होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नहीं रहे पत्रकार सुमित कलसी, इस वजह से गई जान
नहीं रहे पत्रकार सुमित कलसी, इस वजह से गई जान
कई अखबारों से जुड़े सुमित कलसी ने पिछले महीने ही मनाया था अपना जन्मदिन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
अजमेर के पत्रकार सुमित कलसी का निधन हो गया है। 39 वर्षीय सुमित कलसी को मंगलवार को हार्ट अटैक पड़ा, जिसमें उनकी जान चली गई। बताया जाता है कि पिछले महीने 24 अप्रैल को ही उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था।
सुमित न्यू इंद्रप्रस्थ प्रेस क्लब के राष्ट्रीय महासचिव के साथ-साथ होराइजन हिंद व दैनिक हुक्मनामा अखबार से भी जुड़े हुए थे। इसके अलावा वे न्यूज व्यू डॉट इन के संपादक भी थे। इतनी कम उम्र में ही सुमित कलसी के इस तरह चले जाने से पत्रकारों में शोक की लहर है।
टैग्स हार्ट अटैक सुमित कलसी