइल वॉर डायरी’ नाम से एक किताब भी लिखी है, जिसमें इजराइल-हमास युद्ध की आंखों देखी दास्तां है।

समाचार4मीडिया की ओर से विशाल पाण्डेय को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

10 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

10 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

12 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

4 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

1 hour ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

12 hours ago