‘News18’ में संकेत मिश्रा का प्रमोशन, अब बने सीनियर स्पेशल करेसपॉन्डेंट

उन्होंने करीब चार साल पहले लखनऊ में बतौर स्पेशल करेसपॉन्डेंट जॉइन किया था। वह लखनऊ से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Last Modified:
Tuesday, 07 October, 2025
Sanket Mishra


‘न्यूज18 उत्तर प्रदेश’ (News18 Uttar Pradesh) ने पत्रकार संकेत मिश्रा पर और अधिक भरोसा जताते हुए सीनियर स्पेशल करेसपॉन्डेंट के पद पर प्रमोट किया है। उन्होंने करीब चार साल पहले लखनऊ में बतौर स्पेशल करेसपॉन्डेंट जॉइन किया था। वह लखनऊ से अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

‘न्यूज18 उत्तर प्रदेश’ से पहले संकेत मिश्रा लखनऊ में ही लगभग चार साल से ‘समाचार प्लस’ (Samachar Plus) चैनल में अपनी भूमिका निभा रहे थे। यहां बतौर प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट वह बीजेपी व अन्य प्रमुख बीट कवर कर रहे थे।

मूल रूप से लखीमपुर के रहने वाले संकेत मिश्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 16 साल का अनुभव है। पूर्व में वह ’अमर उजाला’ के लखनऊ एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा भी रहे हैं और करीब चार साल वहां अपनी जिम्मेदारी निभाई है। इसके अलावा वह ’नवभारत टाइम्स’, लखनऊ में भी करीब तीन साल काम कर चुके हैं।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो संकेत मिश्रा ने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। समाचार4मीडिया की ओर से संकेत मिश्रा को प्रमोशन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

‘Adobe India’ में इस बड़े पद से अलग हुईं प्रतिवा महापात्र

प्रतिवा महापात्र ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह अब कुछ समय का विराम लेना चाहती हैं और इसके बाद अपने प्रोफेशनल जीवन की नई यात्रा शुरू करेंगी।

Last Modified:
Monday, 01 June, 2026
Prativa Mohapatra

टेक्नोलॉजी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Adobe India की वाइस प्रेजिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतिवा महापात्र (Prativa Mohapatra) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस बारे में जानकारी अपने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की। इसके साथ ही Adobe India में उनका करीब पांच वर्षों का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

प्रतिवा महापात्र ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह अब कुछ समय का विराम लेना चाहती हैं और इसके बाद अपने प्रोफेशनल जीवन की नई यात्रा शुरू करेंगी। उन्होंने Adobe India में बिताए समय को बेहद संतोषजनक और यादगार बताया।

उन्होंने अपने संदेश में क्लाइंट्स, पार्टनर्स, सहकर्मियों और अन्य सभी स्टेकहोल्डर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और विश्वास ने इस यात्रा को विशेष बनाया। उन्होंने लिखा कि वह जल्द ही एक नए अध्याय के साथ वापस लौटेंगी।

प्रतिवा महापात्र सितंबर 2021 में Adobe India से जुड़ी थीं और तब से कंपनी के भारत कारोबार के नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उनके नेतृत्व में Adobe India ने अपने कारोबार और क्लाइंट्स रिलेशंस को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहलें कीं।

Adobe से पहले प्रतिवा महापात्र IBM के साथ भी महत्वपूर्ण लीडरशिप भूमिकाओं में काम कर चुकी हैं। टेक्नोलॉजी और कॉर्पोरेट नेतृत्व के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा है और उन्हें उद्योग जगत की प्रभावशाली लीडर्स में गिना जाता है। फिलहाल उन्होंने अपने अगले प्रोफेशनल कदम की घोषणा नहीं की है।

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

YAAP Digital की मजबूत छलांग, राजस्व बढ़ा 21% और मुनाफे में 98% का उछाल

डिजिटल मार्केटिंग और क्रिएटर इकोनॉमी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी YAAP Digital Limited ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है।

Last Modified:
Monday, 01 June, 2026
Yaap Digital...

