होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘रिपब्लिक भारत’ को अलविदा कहकर नए सफर पर निकले युवा पत्रकार साहिल गुलाटी
‘रिपब्लिक भारत’ को अलविदा कहकर नए सफर पर निकले युवा पत्रकार साहिल गुलाटी
वह जुलाई 2020 से ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ से जुड़े हुए थे और एसोसिएट प्रड्यूसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
युवा पत्रकार साहिल गुलाटी ने हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) को अलविदा कह दिया है। वह जुलाई 2020 से ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ से जुड़े हुए थे और एसोसिएट प्रड्यूसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। यहां उन्होंने 'रिपब्लिक भारत‘ के हिंदी चैनल में ग्राफिक टीम के साथ शुरुआत की थी।
समाचार4मीडिया से बातचीत में साहिल गुलाटी ने बताया कि उन्होंने अब ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) की ग्राफिक टीम में बतौर सीनियर एसोसिएट प्रड्यूसर जॉइन किया है।
साहिल ने मीडिया इंडस्ट्री में बतौर इंटर्न वर्ष 2014 में कदम रखा था। वह ‘सहारा समय’ की नेशनल प्रोग्रामिंग टीम के साथ काम कर चुके हैं। इसके बाद वह ‘सहारा’ समूह से जुड़ गए और करीब ढाई साल यहां अपनी भूमिका निभाने के बाद उन्होंने यहां से बाय बोल दिया था।
इसके बाद साहिल ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया‘ और ‘सुदर्शन‘ में भी काम कर चुके है। फिर वह 'रिपब्लिक भारत’ आ गए थे, जहां से अब उन्होंने इस्तीफा देकर ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ के साथ नई पारी की शुरुआत की है।
समाचार4मीडिया की ओर से साहिल गुलाटी को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स रिपब्लिक भारत नई पारी टाइम्स नाउ नवभारत अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग साहिल गुलाटी