होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / युवा पत्रकार प्राची राजपूत ने ‘इंडिया टुडे’ को बाय बोलकर शुरू किया नया सफर
युवा पत्रकार प्राची राजपूत ने ‘इंडिया टुडे’ को बाय बोलकर शुरू किया नया सफर
इससे पहले प्राची इंडिया टुडे, हिन्दुस्तान टाइम्स, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और अमर उजाला के साथ काम कर चुकी हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
युवा पत्रकार प्राची राजपूत ने ‘इंडिया टुडे’ (India Today) को अलविदा कह दिया है। प्राची करीब आठ महीने से यहां एंकर और वीडियो प्रड्यूसर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया से बातचीत में प्राची राजपूत ने बताया कि उन्होंने अब ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। यहां उन्होंने बतौर चीफ वीडियो प्रड्यूसर जॉइन किया है।
बता दें कि प्राची को मीडिया में काम करने का करीब पांच साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘अमर उजाला’ के साथ बतौर इंटर्न की थी। इसके बाद वह ‘ईटीवी भारत’ में एंकर और कंटेट राइटर के तौर पर कार्यरत रहीं। फिर प्राची ‘दैनिक भास्कर’ के साथ एंकर और वीडियो प्रड्यूसर के तौर पर जुड़ गईं और बाद में यहां से बाय बोलकर ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के साथ अपना सफर शुरू किया।
‘एचटी’ में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में बतौर एंकर और प्रड्यूसर रहीं। इसके बाद ‘एचटी’ को छोड़कर प्राची ने करीब आठ महीने पहले ‘इंडिया टुडे’ जॉइन कर लिया था और अब वह यहां से इस्तीफा देकर ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ जुड़ गई हैं।
समाचार4मीडिया की ओर से प्राची राजपूत को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स इंडिया टुडे हिन्दुस्तान टाइम्स रिपब्लिक भारत एचटी नई पारी नियुक्ति जॉइनिंग प्राची राजपूत