डिजिटल मार्केटिंग और क्रिएटर इकोनॉमी क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी याप डिजिटल लिमिटेड (YAAP Digital Limited) ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का शुद्ध लाभ (PAT) लगभग दोगुना हो गया, जबकि राजस्व और कुल आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी द्वारा जारी वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, FY26 में परिचालन से प्राप्त राजस्व (Revenue from Operations) 21.2 प्रतिशत बढ़कर 184.89 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष FY25 में 152.54 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की कुल आय (Total Income) 22.23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 188.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जबकि एक वर्ष पहले यह 154.40 करोड़ रुपये थी।

सबसे उल्लेखनीय बढ़ोतरी कंपनी के मुनाफे में देखने को मिली। FY26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 97.95 प्रतिशत बढ़कर 22.20 करोड़ रुपये हो गया, जबकि FY25 में यह 11.22 करोड़ रुपये था। यह वृद्धि दर्शाती है कि कंपनी ने कारोबार के विस्तार के साथ-साथ परिचालन दक्षता को भी मजबूत किया है।

YAAP Digital खुद को डेटा, कंटेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मार्केटिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर रही है। कंपनी क्रिएटिव डेवलपमेंट, ऑडियंस डिस्कवरी, मीडिया डिस्ट्रीब्यूशन, ऑनलाइन रेपुटेशन मैनेजमेंट, मार्केटिंग टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस-आधारित मीडिया सेवाएं प्रदान करती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि विज्ञापनदाता अब तकनीक-संचालित और परिणाम आधारित मार्केटिंग रणनीतियों को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे माहौल में AI और क्रिएटर-आधारित अभियानों पर YAAP Digital का फोकस कंपनी की वृद्धि का प्रमुख आधार बनकर उभरा है।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी ने अपने कारोबार और ग्राहक आधार का भी विस्तार किया। कंपनी के अनुसार, वह अब 200 से अधिक ब्रांड्स के साथ काम कर रही है। उसके संचालन देश के आठ स्थानों तक फैले हुए हैं और उसके पास 400 से अधिक कर्मचारियों की टीम है। FY26 के दौरान कंपनी ने 100 से ज्यादा नए क्लाइंट्स भी जोड़े, जो उसकी सेवाओं की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

कुल मिलाकर, FY26 के नतीजे यह संकेत देते हैं कि YAAP Digital ने केवल राजस्व वृद्धि ही नहीं हासिल की, बल्कि उसे बेहतर लाभप्रदता में भी सफलतापूर्वक बदलकर दिखाया है। डिजिटल मार्केटिंग, क्रिएटर इकोनॉमी और AI-आधारित संचार समाधानों की बढ़ती मांग के बीच कंपनी ने प्रतिस्पर्धी बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत की है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

‘टाइम्स नेटवर्क’ में निवेश अग्रवाल की वापसी, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

निवेश अग्रवाल टाइम्स नेटवर्क से पहले सीएनएन-न्यूज18 (नेटवर्क18) में गेस्ट रिलेशंस और मीडिया रिलेशंस हेड के रूप में कार्यरत थे।

Last Modified:
Monday, 01 June, 2026
Nivesh Agarwal

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने सीनियर मीडिया प्रोफेशनल निवेश अग्रवाल को सीनियर एडिटर (एडिटोरियल एंड कंटेंट) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी नई भूमिका में वह ‘टाइम्स नाउ’ और ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ के लिए गेस्ट रिलेशंस और मीडिया रिलेशंस का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही वह नेटवर्क की विभिन्न स्ट्रैटेजिक संपादकीय पहलों और विशेष परियोजनाओं की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

