होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टाइम्स ग्रुप में पत्रकार कुशाग्र दीक्षित को मिली अब बड़ी जिम्मेदारी
टाइम्स ग्रुप में पत्रकार कुशाग्र दीक्षित को मिली अब बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व में विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं कुशाग्र दीक्षित
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकार कुशाग्र दीक्षित को ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ (The Times Of India) में अब बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया, देहरादून में बतौर सीनियर करेसपॉन्डेंट कार्यरत कुशाग्र दीक्षित को संस्थान ने प्रमोशन देते हुए अब नोएडा ब्यूरो भेजा है। यहां वह प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। नई भूमिका में कुशाग्र दीक्षित एनवॉयरमेंट, वाइल्ड लाइफ के साथ ही क्राइम बीट को कवर करेंगे।
कुशाग्र पूर्व में ‘द पायनियर’ में स्टाफ रिपोर्टर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने ‘द स्टेट्समैन’ का दामन थाम लिया था और बतौर सीनियर रिपोर्टर अपनी भूमिका को अंजाम दे रहे थे। बाद में उन्होंने ‘द स्टेट्समैन’ से भी इस्तीफा दे दिया था और न्यूज एजेंसी 'द इंडो-एशियन न्यूज सर्विस' (आईएएनएस) के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी थी। उन्हें यहां पर सीनियर कॉरेस्पोंडेंट की जिम्मेदारी दी गई थी। वहां से इस्तीफा देने के बाद से वे टाइम्स समूह के साथ जुड़े हुए हैं। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के मूल निवासी कुशाग्र दीक्षित ने राजस्थान के आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स इस्तीफा आईएएनएस कुशाग्र दीक्षित द स्टेट्समैन द पायनियर