होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PM का रोड शो कवर कर रही थी पत्रकार, हो गई वारदात का शिकार
PM का रोड शो कवर कर रही थी पत्रकार, हो गई वारदात का शिकार
टीवी चैनल की पत्रकार ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों पर मदद न करने का लगाया आरोप, बाद में पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली कैंट थाने में केस दर्ज किया गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
दिल्ली में इन दिनों बाइकर्स गैंग का आतंक छाया हुआ है। पिछले दिनों बाइक सवार बदमाशों ने कई लोगों को झपटमारी का शिकार बनाया है, जिनमें पत्रकार भी शामिल हैं। इस लिस्ट में एक और मामला जुड़ गया है। महिला पत्रकार के साथ लूट की यह वारदात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान हुई। महिला पत्रकार पुलिसकर्मियों से मदद के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।
दरअसल, शनिवार को अमेरिका से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में रोड शो रखा गया था। रोड शो की कवरेज के लिए कई पत्रकार वहां मौजूद थे। इसी दौरान पालम स्थित एयरफोर्स स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाशों ने रोड शो की कवरेज कर रही टीवी चैनल की महिला पत्रकार से मोबाइल झपट लिया।
आरोप है कि पीड़ित महिला पत्रकार ने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी तो उन्होंने मदद करना तक मुनासिब नहीं समझा, जिसके बाद महिला पत्रकार ने पीसीआर को फोन किया। पीसीआर कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली कैंट थाने में केस दर्ज किया गया।
टैग्स झपटमारी बाइकर्स गैंग स्नेचिंग प्राइम मिनिस्टर मोदी मोदी के रोड शो में लूट मोदी रोड शो