बता दें कि टाइम्स नेटवर्क के साथ निवेश अग्रवाल का यह दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले भी वह अपने करियर के शुरुआती दौर में इस मीडिया समूह से जुड़े रह चुके हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उनके व्यापक अनुभव और मजबूत प्रोफेशनल नेटवर्क को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

निवेश अग्रवाल टाइम्स नेटवर्क से पहले सीएनएन-न्यूज18 (नेटवर्क18) में गेस्ट रिलेशंस और मीडिया रिलेशंस हेड के रूप में कार्यरत थे। वहां उन्होंने नेटवर्क की कई प्रमुख बौद्धिक संपदाओं (आईपी), बड़े आयोजनों और विशेष पहलों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। टेलीविजन पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वह एडिटोरियल स्ट्रैटेजी, स्टेकहोल्डर्स मैनेजमेंट, वीआईपी गेस्ट्स के समन्वय और बड़े स्तर के आयोजनों के संचालन में विशेषज्ञता रखते हैं।

पत्रकारिता में ग्रेजुएट निवेश अग्रवाल ने ‘वाईएमसीए’ से पब्लिक रिलेशंस और मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है। इसके अलावा उनके पास एलएलबी की डिग्री भी है। मीडिया, कम्युनिकेशंस और पब्लिक रिलेशंस से जुड़े विषयों पर उनकी काफी अच्छी पकड़ है।

अपने करियर के दौरान निवेश अग्रवाल आजतक, इंडिया टुडे, टाइम्स नाउ, सीएनएन-न्यूज18, जी मीडिया, न्यूजएक्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित चैनल्स के साथ काम कर चुके हैं। इंडिया टुडे समूह में दो कार्यकालों के दौरान करीब सात वर्षों तक काम करते हुए उन्होंने संपादकीय पहुंच बढ़ाने, अतिथि प्रबंधन और प्रभावशाली कंटेंट एवं कार्यक्रमों के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

DNA इंडिया की पैरेंट कंपनी को मिला नया CEO, प्रियदर्शन गर्ग ने संभाली कमान

DNA इंडिया की पैरेंट कंपनी 'डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड' ने सीनियर मीडिया प्रोफेशनल प्रियदर्शन गर्ग को अपना नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है।

Last Modified:
Monday, 01 June, 2026
Priyadarshan5665

DNA इंडिया की पैरेंट कंपनी 'डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड' ने सीनियर मीडिया प्रोफेशनल प्रियदर्शन गर्ग को अपना नया चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया है। कंपनी के बोर्ड ने 28 मई को हुई बैठक में इस नियुक्ति को मंजूरी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रियदर्शन गर्ग 1 जून यानी आज से ही CEO का पद संभालेंगे। उन्हें कंपनी का प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी (Key Managerial Personnel) और सीनियर मैनेजमेंट टीम का हिस्सा भी बनाया गया है।

प्रियदर्शन गर्ग मीडिया और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में लंबा अनुभव रखते हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने दैनिक भास्कर समूह में रिपोर्टर, सब-एडिटर और नेशनल कंटेंट हेड (रेडियो डिवीजन) जैसी जिम्मेदारियां संभाली हैं। इसके अलावा वह TV Today Network में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट, UCWeb और Alibaba में चीफ एडिटर तथा जी एंटरटेनमेंट में में वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज) के पद पर भी काम कर चुके हैं।

फिलहाल वह Indiadotcom Digital Private Limited से जुड़े हुए हैं। कंपनी के अनुसार प्रियदर्शन गर्ग को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, बिजनेस ग्रोथ, रणनीतिक साझेदारियों और मीडिया कारोबार को आगे बढ़ाने का व्यापक अनुभव है।

इसी बैठक में कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को भी मंजूरी दी। हालांकि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 236.10 लाख रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में उसे 1,387.16 लाख रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी को उम्मीद है कि नए नेतृत्व के साथ वह अपने डिजिटल मीडिया कारोबार को मजबूत करने और विकास की नई संभावनाओं पर काम करेगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

