होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पिछले दिनों कोरोना को मात देकर घर लौटे रिपब्लिक भारत के एंकर विकास शर्मा का निधन

पिछले दिनों कोरोना को मात देकर घर लौटे रिपब्लिक भारत के एंकर विकास शर्मा का निधन

पिछले दिनों ‘कोरोनावायरस’ (कोविड-19) को मात देकर अस्पताल से घर लौटे ‘रिपब्लिक भारत’ न्यूज चैनल के एंकर विकास शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पिछले दिनों ‘कोरोनावायरस’ (कोविड-19) को मात देकर अस्पताल से घर लौटे ‘रिपब्लिक भारत’ न्यूज चैनल के एंकर विकास शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया है। नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। परिजन उनका पार्थिव शरीर पैतृक निवास स्थान कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं, जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। विकास शर्मा के परिवार में पत्नी व एक बेटा और एक बेटी हैं।  

बता दें कि करीब 35 वर्षीय विकास शर्मा कुछ दिनों पहले कोविड-19 की चपेट में आ गए थे, हालांकि उन्होंने इस महामारी का डटकर मुकाबला किया और सही होकर घर भी आ गए। अब कुछ दिन पूर्व हालत बिगड़ने पर उन्हें नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार की देर शाम उनका निधन हो गया।

विकास शर्मा के निधन पर तमाम मीडियाकर्मियों ने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को साहस देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि विकास शर्मा लंबे समय से मीडिया में कार्यरत थे। वह ‘समाचार प्लस’, ‘इंडिया न्यूज’, ‘जनता टीवी’, ‘साधना न्यूज’ और ‘टोटल टीवी’ में भी एंकर रह चुके थे। इसके अलावा वह ‘टीवी100 उत्तराखंड’ चैनल में रिपोर्टर और एंकर पद पर काम करने के साथ ही ‘S1’ न्यूज चैनल में न्यूज डेस्क पर और ‘एफएम रेनबो’ दिल्ली में भी काम कर चुके थे।

कानपुर के मूल निवासी विकास शर्मा ने कानपुर विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में एमए की पढ़ाई की थी।


टैग्स निधन रिपब्लिक टीवी विकास शर्मा न्यूज एंकर
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

19 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

21 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

23 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

20 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

21 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

14 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

11 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

21 hours ago