होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सम्मान को पहुंची ठेस तो पत्रकार ने ले लिया खतरनाक फैसला

सम्मान को पहुंची ठेस तो पत्रकार ने ले लिया खतरनाक फैसला

टीवी चैनल के रिपोर्टर ने पुलिस अधिकारियों पर उसे परेशान करने और थाने में मुजरिमों की तरह बैठाए रखने का आरोप लगाया है

पंकज शर्मा 6 years ago

पुलिस के उत्पीड़न से तंग होकर एक पत्रकार ने खतरनाक निर्णय ले लिया। उसने पुलिस स्टेशन के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने उसे आग लगाने से रोक लिया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

हैदराबाद से जुड़े इस मामले में पीड़ित पत्रकार की पहचान श्रीनिवास के रूप में हुई है। स्थानीय टीवी चैनल में रिपोर्टर श्रीनिवास ने पुलिस अधिकारियों पर उसे परेशान करने और थाने में मुजरिमों की तरह बैठाए रखने का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,श्रीनिवास का कहना है, ‘पुलिस ने मुझे थाने बुलाया और यहां मेरा बैग व अन्य सामान अपने पास रख लिया। मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलत किया था जो पुलिस ने मेरे साथ इस तरह का व्यवहार किया। सर्किल ऑफिसर ने मुझे सबके सामने अपमानित किया। मेरी काफी बेइज्जती हुई है और अब मैं जीना नहीं चाहता हूं।’

इस बारे में पुलिस कमिश्नर महेश भागवत का कहना है कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने डीसीपी को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।


टैग्स श्रीनिवास आत्महत्या का प्रयास महेश भागवत उत्पीड़न
सम्बंधित खबरें

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 hour ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

4 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

4 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

1 hour ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

1 hour ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

5 hours ago