NDTV के चीफ लीगल एंड रेगुलेटरी ऑफिसर निखिल गुलियानी की सेवाएं समाप्त

न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने अपने चीफ लीगल एंड रेगुलेटरी ऑफिसर निखिल गुलियानी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

Last Modified:
Monday, 01 June, 2026
NikhilGuilani84521

न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने अपने चीफ लीगल एंड रेगुलेटरी ऑफिसर निखिल गुलियानी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। कंपनी ने इस संबंध में शेयर बाजारों को जानकारी देते हुए बताया कि निखिल गुलियानी 29 मई 2026 से कंपनी से अलग हो गए हैं।

NDTV ने बीएसई और एनएसई को भेजी गई सूचना में कहा कि यह बदलाव सेबी के लिस्टिंग नियमों के तहत वरिष्ठ प्रबंधन (Senior Management Personnel) में परिवर्तन की श्रेणी में आता है। कंपनी के मुताबिक निखिल गुलियानी की सेवा समाप्त कर दी गई है और इसी के साथ उनका कार्यकाल भी खत्म हो गया है।

फाइलिंग के अनुसार, निखिल गुलियानी कंपनी में चीफ लीगल एंड रेगुलेटरी ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। उनकी सेवा समाप्ति 29 मई 2026 से प्रभावी हो गई है।

कंपनी ने इस बदलाव की जानकारी नियामकीय आवश्यकताओं के तहत शेयर बाजारों को दे दी है। हालांकि फाइलिंग में उनकी सेवा समाप्त किए जाने के पीछे किसी विस्तृत कारण का उल्लेख नहीं किया गया है।

यह जानकारी NDTV की कंपनी सचिव और कंप्लायंस ऑफिसर परिनीता भूटानी दुग्गल की ओर से जारी की गई है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Cash Ur Drive ने FY26 में दर्ज की मजबूत वित्तीय बढ़त

Cash Ur Drive Marketing Limited ने FY26 में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। Transit Media कारोबार और EV charging infrastructure में विस्तार के चलते आय में तेज बढ़ोतरी हुई।

Last Modified:
Friday, 29 May, 2026
cashyourdrive

Cash Ur Drive Marketing Limited ने FY26 में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी की आय और मुनाफे में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसका मुख्य कारण transit media कारोबार में तेज वृद्धि और EV charging infrastructure सेक्टर में विस्तार रहा।

कंपनी की परिचालन आय FY26 की दूसरी छमाही में बढ़कर ₹108.79 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹75.70 करोड़ के मुकाबले 43.72% ज्यादा है। इसी दौरान EBITDA 86.06% बढ़कर ₹20.02 करोड़ हो गया, जबकि शुद्ध मुनाफा लगभग दोगुना होकर ₹18.52 करोड़ पहुंच गया।

पूरे FY26 की बात करें तो कंपनी की परिचालन आय ₹186.67 करोड़ रही, जबकि FY25 में यह ₹139.32 करोड़ थी। यानी कंपनी ने सालाना आधार पर करीब 34% की बढ़त दर्ज की। EBITDA बढ़कर ₹33.56 करोड़ हो गया और शुद्ध मुनाफा 64.98% बढ़कर ₹29.40 करोड़ पहुंच गया।

कंपनी के EBITDA margin और net profit margin में भी सुधार देखने को मिला। कंपनी के प्रतिनिधि रघु खन्ना (Raghu Khanna) ने FY26 को कंपनी के लिए “transformational year” बताया। उन्होंने कहा कि मजबूत वित्तीय प्रदर्शन, रणनीतिक विस्तार और दीर्घकालिक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन ने कंपनी को नई मजबूती दी है।

FY26 के दौरान कंपनी ने EV और urban mobility कारोबार में भी निवेश बढ़ाया। Cash Ur Drive ने Kolkata Call Taxi Private Limited में करीब 19.06% हिस्सेदारी और Charj Karo Greentech Mobility Private Limited में 50% हिस्सेदारी खरीदी। साथ ही ऋषिकेश नगर निगम से 10 EV charging stations लगाने के लिए 10 साल की concession भी हासिल की।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मुंबई में 30 मई को सजेगा ‘BW Festival of Wellbeing 2026’ का मंच, जुटेंगे दिग्गज

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण प्रसिद्ध अभिनेत्री ऋषिता भट्ट और 'बिजनेसवर्ल्ड' समूह के चेयरमैन और 'एक्सचेंज4मीडिया' समूह के फाउंडर व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा के बीच होने वाली खास बातचीत होगी।

Last Modified:
Friday, 29 May, 2026
BW Wellbeing

मुंबई में 30 मई को ‘BW Festival of Wellbeing’ के पांचवें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। ‘Wellbeing 5.0: The Evolution of Human Flourishing | Pause, Reconnect, Flourish’ थीम पर आधारित यह खास आयोजन वेलनेस, आध्यात्म, मानसिक संतुलन और आधुनिक जीवनशैली के बीच बेहतर तालमेल को केंद्र में रखकर अंधेरी स्थित Novotel होटल में आयोजित किया जाएगा।

BW Businessworld की इस विशेष पहल का उद्देश्य ऐसा समावेशी मंच तैयार करना है, जहां लोग शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझ सकें और संतुलित व खुशहाल जीवन की दिशा में आगे बढ़ सकें। कार्यक्रम में देशभर से विशेषज्ञ, आध्यात्मिक गुरु, चिकित्सक, कलाकार और वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़े कई प्रतिष्ठित चेहरे हिस्सा लेंगे।

इस पूरे दिन चलने वाले आयोजन में पैनल डिस्कशन, प्रेरणादायक कीनोट सेशन, इंटरैक्टिव एक्टिविटीज और प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत ISKCON साउथ मुंबई के संयोजक, आध्यात्मिक सलाहकार और लेखक एच.जी. नित्यानंद चरण दास के विशेष संबोधन से होगी। उनका सत्र ‘इनर इंटेलिजेंस’ यानी आंतरिक चेतना और आत्म-संतुलन पर आधारित होगा। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ के बीच आत्म-जागरूकता, भावनात्मक मजबूती और मानसिक संतुलन की अहमियत पर प्रकाश डालेंगे।

इसके बाद ट्रॉमा-इन्फॉर्म्ड थैरेपिस्ट और ‘Centre for Healing & Sacred Arts’ की संस्थापक जिया नाथ हीलिंग से जुड़ा विशेष सत्र लेंगी। इस इंटरैक्टिव सेशन में प्रतिभागियों को शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करने तथा तनाव से राहत पाने के सरल तरीकों के बारे में बताया जाएगा।

आयोजन में साउंड हीलिंग का भी खास अनुभव मिलेगा। होर्मज्द और उनकी टीम हीलिंग फ्रीक्वेंसी, संगीत और मेडिटेटिव साउंडस्केप्स के जरिए प्रतिभागियों को गहरे मानसिक सुकून और आंतरिक शांति का अनुभव कराएंगे। इसके अलावा होम्योपैथी, ऊर्जा चिकित्सा, टैरो, ज्योतिष और न्यूमरोलॉजी जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा, जिसमें प्राचीन ज्ञान और आधुनिक जीवनशैली के बीच संबंधों को समझाया जाएगा।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण प्रसिद्ध अभिनेत्री ऋषिता भट्ट और 'बिजनेसवर्ल्ड' समूह के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और 'एक्सचेंज4मीडिया' समूह के फाउंडर व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा के बीच होने वाली खास बातचीत होगी। इस संवाद में सार्वजनिक जीवन, सफलता और मानसिक संतुलन के बीच तालमेल पर चर्चा की जाएगी।

दिन का समापन संगीत और हीलिंग के अनूठे संगम के साथ होगा। प्रसिद्ध सिंगर, कंपोजर और लाइव परफॉर्मर शिबानी कश्यप ‘Healing through Harmony’ सेशन में संगीत के जरिए सकारात्मक ऊर्जा और सुकून का अनुभव कराएंगी। उनके बाद सिंगर, वॉइस कोच और हीलर सुश्री शुभांगी अपनी प्रस्तुति देंगी।

इस दौरान ‘Wellbeing 5.0 Awards’ भी प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के जरिए उन व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समग्र विकास, भावनात्मक मजबूती, मानसिक स्वास्थ्य, सकारात्मक कार्य संस्कृति और संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

अवार्ड्स की प्रमुख श्रेणियों में ‘Emerging Leaders Under 40’, ‘Leaders 40 & Above’ और ‘Institutional Excellence in Wellbeing’ शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, यह समारोह उन लोगों और संस्थाओं को सम्मानित करेगा जो आधुनिक विज्ञान, तकनीक और प्राचीन ज्ञान को साथ लेकर वेलनेस की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

CNN ने Perplexity के खिलाफ दाखिल किया कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CNN ने अदालत में दाखिल शिकायत में कहा है कि Perplexity ने उसके कंटेंट की नकल कर ऐसा कंटेंट तैयार किया, जो मूल सामग्री से ‘एकदम समान या काफी हद तक मिलता-जुलता’ है।

Last Modified:
Friday, 29 May, 2026
CNN News Network

जाने-माने अमेरिकी न्यूज नेटवर्क CNN ने AI आधारित सर्च और आंसर प्लेटफॉर्म Perplexity के खिलाफ न्यूयॉर्क की अदालत में मुकदमा दायर किया है। CNN का आरोप है कि Perplexity ने उसकी खबरों, वीडियो और तस्वीरों का बिना अनुमति अपने AI प्रोडक्ट्स को बेहतर बनाने में इस्तेमाल किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CNN ने अदालत में दाखिल शिकायत में कहा है कि Perplexity ने उसके कंटेंट की नकल कर ऐसा कंटेंट तैयार किया, जो मूल सामग्री से ‘एकदम समान या काफी हद तक मिलता-जुलता’ है। CNN का कहना है कि यह उसके बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन है और इससे मूल पत्रकारिता की आर्थिक व्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है।

CNN ने अदालत से मांग की है कि Perplexity को उसके कॉपीराइट कंटेंट के इस्तेमाल से रोका जाए। साथ ही कंपनी से मुआवजे की भी मांग की गई है। CNN का कहना है कि न्यूज संस्थानों द्वारा तैयार किए गए कंटेंट से AI कंपनियों को बिना अनुमति मुनाफा कमाने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

CNN ने अपने बयान में कहा कि इस तरह की गतिविधियां पत्रकारिता के मूल ढांचे और रिपोर्टिंग पर होने वाले निवेश के लिए खतरा पैदा करती हैं। कंपनी का मानना है कि यदि AI प्लेटफॉर्म बिना अनुमति न्यूज कंटेंट का इस्तेमाल करते रहेंगे, तो इससे ओरिजिनल पत्रकारिता और खबरें जुटाने की प्रक्रिया प्रभावित होगी।

वहीं, रॉयटर्स (Reuters) की रिपोर्ट के अनुसार Perplexity के प्रवक्ता Jesse Dwyer ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘तथ्यों पर कॉपीराइट नहीं हो सकता।’

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

ZEE5 में अपूर्वा मेहंदीरत्ता को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं वाइस प्रेजिडेंट-मार्केटिंग

इससे पहले वह कंपनी में डायरेक्टर (मार्केटिंग) के पद पर कार्यरत थीं। नई भूमिका में वह हिंदी और मराठी कंटेंट की मार्केटिंग के साथ-साथ प्लेटफॉर्म के कंटेंट ब्रैंड डेवलपमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगी।

Last Modified:
Friday, 29 May, 2026
Apoorva Mehandiratta

ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 ने अपूर्वा मेहंदीरत्ता को प्रमोट करते हुए वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग) के पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले वह कंपनी में डायरेक्टर (मार्केटिंग) के पद पर कार्यरत थीं। नई भूमिका में वह हिंदी और मराठी कंटेंट की मार्केटिंग के साथ-साथ प्लेटफॉर्म के कंटेंट ब्रैंड डेवलपमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगी।

अपूर्वा मेहंदीरत्ता लंबे समय से एंटरटेनमेंट और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने ZEE5 के कई बड़े ओरिजिनल शो और एंटरटेनमेंट प्रॉपर्टीज की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है। मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर में उन्हें एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।

ZEE5 से पहले अपूर्वा ALTBalaji में हेड ऑफ मार्केटिंग के तौर पर काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स (Viacom18 Motion Pictures) में फिल्म मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। वह स्टार इंडिया (Star India) के साथ भी जुड़ी रही हैं, जहां उन्होंने Channel V और हिंदी मूवी क्लस्टर, जिसमें Star Gold और Movies OK शामिल हैं, में काम किया।

अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर अपूर्वा मेहंदीरत्ता ने कहा कि अब तक का उनका सफर बेहद शानदार और सीख से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें मिले भरोसे और अवसरों ने उनके पेशेवर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि आज के दर्शक सांस्कृतिक रूप से जुड़ी और प्रामाणिक स्टोरीज को पसंद कर रहे हैं, ऐसे में वह मजबूत ब्रैंड संवाद और दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव बनाने की दिशा में काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

वरिष्ठ पत्रकार ब्रज मोहन सिंह ने संभाली न्यूज18 पंजाब-हरियाणा-हिमाचल की कमान

करीब दो दशक से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने एक बार फिर उस क्षेत्र में वापसी की है, जहां से उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत हुई थी।

Last Modified:
Friday, 29 May, 2026
Braj Mohan Singh

वरिष्ठ पत्रकार ब्रज मोहन सिंह ने न्यूज18 पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में एडिटर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल ली है। करीब दो दशक से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने एक बार फिर उस क्षेत्र में वापसी की है, जहां से उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत हुई थी।

ब्रज मोहन सिंह ने खुद इस नई पारी की जानकारी लिंक्डइन पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने इसे अपने पुराने “कर्म क्षेत्र” पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में “घर वापसी” बताया। इससे पहले वह पिछले पांच वर्षों से ज्यादा समय तक News18 बिहार-झारखंड से जुड़े रहे, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और संपादकीय संचालन में अहम भूमिका निभाई।

ब्रज मोहन सिंह के पास प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया तीनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का लंबा अनुभव है। न्यूज18 से पहले वह करीब दो साल तक ईटीवी भारत (ETV Bharat) में रीजनल एडिटर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

इसके अलावा वह दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) के चंडीगढ़ एडिशन में रेजिडेंट एडिटर भी रहे, जहां उन्होंने करीब चार वर्षों तक काम किया। ब्रज मोहन सिंह राजस्थान पत्रिका समूह के तहत शुरू हुए पत्रिका टीवी (Patrika TV) के फाउंडिंग एडिटर भी रह चुके हैं।

उन्होंने पीटीसी न्यूज (PTC News) में भारत, अमेरिका और कनाडा में न्यूजरूम और रिपोर्टिंग टीमों का नेतृत्व किया। वहीं, वर्ष 2002 से 2010 तक वह एनडीटीवी (NDTV) से जुड़े रहे, जहां उन्होंने नॉर्थ इंडिया के ब्यूरो चीफ के तौर पर जिम्मेदारी निभाई।

ब्रज मोहन सिंह अपने करियर के शुरुआती दौर में वर्ष 1998 में गुजरात में एशियन एज (Asian Age) की संस्थापक टीम का भी हिस्सा भी रह चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए